CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG police operation : दुर्ग बेमेतरा में सजी थी हार जीत की महफ़िल, पुलिस ने 290 जुआरियों से कैश, मोबाइल, बुलेट, फोर व्हीलर किया जब्त

CG police operation : दुर्ग बेमेतरा में सजी थी हार जीत की महफ़िल, पुलिस ने 290 जुआरियों से कैश, मोबाइल, बुलेट, फोर व्हीलर किया जब्त

By Newsdesk Admin
21/10/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। दीपावली के दौरान दुर्ग पुलिस ने अलग-अलग जगह छापेमारी कर जुआरियों को दबोचा है। वहीं बेमेतरा पुलिस ने 2 सौ से अधिक लोगों पर कार्रवाई की है। 19 अक्टूबर की रात से विशेष अभियान चला कर 14 प्रकरणों में 54 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। (CG police operation)

आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 45 हजार 970 रूपये, 6 मोबाइल, एक बुलेट, 2 चार पहिया वाहन सहित कुल 20 लाख 61 हजार 201 रुपए का माल बरामद हुआ है।

आपको बता दें कि दीपावली के दौरान दुर्ग पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रख रही है। दीपावली की पूर्व संध्या पर जुआं जैसे सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने और इसमें संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया।

CG police operation

इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करगा (अमलेश्वर) स्थित एक फार्म हाउस में जुआं खेला जा रहा है। दबिश देकर पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को ताश की पत्तियों के साथ गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से 1 लाख 11 हजार 230 रूपये कैश, 6 मोबाइल फोन, 1 बुलेट मोटरसाइकिल और 2 चार पहिया वाहन बरामद किए गए हैं। जुआ के प्रकरणों में अमलेश्वर, कुम्हारी, उतई, धमधा, नेवई, छावनी, जेवरा सिरसा, अंजोरा थाना और चौकी अंतर्गत कुल14 प्रकरण में 54 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआं प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। ऐसी कार्रवाइयां नियमित रूप से जारी रहेंगी ताकि त्योहारों के दौरान सामाजिक शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे। (Durg police operation)

CG police operation

दीपावली पर बेमेतरा पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है। नवागढ़ मुंगेली मार्ग पर पुलिस ने बड़ी संख्या में जुआरियों को पकड़ा है। जिनके पास से लाखों रुपये जब्त किए गए हैं।

CG police operation : टेंट और बिजली लगाकर खेत में जुआ

नवागढ़ में दिवाली पर्व पर जुआ के मामले हर साल सामने आते रहे हैं। जिस पर पुलिस कार्रवाई करती रहती है। इस वर्ष भी पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की विशेष टीम ने बीती रात नवागढ़ के एक फार्म हाउस में टेंट और बिजली लगाकर खेले जा रहे जुआ पर कार्रवाई की है।

CG police operation

पुलिस ने मौके पर 22 फड़ में खेल रहे 236 जुआरियों को पकड़ा है। उनके पास से 1 लाख 94 हजार 988 रुपए कैश और 52 पत्ती ताश का ढेर जब्त किया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। कई बाइक भी कब्जे में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 50 से ज्यादा जुआरी भागने में कामयाब हो गए।

बेमेतरा की प्रभारी SDOP कौशल्या साहू ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की है। 22 फड़ से 236 जुआरियों को पकड़ा गया है। उनके पास से भारी मात्रा में कैश जब्त किया गया है। 51 हजार रु फड़ से और 1 लाख 43 हजार 548 रु कुल रकम 1 लाख 94 हजार 988 उनके पास से जब्त कर कार्रवाई की गई है। बाइक और मोबाइल भी जब्त किए गए हैं।

Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य के ठिकानों पर ED छापा, 14 जगह अलग-अलग टीमें कर रही हैं जांच
Dhamtari Gangaur Festival 2026: पारंपरिक रंग में डूबी शोभायात्रा, महिलाओं ने नृत्य-भक्ति से सजाया शहर
सूरजपुर में तेज रफ्तार बोलेरो पेड़ से टकराई, 2 की मौत, 1 महिला गंभीर; शिवपुर तिराहा के पास हुआ हादसा..
बीजेपी अध्यक्ष बोले – ‘हमारी लड़ाई पाकिस्तान और वहां की जनता से नहीं…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?