CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Murder Case : मां को गाली देने पर ग्रामीण की गमछे से गला घोंटकर हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने आरोपी को पकड़ा

Murder Case : मां को गाली देने पर ग्रामीण की गमछे से गला घोंटकर हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने आरोपी को पकड़ा

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
Murder Case
Murder Case

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मां को गाली देने पर एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। यह घटना तमनार थाना क्षेत्र की है। कुंजेमुरा निवासी सुकमन राठिया (46 वर्ष) 1 अक्टूबर को मवेशी चराने निकला था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। अगली सुबह गुरुवार को उसकी लाश डामर प्लांट के पीछे खेत में मिली। पुलिस ने जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (Murder Case)

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद

आरोपी दशरथ राठिया (47 वर्ष) ने पूछताछ में बताया कि दोनों साथ में शराब पी रहे थे। उसी दौरान नशे में सुकमन ने उसकी मां को गाली देना शुरू कर दिया। इससे गुस्से में आकर दशरथ ने पहले उसे धक्का दिया, जिससे वह मुंह के बल गिर पड़ा। चेहरे और नाक में चोट लगने से खून बहने लगा। इसके बाद दशरथ ने सुकमन के गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। (Murder Case)

शव मिलने पर पुलिस जांच में जुटी

गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत में सुकमन का शव देखा। नाक और चेहरे पर खून था, जिससे स्पष्ट हुआ कि घटना हिंसक थी। तुरंत तमनार थाना प्रभारी कमला पुशाम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस डॉग और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

पुलिस डॉग रूबी ने पकड़ा आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के संदिग्ध लोगों को लाइन में खड़ा किया। पुलिस डॉग रूबी ने बार-बार आरोपी दशरथ राठिया की ओर इशारा किया और उसके हाथ को अपने मुंह से पकड़ लिया। इसके बाद संदेह गहराया और पूछताछ में दशरथ ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। (Murder Case) पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अपराधों में तेजी से जांच कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। फिलहाल आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

Suspicious Death Case Ambikapur: गांधीनगर इलाके में युवक की रहस्यमयी मौत, पुलिस जांच में जुटी
Raigarh Placement Camp 2025 : 16 अक्टूबर को होगा प्लेसमेंट कैम्प, 10 से 35 हजार तक सैलरी वाली नौकरियों का मौका
CG Property Tax Recovery: टैक्स वसूली में बड़ी चूक, दल्ली राजहरा नगर पालिका के तत्कालीन CMO निलंबित
Divorce after reconciliation: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने क्यों ठुकराई पति-पत्नी की याचिका?
Shram Anna Yojana : हर पेट को अन्न, हर हाथ को काम, छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

Bhilai Steel Plant Worker Death : मंगलवार की…

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?