CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NFDP Registration Portal for Fish Farmers : अब एक क्लिक में पंजीयन, मछुआरों को एनएफडीपी पोर्टल से मिलेगा योजनाओं का लाभ

NFDP Registration Portal for Fish Farmers : अब एक क्लिक में पंजीयन, मछुआरों को एनएफडीपी पोर्टल से मिलेगा योजनाओं का लाभ

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
NFDP Registration Portal for Fish Farmers
NFDP Registration Portal for Fish Farmers

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना के तहत अब मत्स्य कृषकों (NFDP Registration Portal for Fish Farmers) के लिए केंद्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य देशभर में मत्स्य पालन से जुड़े किसानों, समितियों और समूहों को एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ना है, जिससे योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समय पर उन्हें प्राप्त हो सके।

एनएफडीपी पोर्टल में पंजीयन कार्य प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक मत्स्य कृषक या संगठन https://nfdp.dof.gov.in/nfdp/ वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके अलावा, ग्रामीण क्षेत्रों के हितग्राही अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से भी पंजीकरण करा सकते हैं। सीएससी के माध्यम से पंजीकरण कराने पर संचालक को 20 रुपये और लाभार्थी को 80 रुपये की राशि प्राप्त होगी।

एनएफडीपी पोर्टल (NFDP Registration Portal for Fish Farmers) में पंजीयन हेतु आधार लिंक मोबाइल नंबर और सक्रिय बैंक खाता अनिवार्य रखा गया है। यह डिजिटल प्रणाली मत्स्य क्षेत्र में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ योजनाओं के स्वचालित ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग में भी सहायक होगी।

विकासखंड स्तर पर भी पंजीकरण संबंधी सहायता के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। सहायक मत्स्य अधिकारी सुधाकर बिसेन (मो. नं. 7005482812), मत्स्य निरीक्षक ओड़गी व भैयाथान डिगेश्वर सिंह (मो. नं. 8120701434), रामानुजनगर के मत्स्य निरीक्षक संजीव कुमार सिंह (मो. नं. 7000941654), प्रेमनगर की कु. अल्का सिंह (मो. नं. 7489333781) और प्रतापपुर के मत्स्य निरीक्षक निलेश कुमार सिंह (मो. नं. 6267331604) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह पहल (NFDP Registration Portal for Fish Farmers) न केवल योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी, बल्कि देशभर में मत्स्य पालन के क्षेत्र में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

अब जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली की हवाई यात्रा मात्र साढ़े 5 हजार में ✈️ बिलासपुर सहित 5 बड़े शहरों से बस्तर हुआ कनेक्ट 🛩️ डेढ़ हजार में पहुंचेंगे न्यायधानी
Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
हमर लैब घोटाले में मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर को जमानत नहीं: हाईकोर्ट ने कहा- यह संगठित आर्थिक अपराध…
Pradeep Mishra Katha Durg : दुर्ग में 17 दिसंबर से पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी
Raipur Parking Fee Update: मल्टीलेवल पार्किंग पर खत्म हुई फ्री सुविधा, अब देना होगा शुल्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Police Action
Durg Police Action: ऑनलाइन लोन के दलदल में फंसा पूर्व MR बना शातिर चोर, दुर्ग में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा, 32 लाख के सामान के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Police Action : ₹70,000 कमाने वाला MR…

ITI Devbhog
ITI Devbhog : शिक्षक के बिना कैसे मिलेगा हुनर, देवभोग आईटीआई की बदहाली ने खड़े किए बड़े सवाल

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 से 20 साल पुराने सोलर संयंत्र होंगे दुरुस्त, उदंती के 40 गांवों में जल्द लौटेगी रोशनी

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

CG Solar Project
CG Solar Project : 15 साल बाद खत्म होगा अंधेरे का इंतजार, आंदोलन और चिट्ठी के बाद 40 गांवों में बदले जाएंगे सोलर संयंत्र

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 11…

Durg Police Action
Durg Police Action: अवैध शराब बेचते रंगे हाथ धराया आरोपी, दुर्ग पुलिस ने शराब के साथ दबोचा

Durg Police Action : पुलगांव थाना क्षेत्र के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?