CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Auto Sales Record India : 42 दिनों में 52 लाख से अधिक वाहन बिके, पिछले साल से 21% की जबरदस्त वृद्धि

Auto Sales Record India : 42 दिनों में 52 लाख से अधिक वाहन बिके, पिछले साल से 21% की जबरदस्त वृद्धि

By Newsdesk Admin
07/11/2025
Share
Auto Sales Record India
Auto Sales Record India

यह पिछले साल की समान अवधि के 43,25,632 इकाइयों की तुलना में 21% ज्यादा

Contents
  • अक्टूबर में भी जोरदार बिक्री
  • त्योहारी सीजन बना आटो सेक्टर की रीढ़

अक्टूबर में आटोमोबाइल की खुदरा बिक्री 41 प्रतिशत बढ़कर 40,23,923 इकाई हुई

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। देश के त्योहारी सीजन (Auto Sales Record India) में इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर ने नया इतिहास रच दिया। कुल 42 दिनों के दौरान भारत में 52,38,401 यूनिट्स की बिक्री दर्ज (Auto Sales Record India) की गई, जो पिछले साल की समान अवधि के 43,25,632 यूनिट्स की तुलना में लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इस वृद्धि के पीछे प्रमुख कारण रहा यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों (Auto Sales Record India) का रिकॉर्ड पंजीकरण।

इस अवधि में यात्री वाहनों का रजिस्ट्रेशन (Auto Sales Record India) बढ़कर 7,66,918 यूनिट तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष यह 6,21,539 यूनिट था। यह लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी तरह दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 22 प्रतिशत उछलकर 40,52,503 यूनिट हो गई, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 33,27,198 यूनिट था।

अक्टूबर में भी जोरदार बिक्री

अक्टूबर महीने में भी आटोमोबाइल सेक्टर में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। खुदरा बिक्री साल-दर-साल 41 प्रतिशत बढ़कर 40,23,923 यूनिट तक पहुंच गई। यह अब तक की सर्वकालिक उच्च मासिक बिक्री है। यात्री वाहनों की बिक्री बढ़कर 5,57,373 यूनिट पहुंची, जबकि अक्टूबर 2024 में यह 5,00,578 यूनिट थी 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी। दोपहिया वाहनों की बिक्री 52 प्रतिशत उछलकर 31,49,846 यूनिट रही, जो पिछले साल के 20,75,578 यूनिट से काफी ज्यादा है। तिपहिया वाहनों की बिक्री में भी 5 प्रतिशत वृद्धि हुई और यह 1,29,517 यूनिट रही। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में 18 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

त्योहारी सीजन बना आटो सेक्टर की रीढ़

42-दिवसीय त्योहारी अवधि भारत के आटो रिटेल सेक्टर के लिए निर्णायक मोड़ साबित हुई है। इस दौरान सभी श्रेणियों — दोपहिया, चारपहिया, तिपहिया और वाणिज्यिक वाहनों — में ऐतिहासिक स्तर की बिक्री हुई। विश्लेषकों का मानना है कि ग्रामीण बाजारों में मांग बढ़ने, शादियों के मौसम और फसल आधारित आय में सुधार ने बिक्री को नई ऊंचाई दी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन महीनों में आटो रिटेल मार्केट मजबूत रहेगा। जीएसटी 2.0 के प्रभाव, स्थिर ग्रामीण आय और त्योहारों के बाद विवाह सीजन के चलते बिक्री में निरंतरता बनी रहने की उम्मीद है।

अस्पताल में गोलियों की बौछार: इलाज के लिए आए कैदी की सरेआम हत्या
Tirumala Temple : तिरुमाला मंदिर के गर्भगृह में क्यों नहीं बजती घंटी? जानिए आस्था, परंपरा और शास्त्रों से जुड़ा रहस्य
Priyanka Chahar Choudhary : सर्जरी नहीं, सेहत की वजह से बदला प्रियंका चाहर चौधरी का लुक, ट्रोलर्स पर खुलकर बरसीं एक्ट्रेस
महाकाल की नगरी में मंदिर में पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया ये एक्शन
Domestic Violence Over Samosa : पति नहीं लाया समोसे तो पत्नी ने बेल्ट से जमकर पीटा, पंचायत में ससुरालियों को भी कराया हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?