CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MDMA Seizure Raipur : न्यू ईयर पार्टी से पहले टूटा ड्रग्स नेटवर्क, रायपुर में MDMA सप्लाई करने वाला सिंडिकेट बेनकाब

MDMA Seizure Raipur : न्यू ईयर पार्टी से पहले टूटा ड्रग्स नेटवर्क, रायपुर में MDMA सप्लाई करने वाला सिंडिकेट बेनकाब

By Newsdesk Admin
24/12/2025
Share
MDMA Seizure Raipur
MDMA Seizure Raipur

सीजी भास्कर, 24 दिसंबर। नए साल के जश्न से ठीक पहले राजधानी रायपुर में ड्रग्स के काले कारोबार (MDMA Seizure Raipur) पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। न्यू ईयर ईव पर होने वाली हाई-प्रोफाइल पार्टियों में MDMA ड्रग्स की सप्लाई करने वाले एक संगठित सिंडिकेट का खुलासा हुआ है।

एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नागपुर कनेक्शन के साथ जुड़े कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है।

यह मामला तब उजागर हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक युवक और युवती का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। करीब 17 सेकेंड के इस वीडियो में टेबल पर MDMA ड्रग्स की कई लाइनें, नकदी और मोबाइल फोन खुले तौर पर रखे दिखाई (MDMA Seizure Raipur) दे रहे थे। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तकनीकी जांच के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर छानबीन शुरू की।

जांच की कड़ी न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के वरण अपार्टमेंट तक पहुंची। पुलिस टीम ने फ्लैट पर दबिश दी, जहां आरोपी MDMA ड्रग्स के साथ मौजूद मिले। मौके से पुलिस ने 10 ग्राम MDMA, चार मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपए नकद जब्त किए। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 3.50 लाख रुपए आंकी गई है।

पूछताछ में सामने आया कि पराग बरछा उर्फ रघु रायपुर में MDMA का मुख्य सप्लायर था, जबकि नागपुर निवासी शुभम राजूधावड़े इस ड्रग्स की सप्लाई करता (MDMA Seizure Raipur) था। पुलिस के अनुसार, आरोपी न्यू ईयर के दौरान बड़े होटलों, निजी पार्टियों और इवेंट्स में ड्रग्स खपाने की योजना बना रहे थे। इसी नेटवर्क में एक इवेंट ऑर्गेनाइजर की भूमिका भी सामने आई है, जो ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद करता था।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिंडिकेट सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं था, बल्कि महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ तक फैले नेटवर्क के जरिए ड्रग्स की आवाजाही की जा रही थी। सोशल मीडिया का इस्तेमाल प्रचार और संपर्क के लिए किया जा रहा था, जिससे युवाओं को आसानी से निशाना बनाया जा सके।

सभी आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 21(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य फरार आरोपियों, सप्लाई चैन और फाइनेंशियल लेन-देन की गहन जांच कर रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि न्यू ईयर के दौरान ड्रग्स और नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा। होटल, क्लब, फार्महाउस और पार्टी स्थलों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके और ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Surajpur KG-2 Child Abuse : ‘तालिबानी सजा’…! KG-2 के मासूम को रस्सी से पेड़ पर लटकाया
Allegations of misappropriation of RTE funds : छात्रों की फर्जी संख्या दर्शाकर शासकीय धन राशि का व्यापक दुरुपयोग
Bilaspur Mission Hospital Encroachment Case: सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, तोड़फोड़ पर रोक, मसीही समाज उतरा सड़कों पर
Rupesh Thakur Demise : चुनावी हलचल के बीच थम गई एक युवा आवाज, गुवाहाटी में कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का निधन
Bilaspur NSUI DEO Protest : चूड़ियां-चश्मा लेकर डीईओ कार्यालय का घेराव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?