CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » School Safety : स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू

School Safety : स्कूलों में बच्चों को आवारा कुत्तों से बचाने शिक्षा विभाग की नई व्यवस्था लागू

By Newsdesk Admin
24/11/2025
Share
School Safety
School Safety

सीजी भास्कर, 24 नवंबर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय के Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के बाद प्रदेश के सभी स्कूलों (School Safety) में बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू कर दी है, जिसके तहत स्कूल परिसरों में आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए एक सख्त और संगठित तंत्र तैयार किया गया है ।

नए आदेशों के अनुसार, राज्य के प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को अब नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी होगी कि स्कूल परिसर या आसपास यदि आवारा कुत्ते दिखाई दें, तो इसकी तुरंत सूचना ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत या नगर निगम के डॉग क्रैचर नोडल अधिकारी को भेजी जाए (School Safety)। साथ ही स्कूल परिसर में कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए आवश्यक भौतिक अवरोध और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

यदि किसी बच्चे को आवारा कुत्ते द्वारा काटने की घटना होती है, तो स्कूल प्रशासन तुरंत उसे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र ले जाएगा, ताकि समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध हो सके (School Safety)। इस प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे किसी भी बच्चे की सुरक्षा से समझौता न हो।

शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन दिशानिर्देशों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों के लिए सुरक्षित, भयमुक्त और अनुकूल वातावरण तैयार करना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और पशुधन विकास विभाग के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में तेजी, संवेदनशीलता और सख्ती के साथ लागू की जा रही है।

शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, बीईओ, बीआरसी, सीआरसी और स्कूल प्रबंधन समितियों से अपेक्षा की है कि वे इन निर्देशों का कठोरता से पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें। अधिकारियों से कहा गया है कि किसी भी स्कूल में आवारा कुत्तों की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

UGC Equity Regulations Stay : सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, केंद्र को फिर से ड्राफ्ट करने का निर्देश
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान
बहन की दूसरी शादी से नाराज भाई ने भांजे पर किया हमला…
Chhattisgarh Fireman Vacancy : छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में 295 पदों पर भर्ती…इस तारीख से शुरू होगा आवेदन…
Weather Alert Chhattisgarh: बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, गर्मी से मिलेगी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?