CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Murder Case : दिल दहला देने वाली वारदात…विवाद में पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका शव

Surajpur Murder Case : दिल दहला देने वाली वारदात…विवाद में पत्नी की हत्या कर कुएं में फेंका शव

By Newsdesk Admin
22/11/2025
Share
Shravasti Murder Case
Shravasti Murder Case

सीजी भास्कर, 22 नवंबर। सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर के नवाटोला माझापारा में एक दिल दहला देने वाली वारदात (Surajpur Murder Case) सामने आई है। शराब के नशे में अशोक रजक (35) ने अपनी पत्नी देवकुमारी रजक (32) की सिल पत्थर और बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या (Wife Murder by Husband) कर दी। हत्या के बाद उसने शव को अपने ही कुएं में फेंक दिया और ऊपर से पुआल डालकर छिपाने की कोशिश की ।

घटना 18 नवंबर की रात की है। मृतका के छोटे पुत्र ने जब मां के नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू की, तो कुएं में झांकते ही उसे मां का शव दिखाई दिया। परिजनों द्वारा सूचना देने पर चांदनी बिहारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर पति की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार अशोक रजक के तीन बच्चे हैं। वह अक्सर शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। घटना वाली रात भी वह नशे में धुत होकर घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने सिल पत्थर और बांस के डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के दौरान छोटे पुत्र ने मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन अशोक ने उस पर भी हमला करने की कोशिश की। बच्चा किसी तरह घर से बाहर भागकर जान बचा सका।

अगले दिन मृतका के बड़े पुत्र ने मां की खोज शुरू की। मोबाइल पर पूछताछ के बाद भी कोई पता न चलने पर उसने कुएं में देखा, जहां मां का शव मिला (Surajpur Murder Case)। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एफएसएल टीम भी जांच के लिए पहुंच चुकी है। आरोपित पति घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा आज, 17 पदों के लिए 37 हजार अभ्यर्थी मैदान में..
Bijapur Bulldozer Action: बीजापुर में उजड़ते आशियाने, DRG जवान के घर पर भी चला बुलडोजर
Gym Fire Durg : तीसरे माले में स्थित जिम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Youth Drowns in Pond During Bath : चेतावनी के बावजूद कीचड़ में फंसकर डूबा
Rajya Sabha Election CG : दो सीटों के लिए BJP ने भेजा 7 नामों का पैनल, जातीय संतुलन साधने पर फोकस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chaturmasya
Chaturmasya: चातुर्मास्य में भगवान शिव निभाते हैं सृष्टि के पालन का दायित्व, बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बेमेतरा में आयोजित Chaturmasya व्रत के दौरान शंकराचार्य…

Dhamtari News
Dhamtari News : मछली पकड़ने के दौरान एनीकट में बहा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

धमतरी जिले में Dhamtari News से जुड़ी एक…

Saudi Security Alliance
Saudi Security Alliance: 14 देशों के साथ सऊदी अरब का नया सुरक्षा गठबंधन, ओमान-यूएई की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

Saudi Security Alliance के तहत सऊदी अरब ने…

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

Expired Biscuits Dumped
Expired Biscuits Dumped : 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट खुले में फेंके, लोगों ने जताया विरोध

Expired Biscuits Dumped :ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?