CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुर्ग जिला Big ब्रेकिंग 🛑 प्रोफेसर पर जानलेवा हमले का कनेक्शन जुड़ा प्रदेश के बड़े राजनीतिक घराने से, दी गई थी हत्या की सुपारी, कांट्रेक्ट किलिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश

दुर्ग जिला Big ब्रेकिंग 🛑 प्रोफेसर पर जानलेवा हमले का कनेक्शन जुड़ा प्रदेश के बड़े राजनीतिक घराने से, दी गई थी हत्या की सुपारी, कांट्रेक्ट किलिंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश

By Newsdesk Admin
01/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 1 सितंबर। इन दिनों दुर्ग जिले के एक प्रभावशाली बड़े राजनीतिक घराने से जुड़ा एक बेहद हाई प्रोफाइल मामला पूरे प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।प्रदेश के कद्दावर नेता से मामला सीधे जुड़ा होने से आमजन दबी जुबान से भी बात करने से भयभीत हैं। पूरा मामला अत्यंत सनसनीखेज है। प्रेम प्रसंग से जुड़े इस मामले में सुपारी किलिंग का भी प्रकरण सामने आया है।

आपको बता दें कि पूरा मामला भिलाई तीन स्थित स्वर्गीय खूबचंद बघेल शासकीय कॉलेज में पदस्थ विनोद शर्मा नामक एक प्रोफेसर पर केंद्रित है। 21 जुलाई को उन पर प्राण घातक हमला हुआ था। विनोद शर्मा पर कुछ युवकों ने राड और लाठी डंडे से प्राणघातक हमला किया। हमलावर प्रोफेसर विनोद शर्मा को मरा हुआ समझकर घटनास्थल पर छोड़कर भाग गए थे। प्रोफेसर के कार चालक और आसपास के लोगों ने प्रोफेसर को तत्काल एक अस्पताल पहुंचाया। पता चला कि अस्पताल के आईसीयू में भर्ती प्रोफेसर की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस द्वारा उनका मृत्यु पूर्व बयान भी दर्ज करने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के प्रभावशाली राजनीतिक घराने की बेटी एवं प्रोफेसर के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जिसका चैट सामने आने के बाद कद्दावर नेता के परिवार ने प्रोफेसर को रास्ते से हटाने का फैसला लेकर मध्य प्रदेश के रींवा निवासी शुभम मिश्रा नामक अपराधी से प्रोफेसर की हत्या करने सुपारी दी थी। यह भी जानकारी मिली है कि आरोपी शुभम मिश्रा को एडवांस के रूप में 5 लाख रुपए भी दिया गया है। यह रूपया एक बड़े नेता के बेटे ने प्रवीण नमक अपने विश्वस्त दोस्त के माध्यम से दिया था। यह भी पता चला है कि उक्त राजनीतिक हस्ती एवं उसके बेटे के बीच आपसी बातचीत के बाद ही कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का निर्णय हुआ था। इस मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी यह भी सामने आई है कि संबंधित राजनीतिक हस्ती ने अपनी बेटी के नाम पर भिलाई के एक बहुतचर्चित एवं ख्याति प्राप्त एजुकेशन ग्रुप में लगभग 100 करोड़ का इन्वेस्टमेंट भी किया है। बेटी को हाल ही में उक्त एजुकेशन ग्रुप में डायरेक्टर नियुक्त करने की भी बात सामने आई है। यह भी चर्चा है कि बिटिया के नाम पर 100 करोड़ की ब्लैकमनी इन्वेस्टमेंट को लेकर प्रोफेसर विनोद शर्मा ने भारी विरोध जताया था, जिसके चलते उक्त नेता तथा उसका बेटा प्रोफेसर से चिढ़ा हुआ था फिलहाल दुर्ग पुलिस ने इस मामले में रींवा से तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा , प्रवीण एवं धीरज नामक आरोपी फरार बताए जाते हैं जिसकी तलाश छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Congress Training Program : 10 फरवरी को दिल्ली में होगा बड़ा सियासी मंथन, कांग्रेस संगठन को लेकर शीर्ष नेतृत्व का खास प्लान तैयार
“दौड़ेगा दुर्ग, जागेगा छत्तीसगढ़” कल से होगा पंजीयन, पुरूष लगाएंगे 10 का दम और 8 किमी दौड़ेंगी महिलाएं, राज्य स्तरीय रोड रेस में विजेता जीतेंगे कुल 5 लाख का ईनाम
State GST Action : टैक्स चोरी के मामले में व्यवसायियों पर छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई
Family Dispute Murder : धमतरी में डंडे से पीटकर युवक ने की नानी की हत्या, मां को किया घायल
Chhattisgarh IPS Deputation : छत्तीसगढ़ के IPS संतोष सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे, CISF में डीआईजी पद पर मिली नई जिम्मेदारी, पुलिस मुख्यालय से होंगे रिलीव

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SBI Life Bima Ki Baat Campaign
SBI Life Bima Ki Baat Campaign : SBI लाइफ का ‘बीमा की बात’ अभियान शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों तक पहुंचेगी वैन

SBI Life Bima Ki Baat Campaign : अधिकारियों…

Supreme Court On Digital Arrest
Supreme Court On Digital Arrest : डिजिटल अरेस्ट पर CJI सख्त, बोले- बैंक लापरवाही करें तो हर्जाना दें

Supreme Court On Digital Arrest :बैंक की जवाबदेही…

Sukma Religious Land Encroachment
Sukma Religious Land Encroachment : सुकमा में धार्मिक स्थलों और मुक्तिधाम की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Sukma Religious Land Encroachment : ज्ञापन में कुछ…

Police Transfer 29 Personnel
Police Transfer 29 Personnel : रायपुर में 29 पुलिसकर्मियों के तबादले, SI-ASI समेत कई की बदली तैनाती

Police Transfer 29 Personnel : महिला थाना, यातायात…

JP Nadda Durg Visit : जेपी नड्डा के दौरे पर दुर्ग में ट्रैफिक अलर्ट! दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री, इन रास्तों से गुजरने से बचें
JP Nadda Durg Visit : जेपी नड्डा के दौरे पर दुर्ग में ट्रैफिक अलर्ट! दिनभर भारी वाहनों की नो-एंट्री, इन रास्तों से गुजरने से बचें

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?