CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Balod Placement Camp 2025 : 28 को मेगा प्लेसमेंट कैंप, 800 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती

Balod Placement Camp 2025 : 28 को मेगा प्लेसमेंट कैंप, 800 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Placement Camp CG
Placement Camp CG

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 28 अक्टूबर 2025 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था गुरूर में मेगा प्लेसमेंट कैंप (Balod Placement Camp 2025) का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में दो प्रतिष्ठित नियोजक कंपनियाँ विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। कुल लगभग 800 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह अवसर बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है, जहां वे विभिन्न निजी संस्थानों में रोजगार पा सकते हैं।

सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस, भिलाई-दुर्ग द्वारा सिक्योरिटी गार्ड (पुरुष) के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसकी शैक्षणिक योग्यता पाँचवीं एवं आठवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसी कंपनी में पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 200 अतिरिक्त पदों के लिए दसवीं एवं बारहवीं उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। सिक्योरिटी सुपरवाइजर (पुरुष) के 50 पदों हेतु बारहवीं या स्नातक के साथ दो वर्ष का अनुभव अनिवार्य रखा गया है। वहीं महिला सिक्योरिटी गार्ड के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता पाँचवीं या आठवीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

इसके अलावा नियोजक इंफोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसी कंपनी में टीम मैनेजर के 25 पदों के लिए स्नातक और ग्राम पंचायत प्रोजेक्ट एडवाइजर के 200 पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी (Balod Placement Camp 2025) अपने सभी आवश्यक दस्तावेज़ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, और आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुँचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हों ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

यह प्लेसमेंट कैंप (Balod Placement Camp 2025) युवाओं को स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में अवसर दिलाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है, जिससे जिले में रोजगार के अवसर बढ़ें और आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिले।

Fisheries Inspector Bharti : इस दिन होगी मत्स्य निरीक्षक भर्ती परीक्षा, प्रवेश पत्र 13 मार्च से करें डाउनलोड
Mahatma Gandhi NREGA HR Policy : मनरेगा कर्मियों ने उप मुख्यमंत्री से लंबित मानव संसाधन नीति लागू करने की मांग
Transport Constable Exam : परिवहन आरक्षक भर्ती, जगदलपुर में 19 अप्रैल को परीक्षा, जूते-मोजे और गहनों पर पाबंदी; जान लें ये जरूरी नियम
Crime Control Durg : पुलिस को देख भागने लगा ‘दादू’, घेराबंदी कर पकड़ा तो थैले से निकला गांजा और हथियार
BEL Recruitment: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार और सुपरवाइजर पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 43 वर्ष तक के उम्मीदवार 1 जुलाई तक करें आवेदन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor
Illegal Liquor : अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब व बिक्री रकम जब्त

कुम्हारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…

Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला
Shivnath River Rescue : शिवनाथ नदी में डूबे युवक का तीन दिन बाद मिला शव, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : दुर्ग जिले के…

Custom Milling Scam
Custom Milling Scam : कस्टम मिलिंग मामले में ईडी की जांच तेज, 350 पन्नों के दस्तावेज खंगाल रही टीम

छत्तीसगढ़ के कथित कस्टम मिलिंग घोटाले में Custom…

Jamul Crime News : हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, तीन स्थायी वारंटी भी धराए
Jamul Crime News : हथियार सहित हिस्ट्रीशीटर जावेद गिरफ्तार, तीन स्थायी वारंटी भी धराए

जामुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने असामाजिक तत्वों…

Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार
Bull Smuggling Case : कत्लखाने ले जाया जा रहा बैल बरामद, वाहन जब्त; परिचालक जेल, चालक फरार

भिलाई में पुलिस ने कत्लखाने ले जाए जा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?