CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित

CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित

By Newsdesk Admin
17/09/2026
Share
CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित
CGPSC Document Verification : सीजीपीएससी ने 608 अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार किया स्थगित

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 के तहत चयनित 608 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन (CGPSC Document Verification) और साक्षात्कार का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। आयोग ने अपरिहार्य कारणों के चलते यह फैसला लिया है। नई तारीखों की घोषणा अलग से आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

Contents
  • साक्षात्कार से पहले दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य
  • 608 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन
  • 20 सेवाओं में 265 पदों पर भर्ती

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack : मजाक के दौरान भड़का विवाद, युवक के पेट में घोंपा चाकू

 

पहले दस्तावेज सत्यापन (CGPSC Document Verification) और साक्षात्कार 20 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जाने थे। अब अभ्यर्थियों को संशोधित कार्यक्रम का इंतजार करना होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर नियमित रूप से जानकारी देखते रहने की सलाह दी है।

 

साक्षात्कार से पहले दस्तावेज सत्यापन अनिवार्य

चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन (CGPSC Document Verification) साक्षात्कार से एक दिन पहले आयोग कार्यालय में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Fake Biodata Marriage Fraud : फर्जी बायोडाटा से शादी, 48 लाख सैलरी और 200 एकड़ जमीन का दिखाया सपना; 6.76 लाख लेने का आरोप

 

608 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के लिए चयन

राज्य सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए 3,921 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। मुख्य परीक्षा 6 से 9 जून 2026 तक आयोजित की गई थी। इसके परिणाम के आधार पर वर्गवार और उपवर्गवार न्यूनतम अर्हकारी अंक प्राप्त करने वाले 608 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चुना गया है।

 

यह भी पढ़ें : Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 15 लाख की ठगी, CDSL की फर्जी रसीद देकर जीता भरोसा

 

आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों के लिए विज्ञापित पदों की अग्रमान्यता ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य किया है। इसके लिए तारीख बाद में घोषित की जाएगी। साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम भी आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

 

20 सेवाओं में 265 पदों पर भर्ती

 

राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत छत्तीसगढ़ शासन के विभिन्न विभागों की 20 सेवाओं में कुल 265 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इनमें नायब तहसीलदार के 53, मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग-ग के 33, उप पुलिस अधीक्षक के 28 और मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग-ख के 18 पद शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : Jhiram Valley Death Sentence : झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट के आदेश के बाद होगा फैसला लागू

 

इसके अलावा राज्य कर निरीक्षक के 17, अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी के 16, उप जिलााध्यक्ष के 14, उप पंजीयक के 12 और आबकारी उप निरीक्षक के 11 पद हैं। राज्य कर सहायक आयुक्त के 10, सहायक पंजीयक के सात, सहायक जेल अधीक्षक के छह और बाल विकास परियोजना अधिकारी के पांच पद भी शामिल हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे सत्यापन प्रक्रिया (CGPSC Document Verification) और साक्षात्कार से संबंधित नई तारीखों तथा अन्य जरूरी निर्देशों के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

 

 

खबरें और भी हैं :  BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

BSP Bhilai Breaking : 550 करोड़ का भ्रष्टाचार 🛑 सीबीआई की भिलाई में छापेमारी
Rajnandgaon Theft Case : बाल आयोग सदस्य के घर चोरी, ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
District Congress Presidents : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय! जल्द जारी होगी जिला अध्यक्षों की नई सूची, सुबोध और प्रवीण के नाम पर मुहर संभव
Chief Minister Excellence Award : छत्तीसगढ़ में नवाचार से सार्वजनिक सेवा को नई दिशा
Bhojraj Nag Rain Statement : सांसद का दावा- नींबू काटकर प्रार्थना की तो रुक गई बारिश, कांग्रेस ने कसा तंज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू
Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू

25 साल में बदली जीपीएम की खेती की…

GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर
GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर

जिले में सिंचाई क्षमता (GPM Irrigation Capacity) 4,458…

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला
Bear Attack : इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी को भालू ने मार डाला, सिद्ध बाबा घाट पर हमला

इवनिंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कॉलरीकर्मी पर भालू…

Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात
Dhamtari Prayer Meeting : प्रार्थना सभा में हिंदुओं की मौजूदगी पर रोक, मतांतरण मानकर शिकायत की बात

सीजी भास्कर, 17 सितंबर : धमतरी में ईसाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?