CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Get Wings to Fly : Video विधायक रिकेश की मदद से भिलाई की बच्ची खुशबू की उड़ान को मिलेंगे पंख, USA से आएगा लैंस

Get Wings to Fly : Video विधायक रिकेश की मदद से भिलाई की बच्ची खुशबू की उड़ान को मिलेंगे पंख, USA से आएगा लैंस

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। लंबे समय से दृष्टिबाधित भिलाई की खुशबू के लिए बहुत जल्द यूएस से ऐसा लैंस आएगा। जिससे खुशबू बेहतर ढंग से न केवल दुनिया देख पाएगी बल्कि एमकॉम की परीक्षा भी दे सकेगी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन (MLA Rikesh Sen) ने इस लैंस के लिए ठाकुर परिवार की सहायता की है। (Get Wings to Fly)

Contents
  • खुशबू की आंख को लेकर वो काफी परेशान रहे हैं पिता
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करेगी खुशबू Get Wings to Fly

आपको बता दें कि भिलाई टाउनशिप के सेक्टर-6 निवासी रविंद्र प्रसाद ठाकुर की बेटी की आंख के लैंस के लिए 60 हजार रूपये की सहायता राशि विधायक ने आज सौंपी है।

खुशबू की आंख को लेकर वो काफी परेशान रहे हैं पिता

विधायक रिकेश सेन ने उस चिकित्सक से भी बात की जो कि खुशबू की आंखों का उपचार करने वाले हैं। खुशबू के पिता ठेका श्रमिक हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही खुशबू की आंख को लेकर वो काफी परेशान रहे हैं। कई अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद भी खुशबू का उपचार नहीं हो पाया।

किताबों को आंख के बिल्कुल सामने रखने पर उसे अक्षर दिखाई पड़ते हैं। पढ़ाई को लेकर संजीदा खुशबू साईं कॉलेज सेक्टर-6 भिलाई में बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा है। (Get Wings to Fly)

खुशबू का उपचार कर रहे डॉ. प्रतीक जैन ने विधायक रिकेश सेन को बताया कि लैंस लगने से खुशबू की न केवल दृष्टि बाधा दूर होगी बल्कि वह बेहतर ढंग से किताबें भी आसानी से पढ़ लेगी।

22 वर्षीय खुशबू ने विधायक की इस पहल को अपने जीवन की विशेष उपलब्धि बताते हुए कहा कि लैंस लगने के बाद वो विधायक को धन्यवाद देने जरूर आएगी साथ ही कुतुब मीनार और ताजमहल भी उसे देखने की इच्छा है।

प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करेगी खुशबू Get Wings to Fly

खुशबू बैंकिंग सेक्टर में कार्य करना चाहती है, इसके लिए वह एम कॉम के साथ साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करेगी। पढ़ने की बचपन से तीव्र इच्छा के बावजूद आंखें लगातार उसके स्वप्नों के लिए बड़ी बाधक थीं।

लैंस लगने के बाद वह अपना भविष्य गढ़ने के लिए अभी से उत्साहित है। (Get Wings to Fly)

खुशबू के पिता सहित परिजनों ने वैशाली नगर विधायक की इस पहल के लिए उनका आभार जताते हुए कहा कि –

जिस उम्मीद से वो वैशाली नगर पहुंचे थे वह इतनी जल्द पूरी होगी कभी सोचा नहीं था।

रविन्द्र प्रसाद ने बताया कि वो खुशबू का उपचार करा पाने में अक्षम हैं फिर भी आयुष्मान कार्ड लेकर वो शहर के सभी निजी और शासकीय अस्पताल का चक्कर लगा चुके हैं। अब उनको उम्मीद की किरण नजर आई है कि बहुत जल्द खुशबू की आंखें ठीक हो जाएंगी।

🛑 भिलाई में 24 घंटे के भीतर चाकूबाजी की दूसरी घटना 🛑 प्रापर्टी डीलर पर जानलेवा हमला🛑 स्कूटी से आया था हमलावर
SECL Employee Assault Case: दिनदहाड़े रोकी गई कर्मचारियों की बस, भीतर घुसकर की बेरहमी से पिटाई
Railway Ticket Checking News 🛑 ट्रेन से उतरे यात्रियों में से बगैर टिकट पकड़ाए व्यक्ति ने ऐसे “Powefull” का बताया नाम कि TTE भी हिल जाए ✅ चतुर टीटी ने चली यह चाल और वसूल ही लिया जुर्माना
Bharatmala Compensation Scam: 43 करोड़ मुआवजा घोटाले में फरार तहसीलदार-नायब तहसीलदार गिरफ्तार
Papaya Farming : राष्ट्रीय बागवानी मिशन के समर्थन से पपीते की खेती से 10 लाख तक हो रही कमाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Khamtarai Murder Case : हत्याकांड का खुलासा: नशे में विवाद के बाद युवक की हत्या

Khamtarai Murder Case

Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt : हाईवे पर लापरवाही से कार दौड़ाने वाला युवक पकड़ा गया

Raipur Bilaspur Highway Sunroof Stunt

Telegram Restrictions Around The World : NEET-UG री-एग्जाम के बाद भी Telegram पर सख्ती

Telegram Restrictions Around The World

Janjgir Teacher Viral Video Investigation : शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Janjgir Teacher Viral Video Investigation

Mahasamund Diamond Discovery : महासमुंद में मिले पांच हीरे

Mahasamund Diamond Discovery

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?