CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Veer Bal Diwas : वीर साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में कल वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन

Veer Bal Diwas : वीर साहिबजादों के बलिदान की स्मृति में कल वीर बाल दिवस का राज्यव्यापी आयोजन

By Newsdesk Admin
25/12/2025
Share
Veer Bal Diwas
Veer Bal Diwas

सीजी भास्कर, 25 दिसंबर। भारत सरकार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) का आयोजन छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में किया जाएगा। 26 दिसंबर को दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के वीर पुत्रों साहिबजादे (Sahibzade) बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

Contents
  • राज्य एवं जिला स्तर पर व्यापक आयोजन
  • शहादत को समर्पित विशेष कार्यक्रम
  • बच्चों के सम्मान और प्रेरणा का पर्व

वीर बाल दिवस 2025 का राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम 26 दिसंबर को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर 12.30 बजे बच्चों (Child Development) और युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका और योगदान को रेखांकित करेंगे।

राज्य एवं जिला स्तर पर व्यापक आयोजन

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार राज्य में संचालित बाल देखरेख संस्थाओं, जिला बाल संरक्षण इकाइयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, शासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) के अवसर पर विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इन आयोजनों के अंतर्गत तीन आयु वर्ग—3 से 6 वर्ष, 6 से 10 वर्ष एवं 11 से 18 वर्ष के बच्चों (Child Development) के लिए रचनात्मक, शैक्षणिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें चित्रकला, पोस्टर निर्माण, रचनात्मक लेखन, निबंध, प्रश्नोत्तरी, कहानी सुनाना, पुस्तक पठन सत्र, भाषण एवं वाद-विवाद, नाटक, भूमिका निर्वाह, नारा लेखन प्रतियोगिता, रैलियां, जागरूकता पदयात्राएं, समूह चर्चाएं, सहपाठी शिक्षण मंडलियां तथा खेल एवं फिटनेस गतिविधियां शामिल होंगी।

शहादत को समर्पित विशेष कार्यक्रम

निर्देशानुसार विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में साहिबजादे (Sahibzade) बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की शहादत पर आधारित भाषण प्रतियोगिता एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को उनके अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम (Patriotism) से प्रेरणा मिल सके।

बच्चों के सम्मान और प्रेरणा का पर्व

जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) का आयोजन केवल औपचारिक न होकर भारत के भविष्य माने जाने वाले बच्चों के सम्मान (Children’s Honor), प्रतिभा पहचान और प्रेरणा का सशक्त माध्यम बने। चयनित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

वीर बाल दिवस (Veer Bal Diwas) का यह राज्यव्यापी आयोजन बच्चों (Child Development) में देशभक्ति, साहस (Courage), आत्मविश्वास और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हुए उन्हें विकसित भारत (Developed India) के संकल्प से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

Father Kills Son Janjgir Champa: गुस्से में पिता ने 6 साल के बेटे को नहर में डुबोया, झूठी कहानी बनाकर पुलिस को किया गुमराह
CM Tribute Madhukar Kher: कलम के सिपाही मधुकर खेर को नमन, रायपुर में मुख्यमंत्री की भावुक श्रद्धांजलि
PNB ATM Robbery : दिनदहाड़े PNB एटीएम में लूट, बंदूक अड़ाकर नकद लेकर फरार
CG Breaking 🟧 अब मिड-डे मिल से पहले सरकारी स्कूलों में मिलेगा ब्रेकफास्ट 🟩 कोरबा में 40 हजार बच्चों से होगी शुरुआत, उद्योग मंत्री लखनलाल कल करेंगे योजना की शुरुआत
Medical Education New Rules : राज्य में चिकित्सा शिक्षा को प्रोत्साहित करने नए नियमों की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari molestation case
Dhamtari molestation case : ताबीज पहनाने के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari molestation case

नगरीय निकायों पर ₹1525 करोड़ का बिजली बिल बकाया: CM साय

रायपुर। आम बिजली उपभोक्ताओं का बिजली बिल महीने-दो महीने…

MCB News
MCB News : 52 एकड़ में जल क्रांति! ‘मोर गांव मोर पानी’ से बरदर बना पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल

सीजी भास्कर, 14 जुलाई :  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले…

Dhamtari Development : मेयर व अफसर सड़कों पर उतरे, विकास कार्यों में देरी पर सख्त चेतावनी

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : धमतरी शहर में…

Jashpur News : ‘जशक्राफ्ट’ से चमकेगी बांस कला, 150 परिवारों की बदलेगी तकदीर

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : जशपुर जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?