CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Amrit Bharat Express brings happiness : आंध्र-उत्कल वासियों में हर्ष, MLA रिकेश की पहल रंग लाई, जताया आभार

Amrit Bharat Express brings happiness : आंध्र-उत्कल वासियों में हर्ष, MLA रिकेश की पहल रंग लाई, जताया आभार

By Newsdesk Admin
30/09/2025
Share

दुर्ग से बरहमपुर सीधे जुड़ा, अब नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन

सीजी भास्कर, 30 सितंबर। दुर्ग भिलाई में रहने वाले लाखों आंध्र व उत्कल वासियों की दो दशक से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग पूरी होने से उनमें हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने इस विशेष पहल के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मुलाकात कर अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए उनके प्रयास को मिली सफलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। (Amrit Bharat Express brings happiness)

Contents
  • दुर्ग से बरहमपुर सीधे जुड़ा, अब नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन
  • पच्चीस वर्ष से आंध्र उत्कलवासी कर रहे थे मांग : Amrit Bharat Express brings happiness
  • भिलाई से सीधे बरहमपुर पहुंचेंगे लाखों परिवार : Amrit Bharat Express brings happiness
  • दुर्ग से पलासा डायरेक्ट ट्रेन न होने से थी परेशानी
  • दुर्ग भिलाई के लिए जुड़ेंगी अतिरिक्त बोगी
  • दुर्ग पलासा ट्रेन पुरी तक, बरहमपुर के लिए थी परेशानी
25 साल का लंबा इंतजार विधायक की पहल से हुआ खत्म, भिलाई दुर्ग के लाखों परिवार को मिलेगा लाभ

आपको बता दें कि दुर्ग भिलाई के लाखों लोगों ने विधायक को ज्ञापन देकर यह मांग की थी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इसकी जिम्मेदारी ली और वैष्णो देवी यात्रा से लौटते समय उन्होंने रेल मंत्री सहित अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की नतीजतन 27 सितंबर से नई ट्रेन सूरत से शुरू हुई जो कि दुर्ग होते हुए पलासा और बरहमपुर तक जाएगी।

पच्चीस वर्ष से आंध्र उत्कलवासी कर रहे थे मांग : Amrit Bharat Express brings happiness

दुर्ग-पलासा-बरहमपुर व्हाया विजयनगरम रेल सुविधा के लिए विधायक की पहल रंग लाई और रेल मंत्रालय ने इस मांग को हरी झंडी दिखाते हुए इसे शुरू भी कर दिया है। (Amrit Bharat Express brings happiness)

दुर्ग से बरहमपुर तक सीधी ट्रेन आज की नहीं बल्कि 25 वर्ष से ज्यादा पुरानी मांग दुर्ग भिलाई के लोगों द्वारा की जा रही थी।

भिलाई से सीधे बरहमपुर पहुंचेंगे लाखों परिवार : Amrit Bharat Express brings happiness

दिल्ली में रेल मंत्रालय और अधिकारियों से विधायक ने बैठक कर रखी थी मांग

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सीमावर्ती आंध्र और उत्कल समाज की मांग पर दुर्ग से पलासा, बरहमपुरम तक नई एक्सप्रेस रेल सुविधा प्रारम्भ के संबंध में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र दिया था। भिलाई वैशाली नगर क्षेत्र में आन्ध्र और उत्कल समाज के एक लाख से ज्यादा लोग अपने पैतृक गांव आन्ध्रप्रदेश, श्रीकाकुलम एवं सीमावर्ती उड़ीसा राज्य आवागमन करते हैं।

दुर्ग से पलासा डायरेक्ट ट्रेन न होने से थी परेशानी

27 सितंबर से शुरू अमृत भारत एक्सप्रेस सूरत से चल कर दुर्ग पलासा बरहमपुर को जोड़ेगी

सीधी रेल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण आवागमन में उन्हें काफी परेशानी होती है, जिस कारण नई एक्सप्रेस रेल सुविधा प्रारम्भ करने की अत्यधिक आवश्यकता थी। दुर्ग से पलासा तक एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। वर्तमान में दुर्ग से पुरी जो एक्सप्रेस चलती है वह टिटलागढ़ से कट कर पुरी जाती है जिससे विजय नगरम, बरहमपुर और सीमावर्ती क्षेत्र से लगे आंध्र और उत्कलवासियों को इस ट्रेन का सीधा लाभ नहीं मिल पाता था। उन्हें ट्रेन बदल कर गंतव्य तक आना जाना पड़ता है। अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारंभ किए जाने से आंध्र और उत्कल के सीमावर्ती क्षेत्र आने जाने वाले लाखों यात्रियों को सहुलियत होगी।

दुर्ग भिलाई के लिए जुड़ेंगी अतिरिक्त बोगी

भिलाई दुर्ग निवासी आंध्र उत्कल के मूल निवासियों की मांग पर विधायक रिकेश सेन ने रेल अधिकारियों से चर्चा कर बताया कि आरक्षण डिमांड अनुरूप बहुत जल्द दुर्ग स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगी बढ़ाने कहा गया है। अतः भिलाई दुर्ग के यात्री संख्या के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस में दुर्ग से एक्स्ट्रा कोच भी लगाए जाएंगे ताकि सभी यात्रियों को सुविधा हो और वे सकुशल अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दुर्ग पलासा ट्रेन पुरी तक, बरहमपुर के लिए थी परेशानी

फिलहाल दुर्ग से होकर पलासा जो ट्रेन चलती है वो पुरी तक जाती है। अमृत भारत एक्सप्रेस इकलौती ट्रेन है जो भिलाई दुर्ग वासियों को बरहमपुर तक ले जाएगी जिसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। बरहमपुर स्टापेज मिलने से यात्रियों को अब ट्रेन बदलने की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा और उनके किराया और समय में बचत होगी।

9वीं का छात्र खेलता था 18 घंटे पबजी, अब कमांडो की ड्रेस पहनकर कर रहा है अजीब हरकतें
Road Accident Sarangarh Bilaigarh : तेज रफ्तार ने छीनी दो जिंदगियां, कार-ट्रक टक्कर में कांग्रेस नेता और शिक्षक की मौत
Gold Price Hike : सोना ऑलटाइम हाई पर, 2030 महंगा होकर 1.15 लाख पार : इस साल दाम 39,000 बढ़े
Rape And Loot Case  : ‘पुलिस मुखबिर’ बनकर घर में घुसे बदमाश, महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बेटा भी बना शिकार
जोरों पर केदारनाथ यात्रा, 48 दिनों में हुआ ₹300 करोड़ का कारोबार, खिले व्यापारियों के चेहरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Janmashtami
Pendra Janmashtami : पेंड्रा में 4 सितंबर को होगा जिले का सबसे बड़ा मटकी फोड़ प्रतियोगिता, प्रथम पुरस्कार ₹31 हजार

अवसर पर रुद्र युवा समिति की ओर से…

Raigarh Janmashtami
Raigarh Janmashtami : रायगढ़ में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, 6 सितंबर को होगा भव्य आयोजन

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव आयोजित (Raigarh Janmashtami)…

Kevri Panchayat
Kevri Panchayat : सरगुजा के केवरी पंचायत में 1 सितंबर से पूर्ण शराबबंदी, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

लखनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत केवरी में ग्रामीणों…

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?