CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Traffic Protest : एनएसयूआइ ने ट्रैफिक विभाग की ‘नजर’ उतारी, नींबू-मिर्ची भेंट कर जताया विरोध

Traffic Protest : एनएसयूआइ ने ट्रैफिक विभाग की ‘नजर’ उतारी, नींबू-मिर्ची भेंट कर जताया विरोध

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Traffic Protest
Traffic Protest

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। राजधानी की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic Protest) के खिलाफ बुधवार को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआइ) ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) को ज्ञापन सौंपा और प्रतीकात्मक रूप से नींबू-मिर्ची भेंट कर ट्रैफिक विभाग की ‘नजर उतारी’।

Contents
  • छात्रों और ऑफिस जाने वालों को हो रही परेशानी
  • आंदोलन की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने कहा कि रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic Protest) को किसी की बुरी नजर लग गई है। लोधीपारा, शंकरनगर, मोवा और पंडरी जैसे व्यस्त क्षेत्रों में दिन-रात जाम लगना आम बात हो गई है।

छात्रों और ऑफिस जाने वालों को हो रही परेशानी

हेमंत पाल ने कहा कि शहर की सड़कों पर अवैध पार्किंग, हॉकरों का कब्जा, निष्क्रिय सिग्नल, और ट्रैफिक पुलिस की कमी (Traffic Protest) ने नागरिकों का जीना दूभर कर दिया है। खासकर छात्रों और दफ्तर जाने वालों को रोजाना जाम से जूझना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एनएसयूआइ ने यातायात विभाग से जल्द ही सुधारात्मक कदम उठाने की मांग की है। प्रमुख मांगों में खराब सिग्नलों की मरम्मत व नए सिग्नल लगाना, स्कूल-कॉलेज के समय विशेष ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी (Traffic Protest), अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई शामिल है।

आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआइ के वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए, तो संगठन सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान प्रदेश सचिव मोनू तिवारी, उपाध्यक्ष अंकित बंजारे, और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने यातायात भवन (Traffic Protest) के बाहर नींबू-मिर्च बांधकर विभाग की “बुरी नजर उतारने” की रस्म पूरी की — जिससे विरोध के साथ-साथ एक व्यंग्यात्मक संदेश भी दिया गया।

Baranwapara Safari Booking : बारनवापारा अभ्यारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकट अब ऑनलाइन
Birthday Party Murder : जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद युवक की वाहन से कुचलकर हत्या
Raigarh Bike Theft Case : पेट्रोल खत्म हुआ तो चुरा ली दूसरी बाइक
Chaitanya Baghel Liquor Scam Update: कोर्ट में पेश, तीन महीने में जांच पूरी करने के निर्देश
Karnal Crime : मां की गोद से बच्ची को छीनकर निकला पिता, कुछ देर बाद जो पता चला उससे कांप उठा परिवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?