CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Procurement Control Room : धान खरीदी पर निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, तीन दिन में सुलझेंगी शिकायतें

Paddy Procurement Control Room : धान खरीदी पर निगरानी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष सक्रिय, तीन दिन में सुलझेंगी शिकायतें

By Newsdesk Admin
08/11/2025
Share
Rajnandgaon News
Rajnandgaon News

सीजी भास्कर, 8 नवंबर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन व्यवस्था (Paddy Procurement Control Room) को सुदृढ़ बनाने हेतु महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह नियंत्रण कक्ष विपणन संघ कार्यालय महासमुंद तथा जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद में संचालित होगा।

Contents
  • नियंत्रण कक्ष से धान खरीदी पर नजर
  • कलेक्टर ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष प्रभारी के रूप में सहायक खाद्य अधिकारी मनीष यादव (Paddy Procurement Control Room) को नियुक्त किया गया है। जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) महासमुंद में नियंत्रण कक्ष हेतु देवलाल साहू, डेटा एंट्री ऑपरेटर/लिपिक, (मो.न. +91-89592-71189) तथा मनीष कुमार गुप्ता, डेटा एंट्री ऑपरेटर/लिपिक (मो.न. +91-70000-21267) को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह विपणन संघ कार्यालय महासमुंद में नियंत्रण कक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ सहायक श्री गोकुल कुमार सिन्हा (मो.न. +91-96914-84867) एवं श्री मिथुन कुमार जगत, डेटा एंट्री ऑपरेटर (मो.नं. +91-62610-73966) को सौंपा गया है।

कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष में पदस्थ कर्मचारियों को धान उपार्जन से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ तथा संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग रायपुर को नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, खरीदी अवधि में प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं का जिला स्तर पर तीन दिवस के भीतर निराकरण करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

नियंत्रण कक्ष से धान खरीदी पर नजर

जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष के माध्यम से अब धान खरीदी प्रक्रिया पर रीयल टाइम निगरानी रखी जाएगी। किसानों से जुड़े मुद्दों, शिकायतों और खरीदी केंद्रों में होने वाली किसी भी अनियमितता पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी, ताकि समर्थन मूल्य योजना सुचारू रूप से संचालित हो सके।

कलेक्टर ने दिए पारदर्शिता के निर्देश

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सर्वोपरि है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खरीदी के दौरान किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की स्थिति में तत्काल रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसानों को समय पर भुगतान और तौल प्रक्रिया में सटीकता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता होगी।

Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह
सांडों की लड़ाई बनी हादसे की वजह: महिला भागी, सीधे दौड़ते सांडों से टकराई…
Healthcare reforms in Chhattisgarh : CM साय ने दी ₹103 करोड़ से अधिक की स्वास्थ्य परियोजनाओं की सौगात
Medicinal & Aromatic Farming Award : औषधीय और सुगंधित पौधों के कृषिकरण में छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिला सम्मान
Korba Belt Beating Incident: नशे में युवक ने दशहरे पर 2 दोस्तों को बेरहमी से पीटा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Raipur : 17 मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने सौंपा ज्ञापन, मांगें नहीं मानी तो हड़ताल की चेतावनी

रायपुर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में डाक्टरों से…

Reservation Politics : चुनाव से पहले आरक्षण पर घिरी BJP, 2024 वाला संकट फिर सामने

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : आगामी विधानसभा चुनावों…

iPhone 18 Pro : बड़ा डिस्प्ले और दमदार कैमरा, लॉन्च से पहले फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : Apple के अपकमिंग…

Swine Flu Alert : स्वाइन फ्लू के मरीजों की 3 कैटेगरी, किसे घर पर इलाज और कब जाना है अस्पताल

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : देश में स्वाइन…

Car Number Fraud: एक ही नंबर की दो कारें, मालिक के नाम कटे चालान और टोल; पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग, 25 अगस्त : शहर में फर्जी नंबर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?