CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Student Suicide : डिप्रेशन में मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुद को मारी गोली, परिवार में मातम

Student Suicide : डिप्रेशन में मेडिकल कॉलेज के छात्र ने खुद को मारी गोली, परिवार में मातम

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Student Suicide
Student Suicide

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में राजकिशोर नगर शक्ति चौक के पास रहने वाले 21 वर्षीय संस्कार सिंह ने रविवार देर रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। संस्कार मेडिकल कॉलेज का छात्र था और लंबे समय से (Student Suicide) डिप्रेशन में बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त वह कमरे में अकेला था। देर रात अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा तोड़ा गया तो संस्कार खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। उसे तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

संस्कार पढ़ाई को लेकर तनावग्रस्त था Student Suicide

मृतक के पिता चित्रसेन सिंह बिल्डर्स का काम करते हैं। परिजनों का कहना है कि संस्कार पढ़ाई को लेकर तनावग्रस्त था। सोमवार को उसे भोपाल उच्च शिक्षा के लिए रवाना होना था। परिवार को उम्मीद थी कि पढ़ाई शुरू होने से उसका मनोबल बढ़ेगा, लेकिन इससे पहले ही उसने यह कदम उठा लिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि संस्कार पढ़ाई में होशियार था, लेकिन हाल के महीनों में वह बेहद चुपचाप रहने लगा था। दोस्तों से भी उसकी बातचीत कम हो गई थी। मानसिक तनाव और दबाव के चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद इलाके में (Student Suicide) सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ लग गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र के कमरे से पिस्टल और कुछ कागजात जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि संस्कार ने निजी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की गहराई से जांच कर रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि डिप्रेशन आज युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है और समय रहते परिवार को इसके लक्षण पहचानकर इलाज कराना बेहद जरूरी है। (Student Suicide) ऐसे मामलों में तुरंत मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए।

Online Job : नौकरी मिलने की खुशी कैसे बनी मुसीबत, रजिस्ट्रेशन और लैपटॉप के नाम पर युवती से ठगी
Gaudham Yojana Chhattisgarh: सड़कों पर घूमते मवेशियों की समस्या से निपटने की पहल, सीएम विष्णुदेव साय आज करेंगे गौधाम योजना का शुभारंभ
Student Harassment Case : जाति पूछकर पांच छात्रों की पिटाई, शिकायत दर्ज, डरे हुए छात्र छोड़ गए शहर
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : CM शिंदे के साथ फडनवीस, अजीत पवार की सीट शेयरिंग पर चर्चा, 173 सीटों पर सहमति
CG Big Breaking : शिक्षा विभाग का क्लर्क Suspend, कलेक्टर ने BEO को भी हटाया, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, मृतक शिक्षक की पत्नी से मांग रहे थे 1.24 लाख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?