CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Breaking “घर जमाई” दामाद को सास ने उतारा मौत के घाट, सोते में गैती से वार करने से गई जान, घटना को अंजाम देने के बाद घर में ताला जड़कर हो गई फरार, सास के साथ मृतक की पत्नी भी गिरफ्तार

Durg Breaking “घर जमाई” दामाद को सास ने उतारा मौत के घाट, सोते में गैती से वार करने से गई जान, घटना को अंजाम देने के बाद घर में ताला जड़कर हो गई फरार, सास के साथ मृतक की पत्नी भी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
01/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 1 सितंबर। दामाद को मौत के घाट उतारने वाली सास के साथ उसकी पत्नी को भी गिरफ्तार कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया गया है।
दुर्ग जिला अंतर्गत पाटन के रानीतराई थाना क्षेत्र के ग्राम दरबार मोखली मे हुई हत्या की घटना मे पुलिस ने सास व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
29 अगस्त को दरबार मोखली में एक घर मे डी कम्पोज लाश मिली थी। शव टिकेश्वर देशमुख (30वर्ष) का था जो कि मरौदा भिलाई निवासी था और पत्नी अनीता देशमुख (28वर्ष) और सास भारती वर्मा (50 वर्ष) व बच्चों के साथ पत्नी क़े मायके दरबार मोखली में रहता था। टिकेश्वर देशमुख का शव उसके घर मे ही डी कम्पोज हालत मे बरामद किया गया। घर में बाहर से ताला लगा था और वहां करीब तीन दिनों से कोई नहीं था। ताला लगाकर बाकी परिवार वाले कहीं चले गए थे। मृतक की सास भारती वर्मा ने अपने भाई राम अवतार वर्मा को फोन के माध्यम से बताया कि घर में दामाद के साथ विवाद हो गया जिससे उसे चोट आई है और इलाज के लिए कहीं जाने की बात कही। उसने टिकेश्वर को भी चोट लगने की बात बताई और कहा कि जाकर देख लेना कि उसका क्या हाल है, उसको इलाज के लिए ले जाना। जब भाई रामावतार वर्मा दरबार मोखली पहुंचा तो घर में ताला लगा हुआ था। गांव के कोटवार के साथ घर को खोलकर देखा तो टिकेश्वर का शव पड़ा हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि घटना के दिन दामाद के सो जाने के बाद सास ने गैती से ताबड़़तोड़ हमला किया है।
रानीतराई थाना के टीआई प्रकाशकांत से मिली जानकारी के अनुसार दामाद टिकेश्वर देशमुख व उसकी सास के बीच आये दिन विवाद होता था। 26 अगस्त को भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसमें दामाद टिकेश्वर देशमुख ने अपनी सास भारती वर्मा को झारे से मार दिया था। उसके बाद खाना खाकर सभी लोग सो गये। घर के कमरे में सास भारती वर्मा दो बच्चों को लेकर सोने चली गई और टिकेश्वर अपनी पत्नी के साथ घर के परछी (बरामदा) में सो गया। सोने के बाद रात्रि को सास भारती वर्मा ने गैती से टिकेश्वर देशमुख के सिर पर नींद की स्थिति में वार कर दिया। चीखने की आवाज सुनकर पति के बाजू में सोई पत्नी अनीता की नींद खुल गई, उसने देखा कि उसकी मां भारती वर्मा टिकेश्वर के सिर पर गैती से वार कर रही है। तब तक टिकेश्वर की मौत हो गई थी। वो लोग टिकेश्कोवर की लाश घसीटकर बाजू में स्थित खंडहरनुमा कमरे में ले गए और खून की सफाई कर दूसरे दिन सुबह भारती वर्मा उसकी पत्नी अनीता बच्चों को लेकर इलाज कराने दुर्ग जाने की बात कह कर घर में ताला लगा कर निकल गए।

IRCTC Duronto Express Video: ट्रेन के टॉयलेट के पानी से धोए खाने के बर्तन! FSSAI का बड़ा एक्शन, IRCTC ने कर्मचारियों को निकाला
Cat Sterilization Death Case : नोएडा में नसबंदी के दौरान बिल्ली की मौत, डॉक्टर लापरवाह साबित; उपभोक्ता आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
Fake appointment letter fraud case : मिशन वात्सल्य के नाम पर बेरोजगारों से ठगी
Balod Grave Desecration: मासूम की कब्र से छेड़छाड़ ने हिला दिया गांव, कंकाल से सिर गायब
Atal Nagar Vikas Pradhikaran : कर्जमुक्त हुआ नवा रायपुर अटल नगर प्राधिकरण, अब विकास दौड़ेगा पूरी रफ्तार से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BJP Councillor Son FIR
BJP Councillor Son FIR : मारपीट का आरोप: निगम ड्राइवर की शिकायत पर FIR

BJP Councillor Son FIR :कोतवाली पुलिस ने शिकायत…

Bhilai Chain Snatching
Bhilai Chain Snatching : 14 मिनट के भीतर दो वारदात, चेन स्नेचरों का आतंक

Bhilai Chain Snatching :पुलिस का कहना है कि…

Contract Employees Protest
Contract Employees Protest : सम्मान समारोह को लेकर विवाद, CM से हस्तक्षेप की मांग

Contract Employees Protest : कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री…

MLA Fund Controversy
MLA Fund Controversy : विधायक निधि से कंप्यूटर खरीदी पर विवाद, जांच शुरू

MLA Fund Controversy :जांच रिपोर्ट मिलने के बाद…

Bemetara Bank Scam 
Bemetara Bank Scam : 14.56 करोड़ बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी प्रबंधक गिरफ्तार

Bemetara Bank Scam :पुलिस ने धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?