CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dairy Farming : रिकॉर्ड टूट गया! भारत की भैंस राधा ने दिया 35 किलो 669 ग्राम दूध, नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

Dairy Farming : रिकॉर्ड टूट गया! भारत की भैंस राधा ने दिया 35 किलो 669 ग्राम दूध, नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड में

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Dairy Farming
Dairy Farming

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। दूध और दही के देश कहे जाने वाले हरियाणा ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। यहां की एक भैंस ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। नारनौंद के सिंघवा खास गांव के किसान ईश्वर सिंघवा की मुर्राह नस्ल की भैंस राधा ने (Dairy Farming) विश्व स्तर पर सबसे अधिक दूध देने का नया रिकॉर्ड बनाया है। राधा ने 35 किलो 669 ग्राम दूध देकर न केवल अपने मालिक का नाम रोशन किया बल्कि प्रदेश की पहचान को भी वैश्विक स्तर पर पहुंचाया है।

ईश्वर सिंघवा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड को चुनौती देने के लिए आनलाइन आवेदन किया था। पशुपालन विभाग के अधिकारियों और गांव के सरपंच की मौजूदगी में राधा का चार बार दूध निकाला गया। परिणाम घोषित होने पर यह साफ हुआ कि राधा ने पहले का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 33 किलो 800 ग्राम दूध देने का रिकॉर्ड कैथल जिले के बुढाखेड़ा गांव के किसान नरेश की भैंस ने बनाया था। इस रिकॉर्ड को अब राधा ने पीछे छोड़ दिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हाल ही में राधा को सम्मानित किया था।

घटना हिसार जिले के सिंघवा खास गांव की है। किसान ईश्वर सिंघवा ने बताया कि उन्होंने राधा को पिछले वर्ष चार लाख एक हजार रुपये में खरीदा था। आज इसकी कीमत उत्तर प्रदेश के पशुपालकों ने करीब 15 लाख रुपये आंकी है। राधा को खास देखभाल मिलती है। दिन में तीन बार स्नान कराया जाता है और रोजाना सरसों के तेल से मालिश की जाती है। गर्मियों में राधा को कूलर के नीचे रखा जाता है। (Dairy Farming) में विशेष आहार भी दिया जाता है — रोजाना आठ किलो चना, चार किलो बिनोला, दो किलो गेहूं का दलिया, दो किलो गुड़, 200 ग्राम सरसों का तेल और स्पेशल फीड खिलाई जाती है। इसके अलावा करीब 50 किलो उच्च क्वालिटी का हरा चारा भी दिया जाता है।

ED Raid Manipur Case: ‘आजाद मणिपुर’ की बात करने वालों पर शिकंजा, खुद को CM–विदेश मंत्री बताने वालों के ठिकानों पर छापे
राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह से जान का खतरा, माता-पिता ने DGP को लिखा लेटर; कहा- बेटी मारपीट करती
थर्ड ईयर की छात्रा का तालाब से मिला शव, मचा हड़कंप
Low Salary Growth Strategy: सिर्फ 20–25 हजार सैलरी? SIP या FD नहीं, ये नया रास्ता बना सकता है आपको 5 साल में financially strong
Amritsar Rural SSP Suspension: पंजाब में बड़े स्तर पर कार्रवाई, गैंगस्टर नेटवर्क पर ढिलाई का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Bridge Collapse
Surajpur Bridge Collapse : एक महीने में बह गया पुल, दर्जनों गांवों का टूटा संपर्क

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Paper Leak Issue
Paper Leak Issue : पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, राहुल छात्रों की आवाज बुलंद कर रहे : चरणदास महंत

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ विधानसभा में…

Former Naxals Politics
Former Naxals Politics : आत्मसमर्पित नक्सलियों की सियासी एंट्री की तैयारी, बस्तर की 12 सीटों पर नजर

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित…

GSTAT Raipur 
GSTAT Raipur  : 27 जुलाई से शुरू होगी जीएसटी अपीलेट ट्रिब्यूनल की सुनवाई 

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ के करदाताओं,…

Bear Attack
Bear Attack : कुएं से निकले भालू का आतंक, किशोर समेत तीन पर हमला

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : एमसीबी जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?