CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Delhi Metro Global Expansion : पूरी दुनिया में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बनेगी मेट्रो इंटरनेशनल कंपनी, भारत का शहरी परिवहन होगा ग्लोबल

Delhi Metro Global Expansion : पूरी दुनिया में मेट्रो प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए बनेगी मेट्रो इंटरनेशनल कंपनी, भारत का शहरी परिवहन होगा ग्लोबल

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Delhi Metro Global Expansion
Delhi Metro Global Expansion

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। तीन दिवसीय अर्बन मोबिलिटी इंडिया (यूएमआई) कॉन्फ्रेंस (Delhi Metro Global Expansion) शुक्रवार से साइबर सिटी में शुरू हुआ। शुभारंभ केंद्रीय आवासन, शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने किया। पहले दिन कई बड़ी घोषणाएं की गईं। केंद्र सरकार जल्द ही दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (Delhi Metro Global Expansion) (डीएमआईएल) बनाएगी। यह कंपनी न केवल भारत में, बल्कि अन्य देशों में भी मेट्रो नेटवर्क के विस्तारीकरण की दिशा में काम करेगी। स्वदेशी को बढ़ावा देने के लिए मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम विकसित किया जाएगा।

Contents
  • एग्जिबिशन का किया अवलोकन
  • मेट्रो प्रोजेक्ट्स में स्वदेशी तकनीक का उपयोग

मेट्रो सेवा में गुणवत्तापरक सुधार लाने और नए प्रयोग करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी (Delhi Metro Global Expansion) का गठन किया जाएगा। यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ मिलकर मेट्रो सेवा में नवाचार और नई तकनीक का समावेश करेगी। दिल्ली और आसपास की तरह मुंबई सहित देश के बड़े शहरों में भी रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।

सेक्टर-83 स्थित होटल हयात रिजेंसी के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अर्बन मोबिलिटी के क्षेत्र में देश में तेजी से काम चल रहा है। भारत आज मेट्रो सेवा प्रदान करने में दुनिया में तीसरे स्थान पर है। आने वाले करीब तीन सालों में हम अमेरिका को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे, जिससे केवल चीन आगे रहेगा। यह भारत की तकनीकी और प्रबंधन क्षमता का प्रमाण है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित जनसमूह के साथ सामूहिक गायन से की। उद्घाटन सत्र के दौरान उन्होंने तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह सम्मेलन हमारी सांस्कृतिक विरासत और विकास के संकल्प दोनों को एक साथ जोड़ता है।

एग्जिबिशन का किया अवलोकन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने होटल परिसर में लगी शहरी विकास और गतिशीलता को दर्शाती प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में एक कंपनी द्वारा प्रदर्शित ईवी ऑटो में बैठकर उसका अनुभव लिया। केवल डेढ़ लाख रुपये का ईवी किट लगाकर 15 साल पुराने डीजल ऑटो को ईवी ऑटो में बदला जा सकता है। इस किट का इस्तेमाल लाखों निष्क्रिय वाहनों में संभव है। मंत्री ने कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड के वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट की जानकारी भी ली, जो भारत के सतत परिवहन मॉडल का हिस्सा है।

मेट्रो प्रोजेक्ट्स में स्वदेशी तकनीक का उपयोग

दिल्ली मेट्रो इंटरनेशनल लिमिटेड (डीएमआईएल) के गठन के साथ भारत अब मेट्रो प्रोजेक्ट्स के डिजाइन, संचालन और प्रबंधन में आत्मनिर्भर बनेगा। यह पहल ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूत करेगी और देश को वैश्विक स्तर पर मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर में प्रतिस्पर्धी बनाएगी।

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज
सोशल मीडिया की बदौलत एक बेटी को 14 साल बाद मिले लापता हुए पिता, “एक आस” NGO का जताया आभार, भावुक बेटी ने कहा “पिता का साया सर पर होना बहुत जरूरी”
Indigo फ्लाइट में बम की धमकी, रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, सभी 150 यात्री सुरक्षित, जांच जारी
बेंगलुरु से गिरफ्तार हुई थी रूमा बेगम: ठाणे कोर्ट ने हत्या के आरोप से किया बरी
Punjab Farmer Leaders Protest: ‘धरनों का राज्य बनता जा रहा है पंजाब’, किसान नेताओं पर फिर भड़के भगवंत मान, उधर ताबड़तोड़ एक्शन जारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh DMF Scam : डीएमएफ घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ की संपत्ति अटैच; 17 आरोपितों पर शिकंजा
Chhattisgarh DMF Scam : डीएमएफ घोटाले में ईडी का बड़ा एक्शन, 31.70 करोड़ की संपत्ति अटैच; 17 आरोपितों पर शिकंजा

छत्तीसगढ़ के जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) घोटाले…

Chhattisgarh Nursing Admission 2026 : तीसरी बार बढ़ी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख, 11 हजार से ज्यादा सीटों पर अब भी एडमिशन अटका
Chhattisgarh Nursing Admission 2026 : तीसरी बार बढ़ी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश की तारीख, 11 हजार से ज्यादा सीटों पर अब भी एडमिशन अटका

छत्तीसगढ़ के नर्सिंग कॉलेजों (Chhattisgarh Nursing Admission 2026)…

Ayodhya Deepotsav 2026 : अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये
Ayodhya Deepotsav 2026 : अयोध्या में दसवें दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 56 घाटों पर जगमगाएंगे 30 लाख दीये

रामनगरी अयोध्या में दसवें दीपोत्सव (Ayodhya Deepotsav 2026)…

Railway Parcel App : अब घर बैठे बुक होगा रेल पार्सल, घर से पिकअप और सीधे पते पर मिलेगी डिलीवरी
Railway Parcel App : अब घर बैठे बुक होगा रेल पार्सल, घर से पिकअप और सीधे पते पर मिलेगी डिलीवरी

रेलवे जल्द ही ‘रेल पार्सल ऐप-घर से घर…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचकर 24 लाख की धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

दूसरे की जमीन को अपना बताकर रजिस्ट्री कराने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?