CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bore Murder Case : भिलाई में बोरे में मिली महिला हत्या का खुलासा, लीव-इन पार्टनर सहित तीन गिरफ्तार

Bore Murder Case : भिलाई में बोरे में मिली महिला हत्या का खुलासा, लीव-इन पार्टनर सहित तीन गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
18/12/2025
Share
Bore Murder Case
Bore Murder Case

सीजी भास्कर, 18 दिसंबर। भिलाई चंद्रा मौर्या टाकीज अंडर ब्रिज के पास नाले में 13 दिसंबर को बोरे में बंद महिला शव (Bore Murder Case) मिलने की गुत्थी दुर्ग पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में लीव-इन पार्टनर सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतका की पहचान आरती उर्फ भारती निर्मलकर के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव मिलने के बाद अज्ञात महिला की पहचान और आरोपितों की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई थी। सीसीटीवी और तकनीकी जांच के साथ ही समाचार प्रकाशित होने के बाद कृष्णा नगर निवासी आमरौतिन पति 17 दिसंबर को थाना सुपेला पहुँचीं। उन्होंने शव पर मिले गोदने और चुड़ियों के आधार पर मृतका की पहचान अपनी रिश्तेदार आरती के रूप में की। आरती पिछले 4–5 महीनों से कोसानगर सुपेला निवासी तुला राम बंजारे के साथ लीव-इन संबंध (Bore Murder Case) में रह रही थी।

पूछताछ में तुला राम ने हत्या स्वीकार की। उसने बताया कि 5 दिसंबर की रात शराब पीने के बाद विवाद हुआ और गुस्से में आरती को थप्पड़ मारा और दीवार से सिर टकराने के कारण मौत हो गई। वारदात छुपाने के लिए उसने शव को जलाया और बोरे में पैक कर नाले में फेंका (Bore Murder Case)।

तुला राम ने अपने भाई गोवर्धन बंजारे और ऑटो चालक शक्ति भौयर को मदद के लिए बुलाया। आरोपित ने लोगों को गुमराह करने के लिए कहा कि आरती नागपुर चली गई है। पुलिस ने आरोपित के घर से टूटे चूड़ी के टुकड़े, रस्सी और अन्य साक्ष्य बरामद किए। तीनों आरोपितों को 18 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

एक महीने से गायब दो देशी मुर्रा भैंस और एक पड़वा की तलाश में जुटी है 🛑 दुर्ग पुलिस
Raipur Smart Prepaid Meter: रिचार्ज खत्म, बिजली बंद—पेमेंट होते ही सप्लाई चालू
रिश्तों का कत्ल : पत्नी ने प्रेमी संग मिल रची साजिश, शराब पिला पति को उतारा मौत के घाट
पुलिस को चकमा : पेट दर्द का बहाना, अस्पताल से भागा साइबर अपराधी
राजभवन के दरबार हॉल का नया नाम : अब कहलाएगा ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chaturmasya
Chaturmasya: चातुर्मास्य में भगवान शिव निभाते हैं सृष्टि के पालन का दायित्व, बोले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बेमेतरा में आयोजित Chaturmasya व्रत के दौरान शंकराचार्य…

Dhamtari News
Dhamtari News : मछली पकड़ने के दौरान एनीकट में बहा युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

धमतरी जिले में Dhamtari News से जुड़ी एक…

Saudi Security Alliance
Saudi Security Alliance: 14 देशों के साथ सऊदी अरब का नया सुरक्षा गठबंधन, ओमान-यूएई की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

Saudi Security Alliance के तहत सऊदी अरब ने…

Adarsh Bal Vidyalaya
Adarsh Bal Vidyalaya: ‘पंचायत’ के बाद छाई नई देसी वेब सीरीज, ग्लोबल चार्ट्स में बनी नंबर-1

Adarsh Bal Vidyalaya ने ओटीटी की दुनिया में…

Expired Biscuits Dumped
Expired Biscuits Dumped : 6 हजार एक्सपायरी बिस्किट खुले में फेंके, लोगों ने जताया विरोध

Expired Biscuits Dumped :ग्रामीणों ने खाद्य विभाग से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?