CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » State GST Action : टैक्स चोरी के मामले में व्यवसायियों पर छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

State GST Action : टैक्स चोरी के मामले में व्यवसायियों पर छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
01/06/2025
Share
State GST Action
State GST Action

सीजी भास्कर, 01 जून : मेसर्स बंसल ट्रेडिंग कार्पोरेशन, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग (State GST Action) अंबिकापुर द्वारा जांच की कार्यवाही की गई है। भारत सरकार द्वारा संचालित जीएसटी पोर्टल के अनुसार इनका रिस्क स्कोर 10 आ रहा था, जिसका आशय होता है कि फर्म कर अपवंचन में संलिप्त है।

जब मौके पर जांच (State GST Action) टीम पहुंची तो, देखा कि उनके व्यवसाय स्थल पर व्यवसाय से संबंधित कोई भी लेखा पुस्तक या कोई भी सॉफ्टवेयर जैसे कि टैली का संधारण नहीं पाया गया, जिससे कर अपवंचन की संभावना और भी प्रबल हो गई। आगे जांच में पाया गया कि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2024-25 तक कुल टर्न ओव्हर लगभग रू. 158 करोड़ से अधिक है किंतु उस पर कर का नगद भुगतान शून्य किया गया है।

साथ ही साथ जब ई-वे बिल की जांच की गई तो पता चला कि वर्ष 2023-24 में माल की खरीदी 29.50 करोड़ की गई किंतु माल की सप्लाई मात्र रू. 50 लाख की ही की गई, जिससे यह पता चलता है कि माल का विक्रय आम उपभोक्ता को किया गया है किंतु बिल को अन्य व्यवसायियों को बेचकर बोगस इनपुट टैक्स का लाभ दिया गया है, जिससे कि केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार को कर राजस्व की अत्यधिक हानि हुई है।

जांच के दौरान व्यवसायी के द्वारा अपनी गलती / त्रुटि स्वीकार करते हुए स्वैच्छिक रूप से रू. 40.00 लाख कर भुगतान करने की मंशा जाहिर की किंतु जीएसटी विभाग (State GST Action) के अधिकारियों नें व्यवसायी से लेखा पुस्तक एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग की। व्यवसायी की ओर से अभी तक कोई भी जानकारी एवं दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया है।

इसके साथ-साथ दिनांक 30.05.2025 एवं दिनांक 31.05.2025 को मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स, अंबिकापुर के व्यवसाय स्थल पर स्टेट जीएसटी विभाग अंबिकापुर द्वारा जांच की कार्यवाही की गई है। इनके यहां जांच में पाया गया कि वर्ष 2017-18 से वर्ष 2024-25 तक कुल टर्न ओव्हर लगभग रू. 96 करोड़ से अधिक है किंतु उस पर कर का नगद भुगतान नगण्य किया गया है।

साथ ही साथ जब ई-वे बिल (State GST Action) की जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि वर्ष 2023-24 में माल की खरीदी 11 करोड़ की गई किंतु माल की सप्लाई मात्र रू. 7 करोड़ की ही की गई है। जांच के दौरान व्यवसायी के द्वारा अपनी गलती / त्रुटि स्वीकार करते हुए स्वैच्छिक रूप से रू. 17.55 लाख कर भुगतान कर दिया गया है। उक्त व्यवसायी पर स्टेट जीएसटी विभाग द्वारा पूर्व में कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

Dhamtari Police Transfer : कई थानों-चौकियों के प्रभारी बदले, रक्षित केंद्र भेजे गए शरद ताम्रकार
NH पर लग्जरी कारों से जाम लगाने वालों पर हाईकोर्ट का शिकंजा, जल्द होगी गिरफ्तारी
Chhattisgarh Geo Portal : अब एक क्लिक पर मिलेगी हर इलाके की जानकारी, AI चैट बॉट से आसान होगा सरकारी योजनाओं का काम
महिला से अभद्रता और धमकी के आरोप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत 3 गिरफ्तार
Dantewada News : छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाइज कॉरपोरेशन लिमिटेड के कनिष्ठ तकनीकी सहायक निलंबित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Matri Poshan Campaign : 30 नवंबर से मातृ पोषण जनसंचार अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित
Chhattisgarh Matri Poshan Campaign : 30 नवंबर से मातृ पोषण जनसंचार अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित

महिलाओं और उनके परिवारों को पौष्टिक आहार के…

Durg Train Mobile Loot Murder : चलती इंटरसिटी में मोबाइल लूटने की कोशिश, विरोध पर डंडों से हमला; ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
Durg Train Mobile Loot Murder : चलती इंटरसिटी में मोबाइल लूटने की कोशिश, विरोध पर डंडों से हमला; ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

दुर्ग जिले में चलती ट्रेन में मोबाइल लूटने…

Raipur Ramakrishna Temple Golden Jubilee : 6-7 दिसंबर को सजेगा स्वर्ण जयंती समारोह, देशभर से आएंगे 100 संन्यासी और 500 भक्त
Raipur Ramakrishna Temple Golden Jubilee : 6-7 दिसंबर को सजेगा स्वर्ण जयंती समारोह, देशभर से आएंगे 100 संन्यासी और 500 भक्त

रायपुर जीई रोड स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम…

NH-130A Street Light Problem : करोड़ों के विकास के बीच हाईवे पर अंधेरा! सालों से बंद हैं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में सफर करने को मजबूर राहगीर
NH-130A Street Light Problem : करोड़ों के विकास के बीच हाईवे पर अंधेरा! सालों से बंद हैं स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे में सफर करने को मजबूर राहगीर

बिलासपुर के तखतपुर विधानसभा क्षेत्र  (NH-130A Street Light…

Chhattisgarh Ayurvedic Medicine Purchase : 60 रुपए की दवा 925 में खरीदी! 91 आयुर्वेदिक दवाओं की दरों पर उठे सवाल, 27.5 करोड़ की बचत का दावा
Chhattisgarh Ayurvedic Medicine Purchase : 60 रुपए की दवा 925 में खरीदी! 91 आयुर्वेदिक दवाओं की दरों पर उठे सवाल, 27.5 करोड़ की बचत का दावा

 छत्तीसगढ़ में सरकारी अस्पतालों के लिए आयुर्वेदिक दवाओं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?