CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Punjab Farmer Leaders Protest: ‘धरनों का राज्य बनता जा रहा है पंजाब’, किसान नेताओं पर फिर भड़के भगवंत मान, उधर ताबड़तोड़ एक्शन जारी

Punjab Farmer Leaders Protest: ‘धरनों का राज्य बनता जा रहा है पंजाब’, किसान नेताओं पर फिर भड़के भगवंत मान, उधर ताबड़तोड़ एक्शन जारी

By Newsdesk Admin
04/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 मार्च। पंजाब में एक तरफ किसान अपनी मांगों को लेकर लामबंद नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ किसान नेताओं के घर पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है. इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार किसानों पर भड़के हैं. उनका एक बयान सामने आया है, जिसमें भगवंत मान किसानों के प्रदर्शन पर रोष जता रहे हैं.

भगवंत मान ने मंगलवार (4 मार्च) को कहा,’कभी रेल रोको, कभी सड़क रोको, कभी कुछ रोको, मेरी नरमाई को यह ना समझा जाए कि मैं एक्शन नहीं कर सकता. पंजाब धीरे-धीरे धरनों का राज्य बनता जा रहा है. पंजाब की इकोनॉमी का नुकसान हो रहा है. जब मोर्चा ही लगाना है तो मुझे क्यों किसानों ने ढाई घंटे मीटिंग में बैठाकर रखा. मेरा किसानों से यह सवाल था. पंजाब धरनों से रुकेगा नहीं, चलता रहेगा. सभी मांगे केंद्र से संबंधित हैं. जब मोर्चा ही करना है तो 4 घंटे मीटिंग करना क्या है. बातचीत के लिए यह कोई बंदों वाली बात नहीं है.’

35 किसान नेताओं के हिरासत का दावा

दरअसल, पंजाब के कई किसान संगठन 5 मार्च को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करने की योजना बना रहे हैं. इससे पहले पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं पर एक्शन लिया है. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दावा किया है कि अलग-अलग किसान संगठनों के 35 सीनियर नेताओं को पंजाब पुलिस ने या तो हिरासत में ले लिया है या फिर नजरबंद कर दिया है.

बता दें कि किसानों की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 40 नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 3 मार्च को बैठ की थी. लेकिन इस मीटिंग के दौरान बहस के बाद भगवंत मान उठकर चले गए थे. भगवंत मान के इस कदम पर किसानों ने नाराजगी जाहिर की थी.

किसानों ने लगाया बेइज्जती का आरोप

किसानों का कहना है कि पंजाब सीएम ने उनकी मांगें सुनने के बाद उनकी हमारी बेइज्जती की. सीएम ने कहा कि आप लोग सड़कों पर मत बैठा करो. सीएम ने किसानों से 5 मार्च को होने वाले धरना-प्रदर्शन प्रोग्राम के बारे में भी जानकारी मांगी. उन्होंने पूछा कि AAP प्रदर्शन करोगे या नहीं?

आपातकाल जैसे हालात: केंद्रीय मंत्री बिट्टू

इस मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा,’भगवंत मान की सरकार ने पंजाब में आपातकाल जैसे हालात बना दिए हैं. किसानों से जुड़े मुद्दों पर पोल खुलने के बाद पंजाब सरकार अब किसान नेताओं पर पुलिसिया कार्रवाई कर रही है. हम बार-बार कह चुके हैं, मुख्यमंत्री ने पंजाब को पुलिस राज्य बना दिया है और किसानों के खिलाफ यह कार्रवाई बेहद निंदनीय है. यह पंजाब में AAP सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को साफ तौर पर दर्शाता है.’

नेता प्रतिपक्ष बाजवा ने भी साधा निशाना

किसानों पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई का पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी विरोध किया है. उन्होंने कहा,’भगवंत मान को बर्खास्त किया जाना चाहिए. वह शासन करने के लिए अयोग्य हैं. पंजाब को मानसिक रूप से स्थिर नेता की जरूरत है. भगवंत मान को केजरीवाल से ज्यादा विपश्यना की जरूरत है.’

Chhattisgarh Naxal Encounter : 5 हजार जवानों ने 300 नक्सलियों को पहाड़ पर घेरा, इसमें खूंखार हिड़मा, देवा और दामोदर भी
उस कमबख्त को पार्टी से निकालो, नहीं तो यूपी भेजो… औरंगजेब का गुणगान करने वाले अबू आजमी पर भड़के सीएम योगी
Crocodile Bites Father  : 10 साल के सूरमा ने बचा ली पिता की जान, मगरमच्छ से अकेले भिड़ गया ‘नन्हा योद्धा,
कुछ दिन बाद इन मुसलमानों को धक्के मारकर भगाएगा सऊदी, 22 लाख का जुर्माना भी लगाया जाएगा
Gopal Khemka Shot: बिहार के नामी बिजनेसमैन गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या, 6 साल पहले बेटे का भी हुआ था कत्ल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Analog Paneer Ban
Analog Paneer Ban : खाद्य सुरक्षा पर सख्ती, एनालॉग पनीर बेचने पर रोक

Analog Paneer Ban :स्वास्थ्य विभाग द्वारा जल्द ही…

AICC : छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा बदलाव, AICC ने नई कार्यकारिणी का किया ऐलान

AICC ने छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस के संगठन में…

Teacher Online Attendance
Teacher Online Attendance : वीएसके ऐप पर बढ़ा विवाद, शिक्षकों ने 7 अगस्त से आंदोलन की दी चेतावनी

Teacher Online Attendance :शिक्षा विभाग का दावा है…

Nano DAP
Nano DAP : नैनो डीएपी से बदली किसान की खेती, कम लागत में बेहतर फसल ने बढ़ाया भरोसा

एमसीबी जिले के एक किसान ने आधुनिक कृषि…

Fish Farming
Fish Farming : मत्स्य उत्पादन का नया केंद्र बनेगा अमारु, क्लस्टर बनने से मछली पालकों को मिलेगा बड़ा फायदा

Fish Farming को बढ़ावा देने की दिशा में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?