CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tantra Fraud Case Balod : तंत्र-मंत्र से रकम 10 गुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला पर FIR

Tantra Fraud Case Balod : तंत्र-मंत्र से रकम 10 गुना करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, महिला पर FIR

By Newsdesk Admin 05/11/2025
Share
Tantra Fraud Case Balod
Tantra Fraud Case Balod

सीजी भास्कर, 5 नवंबर। तंत्र-मंत्र के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र में एक महिला ने पूजा-पाठ के बहाने रकम को दस गुना करने का झांसा देकर व्यापारी से 5 लाख 22 हजार रुपए हड़प लिए। पुलिस ने इस पूरे (Tantra fraud case Balod) मामले में आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Contents
तंत्र-मंत्र के नाम पर चमत्कार का लालचपुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की तलाश

जानकारी के मुताबिक, ग्राम विजोरा निवासी जालम चंद जैन (37) ने पुलिस को बताया कि 6 अगस्त 2025 को उनके परिचित मुकुंद लाल साहू ने फोन कर बताया कि एक महिला मंदा पासवान, निवासी महाराष्ट्र के यवतमाल की रहने वाली है, जो पूजा-पाठ कर रकम को बढ़ा देती है। महिला से बात करने पर उसने दावा किया कि “मैं तंत्र-मंत्र से रकम को दस गुना कर दूंगी।”

जालम चंद ने इस बात की जानकारी अपने दोस्त रघुनाथ सागर को दी। इसके बाद 8 अगस्त को तीनों जालम, मुकुंद और संत साहू स्कॉर्पियो में बैठकर राजनांदगांव पहुंचे, जहां मंदा पासवान मिली। उसने बालोद में पूजा करने की बात कही। रात 8 बजे वे बालोद नगर पहुंचे और हॉरिजोन स्कूल के पास दो घड़े रखकर उनमें कुल 5.22 लाख रुपए डाले गए। महिला ने कहा कि आधे घंटे बाद पूजा पूरी होगी और रकम दस गुना हो जाएगी।

लेकिन कुछ देर बाद महिला घड़ा लेकर “कचहरी चौक में पूजा करने” के बहाने वहां से निकल गई और फिर लौटकर नहीं आई। जब खोजबीन की गई तो आरोपी महिला फरार मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर (spiritual scam investigation) शुरू कर दी है।

तंत्र-मंत्र के नाम पर चमत्कार का लालच

बालोद में सामने आया यह मामला लोगों को चेतावनी देता है कि आज भी अंधविश्वास और लालच का फायदा ठग उठा रहे हैं। आरोपी महिला ने तंत्र-मंत्र और पूजा का हवाला देकर भरोसेमंद लोगों को जाल में फंसा लिया। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में लोगों को जागरूक रहना जरूरी है। किसी भी अज्ञात व्यक्ति की बातों में आकर नकदी या मूल्यवान वस्तुएं नहीं सौंपनी चाहिए।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की तलाश

बालोद सिटी कोतवाली ने आरोपी महिला मंदा पासवान के खिलाफ धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में उसकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपित महिला पहले भी पूजा-पाठ और रकम दोगुनी करने के नाम पर लोगों से ठगी कर चुकी है। पीड़ित जालम चंद जैन ने कहा कि अगर महिला को देखें तो वे पहचान सकते हैं।

You Might Also Like

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

Newsdesk Admin 05/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

Fake Land Registry Balodabazar: छत्तीसगढ़ के Balodabazar जिले…

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh : मध्य पूर्व में…

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

सीजी भास्कर, 14 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

सीजी भास्कर, 14 मार्च। किसानों को उनके भूमि…

Navagarh Ancient Heritage : नवागढ़ की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए सरकार गंभीर, विशेषज्ञ दल करेगा सर्वेक्षण

सीजी भास्कर, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Fake Land Registry Balodabazar: महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का खुलासा, फोटो बदलकर किया गया सौदा, दो आरोपी गिरफ्तार

14/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

LPG Cylinder Shortage Chhattisgarh: गैस की किल्लत से रेस्टोरेंट्स में 10% सरचार्ज, कई शहरों में एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Vishnu Deo Sai Sports Infrastructure : खेल अधोसंरचना से निखर रही छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं, मुख्यमंत्री ने आकांक्षा सत्यवंशी को किया सम्मानित

14/03/2026
छत्तीसगढ़

Dantewada B-1 Distribution : दंतेवाड़ा में किसानों के लिए खास पहल, निःशुल्क बी-1 वितरण और वाचन अभियान शुरू

14/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?