CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rice Millers Verification : तीन दिन में सभी व्यापारियों और मिलर्स को करना होगा ये काम, निर्देश जारी

Rice Millers Verification : तीन दिन में सभी व्यापारियों और मिलर्स को करना होगा ये काम, निर्देश जारी

By Newsdesk Admin
12/11/2025
Share
Rice Millers Verification
Rice Millers Verification

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी ने बुधवार को खाद्य, सहकारिता एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक (Rice Millers Verification) लेकर धान खरीदी की तैयारियों और अवैध धान पर नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अगले तीन दिनों के भीतर शत-प्रतिशत थोक एवं फुटकर व्यापारियों के साथ सभी मिलर्स का सत्यापन कार्य पूरा किया जाए।

Contents
  • (Rice Millers Verification) अवैध धान पर कड़ी निगरानी के निर्देश
  • एग्रीस्टैक पंजीयन और केसीसी पर भी जोर
  • (Rice Millers Verification) खरीदी से पहले सतर्कता पर जोर

कलेक्टर ने मंडी सचिवों और उप निरीक्षकों की सुस्त कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि धान खरीदी सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीदी अवधि के दौरान यदि किसी क्षेत्र में अवैध धान भंडारण या परिवहन की शिकायत मिलती है तो उस क्षेत्र के मंडी सचिव को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(Rice Millers Verification) अवैध धान पर कड़ी निगरानी के निर्देश

कलेक्टर सोनी ने कहा कि अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को लगातार सक्रिय रखा जाए। उन्होंने जिले में स्थापित 12 जांच नाकों (चेक पोस्ट) को भी पूरी तरह एक्टिव मोड में संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने समितियों में धान खरीदी की व्यवस्था, बरदाने की उपलब्धता और ट्रायल रन की स्थिति की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि खरीदी के लिए आवश्यक बरदाने की पर्याप्त व्यवस्था (कम से कम 15 दिनों के लिए) की जा चुकी है और बुधवार को सभी समितियों में ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

एग्रीस्टैक पंजीयन और केसीसी पर भी जोर

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एग्रीस्टैक पोर्टल पर जिन किसानों का पंजीयन अब तक नहीं हुआ है, उनका शीघ्र पंजीयन कराया जाए ताकि किसी किसान को खरीदी के समय परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि पात्र किसानों का केसीसी (कृषि ऋण कार्ड) भी बनाया जाए ताकि उन्हें समय पर वित्तीय सहायता मिल सके। कलेक्टर दीपक सोनी ने जिला संपर्क केंद्र (कंट्रोल रूम) को सक्रिय रखते हुए कहा कि किसानों की शिकायतें, सुझाव और खरीदी से संबंधित समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि संपर्क केंद्र से सभी चेक पोस्ट की नियमित जानकारी ली जाए और निगरानी रिपोर्ट रोजाना प्रस्तुत की जाए।

(Rice Millers Verification) खरीदी से पहले सतर्कता पर जोर

धान खरीदी दो दिन बाद शुरू हो रही है। कलेक्टर ने सभी विभागों को अंतिम तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, समयबद्ध और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। अवैध धान की रोकथाम के लिए जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त अधिकारियों की निगरानी लगाई जाएगी। प्रशासन का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

1 crore fraud : फरार आरोपी दंपती की जमानत खारिज
विभाष ने बढाया रायगढ़ का मान, बेहतर कार्य के लिये दिल्ली में उद्योग मंत्री के हाथों मिला “प्राइड ऑफ सेंट्रल इंडिया” अवार्ड
खाट पर बांधा और…देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, बेटी से बोला- तेरी बड़ी मां ने मेरे साथ किया गलत
Mission Shakti Recruitment : मिशन शक्ति योजना के तहत संविदा नियुक्ति का अवसर, आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी
Dental College Strike Raipur: सातवें दिन भी नहीं टूटा गतिरोध, कॉलेज गेट पर ताला; एडीएम-एसडीएम मौके पर, सख्ती के संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला
Ramgopal Agrawal Bail : शराब घोटाले में रामगोपाल अग्रवाल की जमानत पर आज फैसला

सीजी भास्कर, 22 सितंबर : छत्तीसगढ़ के कथित…

Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत
Kamdhenu University Recruitment : जांच पूरी होने से पहले भर्ती आगे बढ़ाने पर सवाल, राज्यपाल तक पहुंची शिकायत

भर्ती प्रक्रिया (Kamdhenu University Recruitment) में कथित अनियमितताओं…

Teacher Service Book
Teacher Service Book : 16 साल से नहीं जांची शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, रिटायरमेंट पर अटक रही पेंशन

शिक्षा विभाग में शिक्षकों की सेवा पुस्तिका की…

Chhattisgarh Politics
Chhattisgarh Politics : छत्तीसगढ़ में नेताओं के बीच बहस का दौर तेज, अब अस्पताल से कोल माइंस तक चुनौती

छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सार्वजनिक बहस…

Chain Snatching
Chain Snatching : शौक पूरे करने इंजीनियरिंग छात्र बने चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती पर भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?