CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MLA will arrange better treatment : खमरिया में झुलसे हेमचंद्र का भी विधायक रिकेश कराएंगे इलाज, बालक सेक्टर-9 बर्न युनिट में

MLA will arrange better treatment : खमरिया में झुलसे हेमचंद्र का भी विधायक रिकेश कराएंगे इलाज, बालक सेक्टर-9 बर्न युनिट में

By Newsdesk Admin
27/10/2025
Share

अभिषेक यादव के बाद हेमचंद्र की ओर बढ़ा मददगार हाथ

पिता सब्जी बेचते हैं, विधायक को फोन कर बताया दर्द

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दुर्ग के अभिषेक यादव के आलावा जुनवानी खमरिया के हेमचंद्र के भी उपचार की पूरी जिम्मेदारी ली है। (MLA will arrange better treatment)

Contents
  • अभिषेक यादव के बाद हेमचंद्र की ओर बढ़ा मददगार हाथ
  • पिता सब्जी बेचते हैं, विधायक को फोन कर बताया दर्द
  • सेक्टर-9 स्कीन बैंक से झुलसे मरीजों को बड़ी राहत – रिकेश सेन MLA will arrange better treatment

भाजपा से बिहार चुनाव में प्रवेशी प्रभारी के तौर पर दो विधानसभा की जिम्मेदारी सम्हाल रहे विधायक रिकेश सेन से झुलसे बालक के पिता चरणदास ने फोन पर बात कर मदद की गुहार लगाई। श्री सेन ने तत्काल पहल कर हेमचंद्र को सेक्टर-9 हास्पीटल की बर्न युनिट में एडमिट करवा चिकित्सकों से फोन पर चर्चा भी की।

विधायक श्री सेन ने चरणदास को आश्वस्त किया कि –

हेमचंद्र जल्दी ठीक होगा और कुशल रूप से घर लौटेगा। हेमचंद्र के उपचार का पूरा खर्च विधायक स्वयं वहन करेंगे।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का विद्यार्थी है हेमचंद्र

आपको बता दें कि 7 वर्षीय हेमचंद्र वैशाली नगर विधानसभा के वार्ड-1 खमरिया गांव में रहता है। उसके पिता चरणदास महार और मां रागिनी सब्जी विक्रेता हैं और इसी आमदनी से परिवार का पालन पोषण होता है।

गोवर्धन पूजा के दिन पटाखे जलाते समय हेमचंद्र का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। उसे सेक्टर 9 बर्न यूनिट में एडमिट किया गया है।

हेमचंद्र महार स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल का विद्यार्थी है। गोवर्धन पूजा के दिन पटाखा फोड़ते वक्त अनार के फट जाने से वह बुरी तरह झुलस गया।

हेमचंद्र के माता-पिता ने कल अभिषेक यादव के उपचार में मदद का समाचार देखा और विधायक रिकेश सेन से बच्चे के उपचार में आ रही आर्थिक अड़चन बताते हुए उनसे मदद की गुहार लगाई।

श्री सेन ने तत्काल चरणदास और रागिनी  को आश्वस्त करते हुए डाक्टर्स से फोन पर बात की।

विधायक ने कहा कि –

हेमचंद्र के बेहतर उपचार के लिए रूपयों की कमी नहीं होगी, उसे शीघ्र स्वस्थ कर घर भेजें, जो उपचार का खर्च होगा वो स्वयं वहन करेंगे।

इस दौरान श्री सेन ने सेक्टर-9 पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र के बर्न युनिट विशेषज्ञ चिकित्सकों से फोन पर चर्चा कर दीपक नगर दुर्ग निवासी बालक अभिषेक यादव के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली।

सेक्टर-9 स्कीन बैंक से झुलसे मरीजों को बड़ी राहत – रिकेश सेन MLA will arrange better treatment

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर-9 अस्पताल के एडवांस बर्न केयर डिपार्टमेंट में छत्‍तीसगढ एवं सेल (SAIL) का पहला स्किन बैंक है। इस स्कीन बैंक से गंभीर रूप से जले मरीजों को नया जीवन मिल सकेगा।

इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ में कैडेवरिक टिशु ट्रांसप्लांट का भी जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र पहला संस्थान बन गया है। इस हास्पीटल से अभिषेक यादव और हेमचंद्र (MLA will arrange better treatment) का झुलसा चेहरा बहुत जल्द‌ ठीक हो जाएगा। उनका बेहतर उपचार जारी है।

Vaishali Shakti Yojana : हाथों हाथ बढ़ चली है “विधायक की शक्ति योजना” देखिए विडियो

Bihar Assembly Election 2025 : प्रवासी प्रभारी विधायक रिकेश बिहार रवाना, कहा – फिर बन रही एनडीए सरकार
12 साल छोटे प्रेमी ने की विधवा की हत्या:कोरबा के SECL कॉलोनी में बच्चों के साथ रहती थी; 2 साल से था अवैध संबंध…
कोरबा: शादी न कराने से नाराज बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की, कोर्ट से उम्रकैद की सजा..
Supreme Court On Wakf Act : वक्फ कानून पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जानें 10 अहम बातें
CTET Exam 2024 : शिक्षक बनने युवाओं के लिए अच्छा अवसर, ऑनलाइन आवेदन शुरू, इस तारीख को आयोजित होगी परीक्षा
कारोबारी से 4 लाख की लूट, 3 लड़कों ने मारपीट कर छीना बैग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Ganesh Pandal Fight
Bilaspur Ganesh Pandal Fight : गणेश पंडाल को लेकर दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पत्थरों से मारपीट

Bilaspur Ganesh Pandal Fight : पुलिस ने दोनों…

Road Fight Viral Video
Raigarh Road Fight Viral Video : रात को सड़क पर भिड़े युवक, बाल खींचकर थप्पड़ मारे और कपड़े फाड़े

Raigarh Road Fight Viral Video : घटना की…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News : गौठान में 20 से ज्यादा गायों की मौत का दावा, प्रशासन बोला जांच के बाद स्पष्ट होगी संख्या

भाटापारा ब्लॉक के सूरजपुरा गांव के गौठान में…

CG School Holidays
CG School Holidays :  छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और सर्दियों में 15 दिन बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने 2026 के…

Ambikapur Fraud Case
Ambikapur Fraud Case :  जमीन की रजिस्ट्री से मुकरा, 2.40 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, स्टील कारोबारी गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने स्टील कारोबारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?