सीजी भास्कर, 23 अगस्त। राजधानी रायपुर में थाना प्रभारी की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इस हादसे में टिकरापारा थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों घायल हो गये, जिन्हें रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू वीआईपी ड्यूटी पर रायपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट गये थे। ड्यूटी खत्म कर टीआई सहित सात पुलिसकर्मी वाहन में बैठकर वापस अपने थाने लौट रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट रोड, माना के पास पिकअप गाड़ी से ओवर टेक करते समय पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में टीआई सहित थाने के 7 जवानों को चोट लगी। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। घायल पुलिसकर्मियों ने फोन कर माना थाना पुलिस से मदद मांगी। माना पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि जवानों की चोट सामान्य है और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
CG पुलिस के इस थाना के टीआई की गाड़ी दुर्घटना का शिकार, TI सहित 7 पुलिस कर्मी घायलावस्था में भेजे गए अस्पताल

Quick Link
ताजा खबरें
Panchayat Secretary : पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार
जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर
सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…
Assault Case : घर में घुसकर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
वाहन खड़ा करने को लेकर (Assault Case) हुए…
Kharra Village : दूषित पानी की समस्या पर ग्रामीणों का चक्काजाम, 4 घंटे तक प्रदर्शन
बेमेतरा जिले के ग्राम खर्रा में दूषित पानी…
Food Department : बिलासपुर में मिठाई दुकानों की जांच, तीन दुकानों से लिए गए सैंपल
दीपावली के मद्देनजर बिलासपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


