CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Devhill Nature Resort : ईको टूरिज्म के साथ खेती का संगम: कोदो, विष्णुभोग और दुबराज से सजेगा देवहिल का जायका

Devhill Nature Resort : ईको टूरिज्म के साथ खेती का संगम: कोदो, विष्णुभोग और दुबराज से सजेगा देवहिल का जायका

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share
Devhill Nature Resort
Devhill Nature Resort

सीजी भास्कर, 19 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल ब्लॉक के वनांचल ग्राम अचानकपुर में ईको पर्यटन के साथ परंपरागत कृषि को जोड़ने की अभिनव पहल वन विभाग की द्वारा गई है। ग्राम में संचालित देवहिल नेचर रिसॉर्ट (Devhill Nature Resort) के साथ अब स्थानीय कृषकों द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें कोदो, विष्णुभोग, दुबराज जैसे परंपरागत धान और देसी अरहर जैसी फसलों की खेती को प्रोत्साहित किया गया है।

इस योजना को वनमंडल अधिकारी गणवीर धम्मशील के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु एसीएफ गजेन्द्र वर्मा, परिक्षेत्र अधिकारी संतोष कुमार पैकरा और बीएफओ योगेश सोनवानी द्वारा स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्यान्वित किया जा रहा है। संयुक्त वन प्रबंधन समिति के माध्यम से ग्रामीणों को जैविक खेती, पर्यावरण संतुलन और स्थानीय आजीविका के प्रति जागरूक किया गया है।

पर्यटक (Devhill Nature Resort) अब इस क्षेत्र में आकर खेती की पारंपरिक तकनीकों को देख और समझ सकेंगे, जिससे यह स्थान कृषि पर्यटन (Agro Tourism) के रूप में उभर रहा है। जैविक उत्पादों की मांग में वृद्धि के साथ-साथ ग्रामीणों को बाजार से जोड़ने और स्थानीय खाद्य संस्कृति को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक निर्णायक प्रयास बन रहा है।

कृषि के साथ पर्यटन को मिलेगा बल Devhill Nature Resort

देवहिल रिसॉर्ट में पर्यटकों को परोसे जाने वाले भोजन में इन्हीं जैविक उत्पादों का उपयोग किया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय कृषि और पर्यटन को साझा बल मिलेगा। कृषक रामसिंह बरिहा, पानसिंह बरिहा, फूलसिंह बरिहा और रामायण बरिहा सहित अनेक किसान इस नवाचार में भागीदार बन चुके हैं और जैविक पद्धतियों के माध्यम से पारंपरिक खेती को पुनर्जीवित करने में जुटे हैं। यह पहल न केवल वन संरक्षण, बल्कि स्थानीय खाद्य सुरक्षा, स्वस्थ जीवनशैली और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण है।

Illegal LPG Cylinder Seizure : घरेलू गैस का काला बाजार, अवैध भंडारण व बिक्री पर बड़ी कार्रवाई,1619 सिलेंडर जब्त
Ambikapur Railway Expansion: अंबिकापुर स्टेशन पर दो नए प्लेटफॉर्म के निर्माण की शुरुआत, गुड्स यार्ड बंद होने से परियोजना को मिली रफ्तार
देवी-देवताओं का अपमान, सोशल मीडिया पर वीडियो, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार
Paddy Procurement Token Crisis: धान खरीदी शुरू, लेकिन टोकन के बिना परेशान छत्तीसगढ़ के किसान
AIIMS Raipur ACES 2026 : एम्स रायपुर में ACES 2026 का भव्य समापन, कार्डियक इमरजेंसी के क्षेत्र में बनी नई पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान
Container Accident : कंटेनर के नीचे फंसी स्कूली छात्रा, पुलिस की तत्परता से बची जान

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक बड़ा सड़क…

Bhilai Bachao Padyatra : रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर
Bhilai Bachao Padyatra : रोजगार और टाउनशिप के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Bachao Padyatra) के निजीकरण,…

Korba Murder Case : फिल्म देखने को लेकर विवाद, पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद
Korba Murder Case : फिल्म देखने को लेकर विवाद, पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पत्नी की हत्या…

PoK Crisis : पीओके के हालात पर भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला
PoK Crisis : पीओके के हालात पर भारत का पाकिस्तान पर बड़ा हमला

पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओके) की मौजूदा…

Bilaspur Stunt Video : चलती कार में स्टंट पर हाई कोर्ट सख्त, SSP से मांगा हलफनामा
Bilaspur Stunt Video : चलती कार में स्टंट पर हाई कोर्ट सख्त, SSP से मांगा हलफनामा

बिलासपुर नेशनल हाईवे (Bilaspur Stunt Video) पर चलती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?