CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Parineeti Chopra Pregnancy News : मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, अस्पताल में हुईं भर्ती

Parineeti Chopra Pregnancy News : मां बनने वाली हैं परिणीति चोपड़ा, अस्पताल में हुईं भर्ती

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
Parineeti Chopra Pregnancy News
Parineeti Chopra Pregnancy News

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। चोपड़ा और चड्ढा परिवार के लिए इस साल दिवाली की खुशियां डबल होने वाली हैं, क्योंकि उनके घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra Pregnancy News) डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। राघव चड्ढा भी उनके साथ मौजूद हैं। एक्ट्रेस किसी भी वक्त गुड न्यूज़ दे सकती हैं।

Contents
  • परिवार में खुशी का माहौल
  • परिणीति ने कब अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी?
  • प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान एक्टिव रहीं परिणीति
  • 2 साल पहले हुई थी परिणीति-राघव की शादी

परिवार में खुशी का माहौल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के परिवार में इस समय जश्न का माहौल है। एक तरफ दिवाली का त्योहार और दूसरी तरफ नन्हे बेबी के आने की एक्साइटमेंट… दोनों परिवारों के लोग खुशी से गदगद हैं। हर कोई नन्हे मेहमान का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी उनके फैंस लगातार उनके हेल्थ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। यह (Parineeti Chopra Pregnancy News) पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए भी एक खुशी का पल बन गया है।

परिणीति ने कब अनाउंस की थी प्रेग्नेंसी?

परिणीति चोपड़ा ने 25 अगस्त को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। पोस्ट में एक्ट्रेस ने एक केक की फोटो शेयर की थी, जिसमें लिखा था “1+1=3”। केक पर नन्हे पैरों के निशान भी बने थे।

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने एक प्यारा वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पति राघव चड्ढा का हाथ थामे सुकून से वॉक करती हुई नजर आई थीं। कैप्शन में परिणीति ने लिखा था —“हमारा लिटिल यूनिवर्स आने वाला है, हम बेहद ब्लेस्ड फील कर रहे हैं।” इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई थी।

प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान एक्टिव रहीं परिणीति

अपनी पूरी प्रेग्नेंसी जर्नी के दौरान परिणीति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहीं। पोस्ट्स के जरिए उन्होंने फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े हर अपडेट दिए। एक्ट्रेस ने पति राघव के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था और उसकी तस्वीरें शेयर की थीं। हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग में परिणीति को अचार खाते हुए देखा गया था जिसे फैंस ने “मॉम-टू-बी मूमेंट” कहा। यह सब दर्शाता है कि (Parineeti Chopra Pregnancy News) के बीच भी वह अपनी खुशियों को खुलकर जी रही हैं।

2 साल पहले हुई थी परिणीति-राघव की शादी

परिणीति और राघव चड्ढा के रिश्ते की बात करें तो कुछ वक्त की डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2023 में राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। शादी का जश्न कई दिनों तक चला था और उस दौरान देशभर के सेलेब्स मौजूद थे। शादी के दो साल बाद अब परिणीति मां बनने वाली हैं। उनके लिए ये पल किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। राघव चड्ढा भी अपने होने वाले बच्चे के स्वागत के लिए बेहद उत्साहित हैं।

Preity Zinta is returning to the big screen after 8 years : ‘लाहौर 1947’ के बाद अब ‘वाइब’ से करेंगी धमाल
RBI MPC Decision : ब्याज दरें जस की तस, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने महंगाई और ग्रोथ पर दिए बड़े संकेत
Ranbir Kapoor Upcoming Movies: फिल्मों की देरी पर फैन के तंज पर रणबीर कपूर का हल्का-फुल्का जवाब
कॉलेज से लगा “Acting का चस्का” 🟠 जब कटवा दिए बाल तो घर में खूब पड़ी थीं डांट 🟢 जी हां 12 साल बाद फिर इक मुलाकात “अवतार गिल” के साथ
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई की बिगड़ी तबियत, मुम्बई की लीलावती अस्पताल ले जाए गए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AC Blast : जन्मदिन की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, आधी रात हुए धमाके ने उजाड़ दिया परिवार

सीजी भास्कर, 25 जून। रायगढ़ की एक कॉलोनी…

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में फिर मिलेगा नया मौका, अब किन महिलाओं के लिए खुलने जा रहा है रास्ता

सीजी भास्कर, 25 जून। छत्तीसगढ़ की हजारों महिलाएं…

Married Woman Death : विवाहिता की मौत के पीछे आखिर क्या है सच, परिजनों के आरोपों ने बढ़ाए कई सवाल

Married Woman Suspicious Death Case

Meta Arena : बदलने वाला है भविष्यवाणी करने का तरीका, नए मंच की तैयारी में जुटी मेटा

सीजी भास्कर, 25 जून। सोशल मीडिया की दुनिया…

CRPF Jawan Suicide Case : CRPF जवान ने पेड़ पर लगाई फांसी, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

CRPF Jawan Suicide Case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?