CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hit and Run Raipur : ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक आरक्षक को रौंदा, हालत नाजुक

Hit and Run Raipur : ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक आरक्षक को रौंदा, हालत नाजुक

By Newsdesk Admin
16/10/2025
Share
Hit and Run Raipur
Hit and Run Raipur

रायपुर के वीआईपी रोड पर देर रात बड़ा (Hit and Run Raipur) हादसा

चेकिंग के दौरान कार सवार ने बैरिकेड तोड़ा और सिपाही को मारी टक्कर

आरक्षक हेम कुमार पटेल की टांग टूटी, हालत गंभीर

आरोपी चालक सिद्धांत दान और साथी आदित्य चौधरी पुलिस हिरासत में

सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर बुधवार की देर रात दर्दनाक (Hit and Run Raipur) वारदात हुई। ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग से बचने के प्रयास में एक तेज रफ्तार कार सवार ने बैरिकेड तोड़ते हुए ट्रैफिक आरक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में आरक्षक हेम कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी एक टांग टूट गई है और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक पुलिस रात में ड्रिंक एंड ड्राइव अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक कार चालक ने रुकने के बजाय स्पीड बढ़ा दी और बैरिकेड समेत ट्रैफिक आरक्षक को कई मीटर तक घसीट लिया। कार थोड़ी दूर जाकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों और राहगीरों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार में सवार चालक सिद्धांत दान और उसका साथी आदित्य चौधरी भी घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चालक नशे में था और ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग से बचने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ी भगाई थी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर कार जब्त कर ली है। तेलीबांधा पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

CM Vishnu Deo Sai Birthday: रायपुर से बगिया तक उमड़ा स्नेह, पीएम मोदी और अमित शाह की बधाइयों से गूंजा प्रदेश
जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, एक ही परिवार के 4 लोग गिरफ्तार
CG Budget Public Reaction: बजट पर जनता की मुहर, व्यापारियों से लेकर महिलाओं तक बोले—यह भविष्य की नींव है
Bastar Heritage Marathon 2026: 9 हजार धावकों की दौड़, सरेंडर नक्सलियों ने दिया बदलाव का संदेश
दुर्ग मासूम से रेप के बाद करीबी रिश्तेदार ने की हत्या, शरीर पर चोट के निशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

Chhattisgarh electricity bill late payment

Chhattisgarh heavy rain alert : छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh heavy rain alert

Dhamtari tyre shop fire : धमतरी में टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dhamtari tyre shop fire

K Bhagyaraj death : तमिल सिनेमा को बड़ा झटका, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

K Bhagyaraj death

Durg hospital blood negligence case : खून नहीं मिलने से युवती की मौत, लापरवाही पर 4 कर्मचारी बर्खास्त

Durg hospital blood negligence case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?