सीजी भास्कर, 24 अगस्त। मशहूर गायक बाबा हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कार्यक्रम में एडवांस और प्रोग्राम लेने के बावजूद गायक ने कार्यक्रम नहीं किया। इस धोखाधड़ी के मामले में सिंगर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब सिंगर को बयान दर्ज कराने के लिए रायपुर में आना होगा।मिली जानकारी के अनुसार 11 जून 2023 को इंडोर स्टेडियम में हंसराज रघुवंशी का कार्यक्रम तय किया गया था। आरोप है कि इस कार्यक्रम के लिए गायक की पत्नी कोमल सकलानी ने नगद रुपए लिए। इसके आलावा अर्बन लाइव एंटरटेनमेंट के माध्यम से लाखों रुपए ऐंठ लिए लेकिन कार्यक्रम आज तक नहीं किया गया। इसी बीच कांग्रेस का कार्यक्रम तय हो गया जिसके कारण गायक के इवेंट के लिए दी गई जगह कांग्रेस के कार्यक्रम के लिए आबंटित कर दी गई। ऐसा होने पर कंपनी ने कुछ अन्य जगह प्रोग्राम तय कर लिए, जिसके बाद रायपुर की इवेंट कंपनी संचालक युवती ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक एडवांस के पैसे भी वापस नहीं किये गये हैं।
CG Breaking : मेरा भोला है भंडारी… मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी के खिलाफ रायपुर में धोखाधड़ी का मामला दर्ज, इवेंट कंपनी संचालक युवती ने कराई FIR

Quick Link
ताजा खबरें
CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति (CG D.Ed…
Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा
हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat…
Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
फिल्म की कमाई (Ramayana Box Office Collection) ने…
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…
Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र
युवक का शव (Bilaspur Student Death Case) लालखदान…
हमारे बारे में
मुख्य संपादक : डी. सोनी
संपर्क नंबर : +91 8839209556
ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com


