CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IIT Bhilai News : आइआइटी भिलाई में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए दो बड़े फैसले

IIT Bhilai News : आइआइटी भिलाई में छात्र की मौत पर बवाल, रात 3 बजे डायरेक्टर ने लिए दो बड़े फैसले

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
IIT Bhilai News
IIT Bhilai News

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) भिलाई परिसर में बीटेक प्रथम सेमेस्टर के छात्र सौमिल साहू की मौत (IIT Bhilai News) के बाद मंगलवार देर रात कैंपस में हंगामा और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। न्याय की मांग को लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं देर रात तक कैंपस में धरने पर बैठे रहे। हालात बिगड़ने पर पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

छात्रों ने कॉलेज प्रशासन (IIT Bhilai News) पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उनका कहना था कि सौमिल की तबीयत खराब होने के बाद भी उसे समय पर चिकित्सकीय सहायता नहीं मिली, जिससे उसकी जान नहीं बच पाई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने संस्थान प्रशासन से पारदर्शी जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। स्थिति को संभालने के लिए IIT भिलाई के डायरेक्टर प्रो. राजीव प्रकाश को देर रात पांचवीं बार मौके पर बुलाया गया। छात्रों के साथ लंबी बातचीत के बाद उन्होंने रात करीब 3 बजे दो बड़े निर्णय लिए।

पहला, डॉ. अतुल श्रीवास्तव को लापरवाही के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। दूसरा, मामले की निष्पक्ष जांच एसएसपी स्तर के अधिकारी से कराने की घोषणा की गई। डायरेक्टर ने छात्रों से अपील की कि वे शांत रहें और जांच प्रक्रिया में सहयोग करें। छात्रों ने साफ कहा कि जब तक पूरी सच्चाई सामने नहीं आती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के हरदा निवासी 18 वर्षीय सौमिल साहू, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। मंगलवार सुबह उसकी तबीयत (IIT Bhilai News) अचानक बिगड़ गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद पूरे IIT भिलाई कैंपस में शोक और आक्रोश का माहौल है। छात्रों ने मृतक छात्र के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में चिकित्सा व्यवस्था और आपातकालीन प्रबंधन को बेहतर बनाना जरूरी है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

New Girdawari Rules : छत्तीसगढ़ में बदले गिरदावरी के नियम, अब खेत की फोटो से होगी फसल की पुष्टि
Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत
कोरोना का पहला मरीज मिला:निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, ट्रैवल हिस्ट्री नहीं; देशभर में फैल रहा नया वैरिएंट
Balodabazar Paddy News : धान खरीदी में तेजी लाने कलेक्टर का सख्त रुख
गौमांस बिक्री के मामले में अन्य 2 महिला सहित अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर पुलिस कर रही पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान
Chhattisgarh Tourism Convention : देश-दुनिया के मंच पर छाया छत्तीसगढ़, बस्तर के झरनों से जनजातीय संस्कृति तक पर्यटन की नई उड़ान

छत्तीसगढ़ पर्यटन की नई पहचान (Chhattisgarh Tourism Convention)…

Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश
Bijapur Eklavya School Complaint : छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर CM साय सख्त, कलेक्टर को जांच और कार्रवाई के निर्देश

बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं के…

Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान
Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान

सीजी भास्कर, 13 सितंबर : छत्तीसगढ़ में 18…

Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा
Chhattisgarh Auto Market : ई-20 विवाद के बीच भी धड़ाधड़ बिके वाहन, अगस्त में 48,259 की बिक्री; पिछले साल से 1,715 ज्यादा

ई-20 पेट्रोल को लेकर विवाद और ग्राहकों की…

CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी
CG Teacher Recruitment : दिव्यांगों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, विशेष बीएड के साथ आरसीआई का जीवित पंजीयन जरूरी

छत्तीसगढ़ में दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?