CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bageshwar Dham Yatra : धीरेंद्र शास्त्री संग अनिरुद्धाचार्य झूमे, सड़क पर खाया खाना, बागेश्वर बाबा बोले बच्चियों काली बनो…!

Bageshwar Dham Yatra : धीरेंद्र शास्त्री संग अनिरुद्धाचार्य झूमे, सड़क पर खाया खाना, बागेश्वर बाबा बोले बच्चियों काली बनो…!

By Newsdesk Admin
09/11/2025
Share
Bageshwar Dham Yatra
Bageshwar Dham Yatra

सीजी भास्कर, 9 नवंबर। बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Bageshwar Dham Yatra) की सनातन एकता पदयात्रा रविवार को तीसरे दिन पहुंची। दिल्ली से शुरू हुई यह यात्रा हरियाणा के रास्ते वृंदावन की ओर बढ़ रही है। यात्रा में आज कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज भी शामिल हुए। दोनों संतों ने एक साथ भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया और भगवा ध्वज लहराते हुए श्रद्धालुओं को एकता का संदेश दिया।

Contents
  • सड़क पर बैठकर पूड़ी-सब्जी खाई
  • यात्रा में रावण की वेशभूषा में पहुंचा युवक
  • शिखर धवन और ग्रेट खली भी शामिल हुए थे

सड़क पर बैठकर पूड़ी-सब्जी खाई

धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने पदयात्रा के दौरान सड़क किनारे ही साधारण भोजन किया। दोनों ने पूड़ी और आलू की सब्जी खाई। बाबा धीरेंद्र शास्त्री खुद संतों को पूड़ी और सब्जी परोसते नजर आए। (Bageshwar Dham Yatra 2025) इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यात्रा के बीच में एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर शास्त्री के पास पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने पहले उसे पकड़ा, लेकिन बाद में बाबा ने उसे अपने पास बुलाकर आशीर्वाद दिया। युवक ने कहा कि वह केवल दर्शन करने आया था।

यात्रा में रावण की वेशभूषा में पहुंचा युवक

यात्रा के दौरान एक युवक रावण की पोशाक में पहुंचा, जिसे देखकर शास्त्री मुस्कुरा उठे। उन्होंने कहा आओ दशानन, क्या हाल है? युवक ने जवाब दिया, महाराज जी, आपकी कृपा है, ये रावण अब भगवान राम की शरण में है। इस पर शास्त्री बोले ये भगवान राम बोल रहे हैं, इसे मारा नहीं जाएगा। श्रद्धालु इस संवाद पर झूम उठे। धीरेंद्र शास्त्री ने पदयात्रा के दौरान भीड़ को संबोधित करते हुए कहा हिंदुओं, भारतीय सेना को पैसा दान करो, ताकि ज्यादा गोला-बारूद खरीदा जा सके और पाकिस्तान को उड़ा दिया जाए।

जब दीया ही नहीं रहेगा तो बत्ती का क्या करोगे? देश बचेगा, तभी जाति बचेगी। जागो रे हिंदुओ। उन्होंने आगे कहा बच्चों को लव जिहाद से बचाओ। बच्ची तू काली बन, लेकिन बुर्का वाली मत बन। बाबा का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

शिखर धवन और ग्रेट खली भी शामिल हुए थे

शनिवार को यात्रा में पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन और WWE रेसलर ग्रेट खली शामिल हुए। धीरेंद्र शास्त्री ने जमीन पर बैठकर शिखर धवन से बातचीत की और साथ में भोजन किया। इसके बाद ग्रेट खली यात्रा में पहुंचे तो बाबा ने उनका हाथ थामकर पैदल यात्रा की। बाबा ने कहा हम जातियों का अहंकार खत्म करना चाहते हैं, सबको एक धागे में बांधना चाहते हैं। यात्रा का समापन 16 नवंबर को वृंदावन में किया जाएगा।

छात्रा की प्राइवेट तस्वीरों से बनाया अश्लील वीडियो, पीड़िता का घर से निकलना बंद, शातिर गिरफ्तार
हेलीकॉप्टर से पहुंचे छात्र, भूस्खलन से टूटी सड़क ने रोका रास्ता, 40 हजार खर्च कर दी परीक्षा
जनेऊ पहन कर छात्र को एग्जाम हॉल में जाने से रोका, हंगामे के बाद परीक्षा अधिकारी पर एक्शन
Oh….my….God… हे प्रभु….E स्कूटर OLA से परेशान ग्राहक गुस्से में पेट्रोल लेकर पहुंचा शोरूम और लगा दी आग, 6 इलेक्ट्रिक स्कूटर और कम्प्यूटर जल कर खाक, जानिए क्या है वजह….
श्रेयस अय्यर ने मुझे गाली दी, अगर थप्पड़ मारते तो…, छत्तीसगढ़ के इस खिलाड़ी का बड़ा खुलासा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?