CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UIDAI New Aadhaar Design : आधार कार्ड में अब सिर्फ फोटो और QR कोड… होने जा रहा बड़ा बदलाव

UIDAI New Aadhaar Design : आधार कार्ड में अब सिर्फ फोटो और QR कोड… होने जा रहा बड़ा बदलाव

By Newsdesk Admin
22/11/2025
Share
UIDAI New Aadhaar Design
UIDAI New Aadhaar Design

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI New Aadhaar Design) आधार में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। यह बदलाव दिसंबर से लागू किया जा सकता है। इस योजना के तहत UIDAI आधार को नए डिजाइन के साथ पेश करेगा, जिसमें आपकी सभी जानकारियां न होकर सिर्फ फोटो और QR Code (Aadhaar QR Code Update) हो सकते हैं।

Contents
  • UIDAI New Aadhaar Design नए ऐप में क्या-क्या सुविधाएं
  • UIDAI New Aadhaar Design आधार कार्ड में क्या-क्या बदल सकता है
  • क्यों जरूरी है यह बदलाव

इसका मतलब साफ है कि आधार पर नाम, पता, जन्मतिथि और बायोमैट्रिक जानकारी नहीं होगी। UIDAI के सीईओ भुवनेश कुमार ने एक ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस में बताया कि आधार की कॉपी से होने वाले मिसयूज को रोकने के लिए नए नियम की तैयारी चल रही है (Aadhaar Card New Rules)। इस नियम के बाद आधार कार्ड देखने या उसकी फोटोकॉपी किसी व्यक्ति, संस्था या कंपनी को देने पर जानकारी के दुरुपयोग की आशंका नहीं रहेगी।

अगर आप होटल या सिम लेने के लिए आधार कार्ड देते हैं तो भी इस नियम के बाद मिसयूज पर लगाम लगेगी। UIDAI इस नियम को दिसंबर 2025 से लागू करने की योजना बना रहा है। इसके लिए जल्द ही UIDAI नया मोबाइल ऐप लॉन्च करेगा, जो आधार होल्डर्स को बिना फोटोकॉपी के डिजिटल पहचान शेयर करने और जानकारी वेरिफाई करने की सुविधा देगा (Aadhaar Security Change)। यह प्रक्रिया पूरी तरह पेपरलेस और सुरक्षित होगी।

UIDAI New Aadhaar Design नए ऐप में क्या-क्या सुविधाएं

एक ऐप में परिवार के अधिकतम 5 सदस्यों की डिटेल जोड़ सकेंगे।

आधार की डिटेल बिना किसी परेशानी के डिजिटल तरीके से सुरक्षित साझा की जा सकेगी।

डेटा सुरक्षा के लिए वन क्लिक बायोमैट्रिक लॉक–अनलॉक सिस्टम उपलब्ध होगा।

UIDAI New Aadhaar Design आधार कार्ड में क्या-क्या बदल सकता है

नए आधार कार्ड में सिर्फ फोटो और QR कोड रह सकता है।

QR कोड को केवल UIDAI के अधिकृत टूल से ही स्कैन किया जा सकेगा।

फोटो के आधार पर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया धीरे-धीरे खत्म होगी।

भविष्य में आधार नंबर भी हटाया जा सकता है और केवल QR आधारित पहचान ही मान्य होगी।

क्यों जरूरी है यह बदलाव

आधार कार्ड की बार-बार कॉपी देने से डेटा के गलत इस्तेमाल की आशंका बढ़ जाती है। इस स्थिति को रोकने के लिए आधार को अधिक सुरक्षित बनाया जा रहा है। QR आधारित वेरिफिकेशन से पहचान प्रक्रिया ज्यादा सुरक्षित होगी और कार्ड में कम जानकारी होने से उसका दुरुपयोग लगभग असंभव हो जाएगा।

Bilaspur Flight Service :  बिलासपुर से कई शहरों की उड़ानें बंद, यात्रियों की संख्या में 57 प्रतिशत गिरावट
पुरानी भिलाई में गतवा तालाब के पास पुलिस की रेड, सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार
Durg Breaking : चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले हत्या के 8 आरोपी दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में, पुरानी रंजिश के चलते धारदार चाकू से मारकर की एक युवक की हत्या, घटना में 3 नाबालिग भी शामिल, धारदार चाकू और 3 मोटर सायकल जब्त
Durg Police Breaking : दुर्ग SP ने बदले थानों के प्रभारी, 6 TI, SI, 12 ASI सहित 273 आरक्षकों का किया तबादला
हर शाम लगाता चाउमिन का स्टॉल, सभी कहते रहे मेहनती है वो, …..और रात होते ही बदल जाती थी चाल-ढाल, पुलिस ने पकड़ी गैंग तो खुला यह “राज”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Diwali Gift Liquor Controversy
Diwali Gift Liquor Controversy : कांकेर के बिजली विभाग में दिवाली गिफ्ट के नाम पर शराब बांटने का आरोप, पुलिस ने बोतलें कीं जब्त

Diwali Gift Liquor Controversy :फिलहाल पुलिस यह पता…

Father Son Electric Shock Death
Father Son Electric Shock Death : बलौदाबाजार में दर्दनाक हादसा: करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत, मां की हालत गंभीर

tragic-incident-in-balodabazar : दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए…

Chhattisgarh Weather Forecast
Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, अगले 3 दिनों में 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

Chhattisgarh Weather Forecast: राजधानी रायपुर में 7 नवंबर…

Durg Festival Security
Durg Festival Security : त्योहारी सीजन में बाजारों की सुरक्षा सख्त, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Durg Festival Security : एएसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा…

Dhanteras 2026 Shopping Sales Record
Dhanteras 2026 Shopping Sales Record : धनतेरस पर बाजारों में धनवर्षा! कारों से जूतों तक रिकॉर्ड बिक्री

Dhanteras 2026 Shopping Sales Record

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?