CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bio Market Innovation : विद्यार्थियों की नई सोच से सजा ‘बॉयो बाजार’, इको-फ्रेंडली और हर्बल प्रोडक्ट्स ने बटोरी वाहवाही

Bio Market Innovation : विद्यार्थियों की नई सोच से सजा ‘बॉयो बाजार’, इको-फ्रेंडली और हर्बल प्रोडक्ट्स ने बटोरी वाहवाही

By Newsdesk Admin
13/10/2025
Share
Bio Market Innovation
Bio Market Innovation

सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यायल में ‘बॉयो बाजार’का आयोजन किया गया। कॉलेज के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट (Bio Market Innovation) द्वारा आयोजित इस इवेंट में स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने इको फ्रेंडली बहुपयोगी वस्तुओं को स्वयं ही आकार दिया। इस इवेंट में बच्चों की प्रतिभा देखने को मिली। महाविद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्य से लेकर सभी वरिष्ठ प्राध्यापक, संकाय अध्यक्ष, विभागाध्यक्षों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर प्रशंसा की।

Bio Market Innovation
Bio Market Innovation

‘बॉयो बाजार’ में बच्चों ने कैंडल, साबुन, कार परफ्यूम, हवन कप, चॉकलेट्स आदि जैसे उपयोगी वस्तुओं को बनाया। इको फ्रेंडली, नॉन टॉक्सिक, हर्बल ऑर्गेनिक (Bio Market Innovation) का प्रमुखता से ध्यान रखा गया। बॉयो बाजार में स्टॉल में इसे बेचा गया। इससे बच्चों की आमदनी हुई। अन्य विभाग के प्राध्यापकों ने सारे प्रोडक्ट्स की प्रशंसा की। साथ ही आकर्षक प्रोडक्ट्स की मेकिंग, पैकिंग और पैकेजिंग को सभी ने सराहा। इसके अलावा विभाग के विद्यार्थियों ने रंगोली के माध्यम से प्रकृति से लेकर प्राकृतिक चक्र और मानव जीवन में बायोटेक्नोलॉजी की महत्ता को रेखांकित किया गया।

Bio Market Innovation
Bio Market Innovation

आयोजक बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की अध्यक्ष

डॉ.सौम्या खरे ने कहा कि इससे स्टूडेंट्स को इनोवेटिव चीज सीखने मिलता है। साथ ही उनके अंदर छिपी हुई प्रतिभा को तराशा गया। विभाग के अन्य प्राध्यापकों के गाइडेंस से बच्चों का ‘बॉयो बाजार’ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें डिपार्टमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर आभा जोशी, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ञा चन्द्राकर का मार्गदर्शन और विभागीय कर्मचारियों व विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bio Market Innovation
Bio Market Innovation

इससे पहले बच्चों की हुई थी ट्रेनिंग

एचओडी डॉ.सौम्या खरे ने बताया कि ‘बॉयो बाजार’ से पहले बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए उनकी ट्रेनिंग भी कराई गई थी। ताकी बच्चें बहु उपयोगी वस्तुओं को आसानी से आकार दे पाए। साथ ही बच्चें अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा पाए। उन्होंने बताया कि बॉयो इंटरप्रेन्योरशिप बच्चों के सिलेब्स का हिस्सा है। इसे बच्चों तक पहुंचाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ही डिपार्टमेंट (Bio Market Innovation) की असिस्टेंट प्रोफेसर्स के साथ प्लानिंग करके ‘बॉयो बाजार’ के थीम को आकार दिया जा सका। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी पाण्डेय, असिस्टेंट प्रोफेसर आभा जोशी और असिस्टेंट प्रोफेसर प्रज्ञा चंद्राकर की उल्लेखनीय भूमिका रही।

प्राचार्य ने की प्रशंसा

‘बॉयो बाजार’ का शुभारंभ करने से पहले कॉलेज के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साल 2047 के आत्मनिर्भर भारत की कल्पना में आप नवजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका साबित होगी।
इस दौरान वाणिज्य संकाय के प्रभारी डॉ.सलीम अकील, राजनीति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष डॉ.मणि मेखला शुक्ला, डॉ.क्षिप्रा सिन्हा, डॉ.हरिश कश्यप, डॉ.गुणवंत चन्द्रौल, डॉ.कविता वर्मा, स्पोर्ट्स ऑफिसर भुवनेश्वर साहू आदि मौजूद रहे।

Mainpat Mahotsav Dangal : मैनपाट महोत्सव के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता का फैसला, पहलवानों ने दिखाया दमखम
Tourism Will Be Promoted In The State : प्रदेश में वन और जल आधारित पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा…पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की समीक्षा : सीएम विष्णु देव साय
NHM Strike Termination : छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: हड़ताल पर अड़े 794 NHM कर्मी बर्खास्त, रायपुर में होगा जेल भरो आंदोलन
High-tech Commission Building : नवा रायपुर में हाईटेक आयोग भवन, 33 आयोगों के दफ्तर होंगे एक ही छत के नीचे
Mid Day Meal Case Chhattisgarh: बच्चों की थाली पर हाईकोर्ट की सख्ती, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

Theft CCTV
Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में Theft CCTV का…

Road Connectivity
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में Road Connectivity की…

Digital Network
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में Digital Network को मजबूत बनाने की…

Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam: गरियाबंद शिक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला फिर खुला, कलेक्टर ने मांगी नई रिपोर्ट

गरियाबंद में Teacher Recruitment Scam एक बार फिर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?