CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rural Road Repair Chhattisgarh : सोता रहा सिस्टम, सड़क सुधारने खुद मैदान में उतरे ग्रामीण, अफसरों को दिखाया आईना

Rural Road Repair Chhattisgarh : सोता रहा सिस्टम, सड़क सुधारने खुद मैदान में उतरे ग्रामीण, अफसरों को दिखाया आईना

By Newsdesk Admin
26/10/2025
Share
Rural Road Repair Chhattisgarh
Rural Road Repair Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित बस्तर जिले के बकावंड ब्लॉक की मालगांव मेन रोड लंबे समय से बदहाल थी। जगह-जगह बने गड्ढों ने राहगीरों का जीना मुश्किल कर दिया था, लेकिन संबंधित अधिकारी और विभाग (Rural Road Repair Chhattisgarh) खामोश बैठे रहे। आखिरकार, जनता ने ठान लिया कि अब अपने दम पर हालात बदलने होंगे।

पूर्व जनपद सदस्य भोलानाथ नाग के नेतृत्व में ग्रामीणों और युवाओं ने सड़क सुधार की जिम्मेदारी खुद संभाली और सामूहिक श्रमदान के माध्यम से गड्ढों को भरने का काम शुरू किया। गांव के लोग न केवल मेहनत से जुटे, बल्कि आवश्यक सामग्री भी खुद जुटाई। इस अभियान में लक्ष्मी नारायण सेठिया, लछिम कश्यप, देवेंद्र सेठिया, चरण सेठिया, खेमेश्वर आचार्य, महेंद्र कुमार, दशरथ सेठिया, तबीर सेठिया और गौतम मलिक समेत कई ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

भोलानाथ नाग ने कहा कि जब अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पीछे हटते हैं, तो जनता को ही आगे आना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की एकजुटता से सड़क की हालत में काफी सुधार हुआ है और अब आवागमन सुगम हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सामूहिक प्रयास ने न सिर्फ सड़क की मरम्मत की, बल्कि गांव में जनजागृति (Rural Road Repair Chhattisgarh) का भी संदेश दिया। इस श्रमदान अभियान से लोगों में एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हुई है।

अब ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की स्थायी मरम्मत जल्द कराई जाए ताकि भविष्य में फिर ऐसी परेशानी न झेलनी पड़े। इस जनसहयोगी पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है लोग इसे “जनशक्ति का सच्चा उदाहरण” बता रहे हैं।

Passenger Train Hanging Case : पैसेंजर ट्रेन के कोच में फंदे पर लटका मिला युवक, रायपुर स्टेशन पर कुछ देर के लिए थमी रफ्तार
Bilaspur Congress Road Protest : जर्जर सड़क पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों में किया मछली पालन, प्रशासन को घेरा
रायपुर AIIMS में जूनियर स्टूडेंट्स से रैगिंग, सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता को ई-मेल से शिकायत, जुनियर स्टूडेंट्स को कमरे में बंद कर…..फिर बास्केटबॉल ग्राउंड में देर रात तक ठंड में खड़ा करवाया, प्राइवेट सिक्योरिटी गॉर्डस यह सब देखते रहे
Eco Tourism : बाइक से जंगल पहुंचीं महिलाओं ने दिया खास संदेश, देवधारा में किया ऐसा काम जिसने सबका ध्यान खींचा
सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा आज, 17 पदों के लिए 37 हजार अभ्यर्थी मैदान में..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला
Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला

धान बेचने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने…

Gas Cylinder Price : गैस सिलेंडर की कीमत 995 रुपए, होम डिलीवरी के साथ 1030 रुपए
Gas Cylinder Price : गैस सिलेंडर की कीमत 995 रुपए, होम डिलीवरी के साथ 1030 रुपए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price)…

CGPSC Scam : जेल में टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, 18 रिश्तेदारों को नौकरी लगाने का आरोप
CGPSC Scam : जेल में टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, 18 रिश्तेदारों को नौकरी लगाने का आरोप

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Scam) से जुड़े…

Raipur Airport Privatization : रायपुर एयरपोर्ट 50 साल के लिए निजी हाथों में देने की तैयारी
Raipur Airport Privatization : रायपुर एयरपोर्ट 50 साल के लिए निजी हाथों में देने की तैयारी

राजधानी के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (Raipur Airport Privatization) …

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; जानें सूतक और राखी पर असर
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; जानें सूतक और राखी पर असर

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और आपसी विश्वास का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?