CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Trump Working Visa Rules :  ट्रंप ने वीजा को लेकर जारी किया नया फरमान, जानें क्या हैं नए नियम

Trump Working Visa Rules :  ट्रंप ने वीजा को लेकर जारी किया नया फरमान, जानें क्या हैं नए नियम

By Newsdesk Admin
08/12/2025
Share
Trump Working Visa Rules
Trump Working Visa Rules

सीजी भास्कर, 8 दिसंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump Working Visa Rules) की सरकार ने वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए आदेश के मुताबिक, अब ऐसे लोगों को अमेरिका में एंट्री मिलने में मुश्किल होगी जो फैक्ट-चेकिंग, कंटेंट मॉडरेशन, ऑनलाइन सेफ्टी, ट्रस्ट एंड सेफ्टी या कंप्लायंस जैसे कामों से जुड़े हैं।

Contents
  • डिजिटल बैकग्राउंड चेकिंग है जरूरी
  • किन वीजा पर बड़ा असर
  • मंडरा रहा परेशानी का बादल
      • (Trump Working Visa Rules) ट्रंप प्रशासन का क्या है कहना

यह जानकारी एक सरकारी मेमो के आधार पर दी गई है। इसे सबसे पहले रॉयटर्स की तरफ से शेयर किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि इस नीति का सबसे बड़ा असर तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले विदेशी कर्मचारियों पर पड़ेगा, जिनमें भारतीयों की संख्या बहुत ही ज्यादा है।

डिजिटल बैकग्राउंड चेकिंग है जरूरी

नए नियमों (Trump Working Visa Rules) के तहत वीजा अधिकारी अब सिर्फ कागजों पर भरोसा नहीं किया करेंगे। वे आवेदक की नौकरी, जिम्मेदारी, उनका लिंक्डइन प्रोफाइल कैसा है और सोशल मीडिया पर वे किस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं। इन सबकी ऑनलाइन जांच की जाएगी। अगर अधिकारियों को लगता है कि व्यक्ति ऐसा काम करता है जिसे ट्रंप प्रशासन अमेरिकियों की अभिव्यक्ति की आजादी पर खतरा मानता है, तो उसका वीजा आसानी से रद्द हो सकता है।

किन वीजा पर बड़ा असर

यह नियम सभी प्रकार के वीजा पर लागू होगा, चाहे कोई पत्रकार हो, घूमने जा रहा हो या नौकरी के लिए अप्लाई कर रहा हो। लेकिन इन सबसे ज्यादा असर H-1B वीजा वाले लोगों पर पड़ सकता है, क्योंकि यह वीजा खास तौर पर टेक कंपनियों में काम करने वाले इंजीनियरों, विश्लेषकों और डिजिटल टीमों को मिलता है। इसमें भारतीय कर्मचारी बड़ी मात्रा में शामिल हैं।

मंडरा रहा परेशानी का बादल

विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि इस नियम से वे लोग भी प्रभावित होंगे जो इंटरनेट पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, साइबर बुलिंग रोकने, नफरत फैलाने वाली भाषा की निगरानी करने और डिजिटल अपराधों से बचाने का काम करते हैं। इनका उद्देश्य लोगों की सुरक्षा करना होता है, लेकिन फिर सरकार उन्हें भी सेंसरशिप से जुड़ा काम मान सकती है और उनका वीजा भी परेशानी में आ सकता है।

(Trump Working Visa Rules) ट्रंप प्रशासन का क्या है कहना

ट्रंप सरकार का कहना है कि वह यह कदम अमेरिका के नागरिकों की अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा के लिए उठा रही है। उनका दावा है कि ऐसे लोगों को वीजा नहीं देना चाहिए जो अमेरिका आकर सोशल मीडिया पर अमेरिका की आवाजों को दबा सकें। दूसरी तरफ, टेक विशेषज्ञ इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। उनका कहना है कि ट्रस्ट एंड सेफ्टी टीमें सेंसरशिप नहीं, बल्कि ऑनलाइन दुनिया को सुरक्षित बनाने का काम करती हैं।

बुढ़ी मां ने बेटी पर लगाया 43 तोला और घर समेत करोड़ों की सम्पत्ति हड़पने का आरोप, पति के आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेज छीन लिए, जांच में जुटी पुलिस
दो महीने शराब और नानवेज पर प्रतिबंध, CM योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर जारी किया फरमान, कहा – “दिल से मानें”
Fuel Supply Status Bilaspur: कलेक्टर का दावा—नहीं है ईंधन संकट, घबराहट से बढ़ी डिमांड
Team India Dressing Room Tension: टी20 हार के बाद ड्रेसिंग रूम में बेचैनी, गंभीर–पंड्या बहस के दावे ने बढ़ाया विवाद
‘PoK मिल जाएगा तो हम वहां…’, जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया CDS से दक्षिणा मिलने पर क्या करेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा
Bilaspur Hotel Fight : बासी समोसे की शिकायत पर ग्राहक को होटल संचालक ने पीटा

बिलासपुर में बासी समोसा परोसे (Bilaspur Hotel Fight) …

Chhattisgarh BJP Incharge : प्रभारी की रेस में स्मृति ईरानी समेत 4 नाम, संगठन में बदलाव की अटकलें तेज
Chhattisgarh BJP Incharge : प्रभारी की रेस में स्मृति ईरानी समेत 4 नाम, संगठन में बदलाव की अटकलें तेज

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के ऐलान के…

Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला
Dhamtari News : धान का पैसा दिला दो साहब, कलेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोई बुजुर्ग महिला

धान बेचने के बाद भी भुगतान नहीं मिलने…

Gas Cylinder Price : गैस सिलेंडर की कीमत 995 रुपए, होम डिलीवरी के साथ 1030 रुपए
Gas Cylinder Price : गैस सिलेंडर की कीमत 995 रुपए, होम डिलीवरी के साथ 1030 रुपए

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में गैस सिलेंडर (Gas Cylinder Price)…

CGPSC Scam : जेल में टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, 18 रिश्तेदारों को नौकरी लगाने का आरोप
CGPSC Scam : जेल में टामन सिंह सोनवानी की तबीयत बिगड़ी, 18 रिश्तेदारों को नौकरी लगाने का आरोप

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Scam) से जुड़े…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?