CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG ACB Bribery Case : 25 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसील कार्यालय का लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

CG ACB Bribery Case : 25 हजार की रिश्वत लेते नायब तहसील कार्यालय का लिपिक रंगे हाथ गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
CG ACB Bribery Case
CG ACB Bribery Case

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। सूरजपुर जिले के जरही नायब तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक तोखन सिंह सोढ़ी को सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ (CG ACB Bribery Case) गिरफ्तार किया है।

Contents
  • (CG ACB Bribery Case) शिकायत के बाद रचा गया ट्रैप
  • शिक्षा विभाग से राजस्व में था अटैच

आरोप है कि लिपिक ने मकान क्षतिपूर्ति के 80 हजार रुपये का मुआवजा दिलाने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पहले ही वह पीड़ित से 15 हजार रुपये वसूल चुका था और शेष 25 हजार रुपये लेते समय एसीबी के ट्रैप में फंस गया।

जानकारी के अनुसार, कोटेया थाना क्षेत्र निवासी रमेश राजवाड़े का मकान बारिश और तेज आंधी के दौरान पेड़ गिरने से गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। पटवारी द्वारा नुकसान का आकलन कर प्रकरण नायब तहसील कार्यालय जरही भेजा गया, जहां शासन द्वारा 80 हजार रुपये का मुआवजा स्वीकृत किया गया। लेकिन राहत मिलने से पहले ही कार्यालय में रिश्वतखोरी का खेल शुरू हो गया।

आरोप है कि लिपिक तोखन सिंह सोढ़ी ने मुआवजे की राशि जारी कराने के बदले सीधे तौर पर 40 हजार रुपये की मांग कर दी। आर्थिक मजबूरी में रमेश राजवाड़े ने 15 हजार रुपये दे दिए, लेकिन इसके बावजूद लिपिक ने काम नहीं किया और शेष 25 हजार रुपये की मांग करता रहा।

(CG ACB Bribery Case) शिकायत के बाद रचा गया ट्रैप

पीड़ित ने अंततः सरगुजा एंटी करप्शन ब्यूरो से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत की। टीआई शरद सिंह के नेतृत्व में ACB टीम ने शिकायत की सत्यता की जांच के बाद ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार को पीड़ित को केमिकल लगे 25 हजार रुपये दिए गए।

जैसे ही लिपिक ने रकम लेकर अपनी जेब में रखी, तय संकेत मिलते ही ACB टीम ने नायब तहसील कार्यालय में दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पूरे तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया। ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शिक्षा विभाग से राजस्व में था अटैच

बताया जा रहा है कि आरोपी तोखन सिंह सोढ़ी मूल रूप से हाईस्कूल जरही में कार्यालय सहायक के पद पर पदस्थ था, लेकिन वह लिपिकीय कार्य कर रहा था। पूर्व तहसीलदार द्वारा कथित अच्छे कार्य के आधार पर उसे राजस्व कार्यालय में अटैच किया गया था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Collector Tulika Prajapati Orders : अब इन शिक्षकों पर होगी विभागीय कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए निर्देश
Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी
Assistant Teacher Recruitment :  सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका
Municipal Corporation Meeting : नगर निगम की तीन बैठकों के बाद भी शहर की समस्याएं जस की तस
CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

New LPG Gas Connection Raipur : सिलेंडर का स्टॉक फुल, फिर भी नए घरेलू गैस कनेक्शन पर ब्रेक! 9 महीने से भटक रहे आवेदक
New LPG Gas Connection Raipur : सिलेंडर का स्टॉक फुल, फिर भी नए घरेलू गैस कनेक्शन पर ब्रेक! 9 महीने से भटक रहे आवेदक

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नए घरेलू गैस…

Raipur Municipal Corporation QR Code Digital Number Plate : अब एक क्लिक में खुलेगी नगर निगम की दुकानों की पूरी कुंडली!
Raipur Municipal Corporation QR Code Digital Number Plate : अब एक क्लिक में खुलेगी नगर निगम की दुकानों की पूरी कुंडली!

रायपुर नगर निगम (Raipur Municipal Corporation QR Code…

Illegal Fly Ash Dumping
Illegal Fly Ash Dumping : कोरबा में 1277 टन राखड़ की अवैध डंपिंग, बिजली कंपनी पर 19.15 लाख का जुर्माना

कोरबा में राखड़ परिवहन में अनियमितता सामने आने…

Chhattisgarh Budget 2027-28 : बजट से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी तैयारी! योजनाओं से कट सकते हैं फर्जी और अपात्र हितग्राहियों के नाम
Chhattisgarh Budget 2027-28 : बजट से पहले छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी तैयारी! योजनाओं से कट सकते हैं फर्जी और अपात्र हितग्राहियों के नाम

छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2027-28 के बजट (Chhattisgarh…

Risali Municipal Corporation Election BJP Strategy : रिसाली निगम चुनाव को लेकर भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की अहम बैठक! चुनावी रणनीति पर मंथन
Risali Municipal Corporation Election BJP Strategy : रिसाली निगम चुनाव को लेकर भाजपा मोर्चा-प्रकोष्ठों की अहम बैठक! चुनावी रणनीति पर मंथन

आगामी रिसाली नगर निगम चुनाव (Risali Municipal Corporation…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?