सीजी भास्कर, 23 दिसंबर। नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब यूनिवर्सिटी की एक इमारत से गिरकरनाइजीरियन मूल के छात्र की मौत (Nigerian Student Death) हो गई। मृतक की पहचान सैम के रूप में हुई है, जो कलिंगा यूनिवर्सिटी में MBA सेकेंड ईयर का छात्र था। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, विदेशी मूल की एक छात्रा (Nigerian Student Death) से कथित बदसलूकी को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। आरोप है कि जब छात्रा का बॉय फ्रेंड मौके पर पहुंचा, उसी दौरान घबराहट या तनाव में आकर नाइजीरियन छात्र सैम ने इमारत की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों नाइजीरियन छात्र-छात्रा ने भिलाई थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह घटना आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।





