CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Student Harassment Case : जाति पूछकर पांच छात्रों की पिटाई, शिकायत दर्ज, डरे हुए छात्र छोड़ गए शहर

Student Harassment Case : जाति पूछकर पांच छात्रों की पिटाई, शिकायत दर्ज, डरे हुए छात्र छोड़ गए शहर

By Newsdesk Admin
11/10/2025
Share
Student Harassment Case
Student Harassment Case

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। न्यूटाउन स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में सिक्किम के पांच आदिवासी छात्रों के साथ जातिगत उत्पीड़न (Student Harassment Case) और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ वरिष्ठ छात्रों ने जाति पूछकर उन्हें गालियां दीं और पिटाई की। उत्पीड़न से आहत छात्र अब कोलकाता शहर छोड़कर सिक्किम लौट गए हैं। यह मामला विधाननगर के टेक्नोसिटी थाने में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सभी छात्र विश्वविद्यालय में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं और अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं। घटना के समय वे विश्वविद्यालय के मैदान में खेल रहे थे। तभी कुछ वरिष्ठ छात्रों ने उन्हें खेलने से रोका और उनकी जाति के आधार पर अपमानजनक व्यवहार (Student Harassment Case) किया। विरोध करने पर पांचों छात्रों की पिटाई की गई।

पुलिस का कहना है कि घटना की सच्चाई की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर बुक की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह झगड़ा अचानक नहीं बल्कि पूर्वाग्रह के कारण हुआ प्रतीत होता है।

पीड़ित छात्रों ने बताया कि पिटाई के बाद उन्हें जान का खतरा महसूस हुआ, इसलिए वे तुरंत सिक्किम लौट गए। वहां उन्होंने जीरो एफआईआर दर्ज कराई, जिसे बाद में विधाननगर कमिश्नरेट को ट्रांसफर कर दिया गया। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार अमृता साहा (Student Harassment Case) ने कहा कि, “घटना के अगले दिन हमने एक आंतरिक जांच समिति का गठन किया है।

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। समिति निष्पक्ष जांच कर रही है।” फिलहाल पुलिस ने आरोपी छात्रों की पहचान कर ली है और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Bilaspur Murder Case : बिलासपुर में ट्रक ड्राइवर का मर्डर कर जलाया शव, ‘पाप’ धोने प्रयागराज गए… शराब पीते ही कातिलों ने उगल दिया सच
बरेली में पुलिस चौकी प्रभारी और दो सिपाहियो पर दर्ज़ हुई FIR , अपहरण सहित कई बड़े आरोप
Bilaspur Rape Case : शादी का भरोसा, फिर भरोसे से खिलवाड़—बिलासपुर में विहिप नेता पर दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, हैरान कर देगी बॉयफ्रेंड की हैवानियत
ओडिशा: सरकारी स्कूल के हॉस्टल में शिशु को जन्म देने का मामला, लेडी मैट्रन बर्खास्त और एएनएम निलंबित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli News
Mungeli News :  मुंगेली में 21 करोड़ से ज्यादा की लागत से सुधरेगी सड़क, 8 किलोमीटर में डामरीकरण पूरा

मुंगेली में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर…

Samsung Galaxy Fit 4
Samsung Galaxy Fit 4 :  लॉन्च से पहले नए फिटनेस बैंड की झलक लीक, तीन रंगों में आ सकता है सैमसंग का डिवाइस

सैमसंग के नए फिटनेस बैंड Galaxy Fit 4…

Stock Market Crash
Stock Market Crash :  दो हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में 23 अक्टूबर को बिकवाली का…

Daler Mehndi Health
Daler Mehndi Health : दलेर मेहंदी की सेहत को लेकर बेटे ने दिया बड़ा अपडेट, कहा सब एकदम शानदार

सिंगर दलेर मेहंदी इन दिनों उत्तराखंड में एक…

DA Increase :  दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान

दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?