CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » JEE Main 2026 Registration : आइआइटी सहित इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले की दौड़ आज से हो सकती है शुरू

JEE Main 2026 Registration : आइआइटी सहित इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले की दौड़ आज से हो सकती है शुरू

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
JEE Main 2026 Registration
JEE Main 2026 Registration

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। आइआइटी, एनआइटी और ट्रिपल आइटी सहित देशभर के इंजीनियरिंग कालेजों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन)-2026 के पहले सत्र के लिए आवेदन करने का काम 31 अगस्त शुक्रवार से शुरू हो सकता है। गुरुवार देर रात तक इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है। वहीं जेईई मेन (JEE Main 2026 Registration) पहले सत्र की परीक्षा 21 से 30 जनवरी के बीच होगी, जबकि हफ्तेभर में इसके परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। अकेले आइआइटी में दाखिला लेने वाले छात्रों को जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस की परीक्षा भी देनी होती है, जिसके लिए चयन जेईई मेन की रैंक से ही किया जाता है।

जेईई मेन का आयोजन कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन के पहले और दूसरे सत्र के लिए पहले ही कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिसमें पहले सत्र के लिए आवेदन लेने का काम अक्टूबर से शुरू करने की बात कही गई थी। पिछले साल जेईई मेन के पहले सत्र के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया 28 अक्टूबर से शुरू की गई थी। एनटीए से जुड़े सूत्रों की मानें तो गुरुवार देर रात तक इसे लेकर अधिसूचना जारी हो जाएगी।

एनटीए के मुताबिक, जेईई मेन (JEE Main 2026 Registration) दूसरे सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया जनवरी 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी, जबकि दूसरे सत्र की परीक्षा एक से दस अप्रैल 2026 के बीच होगी। इस दौरान छात्र दोनों ही सत्रों में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि, अंतिम रैंक का निर्धारण उस सत्र के अंक से होगा जिसमें उम्मीदवार का सर्वाधिक स्कोर होगा।

एनटीए के मुताबिक, दो सत्रों में आयोजित होने वाली यह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी। इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी की गई है, ताकि छात्रों को परीक्षा देने के लिए घर से दूर न जाना पड़े। वहीं, उच्च स्तरीय कमेटी की सिफारिश के बाद एनटीए ने इस बार जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की सहमति के आधार पर सिर्फ सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाने का फैसला लिया है।

जेईई मेन (JEE Main 2026 Registration) के दोनों सत्रों में औसतन करीब 15 लाख छात्र हिस्सा लेते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार एनटीए की तकनीकी तैयारी और सख्त मॉनिटरिंग से परीक्षा प्रक्रिया और भी पारदर्शी और सुगम होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट www.jeemain.nta.ac.in पर विस्तृत दिशा-निर्देश अवश्य पढ़ें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

‘सिंदूर से तंदूर तक…’ ऑपरेशन सिंदूर पर अदनान सामी ने किया रिएक्ट
School Negligence Case : स्कूल में बड़ी लापरवाही! छात्र की चली गई आंख की रोशनी, शिक्षिका निलंबित, जानें क्या है पूरा मामला
LPG Subsidy Boost : उर्वरक और एलपीजी सब्सिडी के लिए सरकार 28 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त देगी
Trump Gold Card Visa: ट्रंप सरकार ने शुरू किया नया “गोल्ड कार्ड” वीजा, ग्रीन कार्ड से क्या है अलग
बिहार: 20 सालों में दोगुना हुआ सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेस-वे ने बदली गांव शहर की तस्वीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?