CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai iPhone Loot Case : भिलाई मोबाईल शॉप से पैक्ड iPhone 16 लेकर भागे तीन युवक, महिला वर्कर के सामने झपटमारी

Bhilai iPhone Loot Case : भिलाई मोबाईल शॉप से पैक्ड iPhone 16 लेकर भागे तीन युवक, महिला वर्कर के सामने झपटमारी

By Newsdesk Admin
10/10/2025
Share
Bhilai iPhone Loot Case
Bhilai iPhone Loot Case

सीजी भास्कर, 10 अक्टूबर। मोबाईल गैलरी से सील पैक्ड 2 नग आईफोन (Bhilai iPhone Loot Case) 16 लेकर 3 युवक भाग निकले हैं। दो लड़के शॉप तक पहुंचे थे जबकि एक अन्य बाईक से उनको भगा ले जाने के लिए कुछ ही दूरी पर खड़ा था।

Contents
  • सुपेला नवजोत मोबाइल गैलरी की घटना
  • आईफोन 13 एक्सचेंज के नाम पर घुसे युवक
  • Bhilai iPhone Loot Case भागता देख महिला वर्कर की चीख पुकार
  • बाइकर साथी थोड़ी दूरी पर कर रहा था इंतज़ार
  • Bhilai iPhone Loot Case सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान
  • तीन नाबालिग लड़कों की कारस्तानी, फोन जब्त

सुपेला नवजोत मोबाइल गैलरी की घटना

बुधवार की शाम सुपेला स्थित नवजोत मोबाइल गैलरी की यह घटना है। शॉप संचालक धनवंत सिंह दुकान में नहीं थे। तभी दो लड़के पहुंचे। उन्होंने महिला वर्कर से आईफोन 16 दिखाने कहा। इस बीच एक लड़का फोन पर बात करते शॉप के बाहर निकल गया।

आईफोन 13 एक्सचेंज के नाम पर घुसे युवक

अन्य लड़के ने महिला वर्कर को अपना आईफोन 13 एक्सचेंज कर आईफोन 16 लेने कहा। एक पैक्ड फोन लाने पर उसने दूसरा कलर दिखाने कहा। स्टाफ ने दूसरा कलर का आईफोन 16 का डिब्बा मोबाईल (Bhilai iPhone Loot Case) सहित सील पैक दिखाया तब लडके ने अपना आईफोन 13 महिला वर्कर को दिखाते हुये बोला कि एक्सचेंज करना है। इसका कितना रूपया कटेगा?

Bhilai iPhone Loot Case भागता देख महिला वर्कर की चीख पुकार

उसने महिला को बातों में उलझा कर रखा। इस बीच दोनों आईफोन 16 डिब्बा मोबाईल सहित सील पैक लड़के के सामने ही था। जिसे लेकर वह भागने लगा। महिला वर्कर ने जोर से चिल्लाते हुए कहा कि मोबाईल को लेकर भाग रहा है। शॉप के लोगों ने लड़के का जलाराम फास्ड फुड तक पीछा किया।

बाइकर साथी थोड़ी दूरी पर कर रहा था इंतज़ार

दोनों लड़के जलाराम शॉप के पास पहुंचे व अपने अन्य साथी जो मोटर सायकल से उनका इंतजार रहा था, के साथ एक ही मोटर सायकल में सवार हो निकल भागे।

Bhilai iPhone Loot Case सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सूचना पर सुपेला पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज (Bhilai iPhone Loot Case) के आधार पर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की और कुछ लोगों को पकड़ा भी। आरोपी लड़के 18 वर्ष से कम आयु के हैं तथा प्लानिंग के साथ उन्होंने घटना कारित की।

तीन नाबालिग लड़कों की कारस्तानी, फोन जब्त

सुपेला पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर इस मामले में तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। इनसे दोनों आईफोन भी जब्त हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में टीचर्स और स्कूलों का एडजस्टमेंट प्लान: पेरेंट्स समर्थन में, शिक्षक संघ और कांग्रेस ने जताई नाराजगी
Unearthing of ‘black treasure’ in the forests of Bastar : 50 करोड़ से ज्यादा नकदी छिपे होने की आशंका
Durg Cyber Fraud : फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 48 लाख की ठगी, आंध्रप्रदेश से दो साइबर ठग गिरफ्तार
Lala Amarnath biopic : 25 साल बाद फिर साथ आएंगे आमिर-आशुतोष, डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी
Big breaking : बलौदा बाजार हिंसा मामले में क्या गिरफ्तार होंगे विधायक देवेंद्र यादव…? समर्थक जुटे, बंगले के बाहर माहौल गरमाया, PCC अध्यक्ष दीपक बैज भी पहुंचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Molestation Case
Bhilai Molestation Case : छात्रा से सरेआम छेड़छाड़, चाय की दुकान पर जबरन किस करने वाला आरोपी हिरासत में

Bhilai Molestation Case :पीड़िता ने स्मृति नगर चौकी…

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?