CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rajim Bhaktin Mata Jayanti 2026: राजिम में उत्सव की तैयारियां तेज, 7 जनवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Rajim Bhaktin Mata Jayanti 2026: राजिम में उत्सव की तैयारियां तेज, 7 जनवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

By Newsdesk Admin
29/12/2025
Share

सीजी भास्कर 29 दिसम्बर Rajim Bhaktin Mata Jayanti 2026 राजिम भक्तिन माता जयंती समारोह को लेकर यसाहू समाज और आयोजन समिति की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 7 जनवरी 2026 को होने वाले इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए छात्रावास परिसर में राजिम भक्तिन माता समिति की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत परंपरागत रूप से राजिम भक्तिन माता की आरती के साथ की गई।

Contents
  • विधायक रोहित साहू ने समाज से की अपील
  • वर्षों से निरंतर होता आ रहा आयोजन
  • महिला सहभागिता को मिलेगा विशेष स्थान
  • हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी का अनुमान

विधायक रोहित साहू ने समाज से की अपील

बैठक में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज की आराध्य देवी राजिम भक्तिन माता की जयंती हम सभी के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने समाजजनों से 7 जनवरी को अपने दैनिक कार्य स्थगित कर अधिक से अधिक संख्या में जयंती समारोह और शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।

वर्षों से निरंतर होता आ रहा आयोजन

समिति के संरक्षक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि यह आयोजन वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है और हर वर्ष इसका स्वरूप और अधिक व्यापक होता जा रहा है। समिति के पूर्व अध्यक्ष मेहतरू राम साहू ने बताया कि स्वतंत्रता से पहले भी राजिम भक्तिन माता जयंती समाज द्वारा श्रद्धा के साथ मनाई जाती रही है, जिससे सामाजिक एकता मजबूत हुई है।

महिला सहभागिता को मिलेगा विशेष स्थान

प्रदेश साहू संघ के पूर्व महामंत्री दयाराम साहू ने पिछले वर्षों में हुए नवाचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि हजारों समाजजनों के लिए बैठकर भोजन भंडारे की व्यवस्था सराहनीय पहल रही है। वहीं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष शारदा लोकनाथ साहू ने कहा कि यह आयोजन नारी सम्मान और शक्ति का प्रतीक है, इसलिए महिलाओं की भागीदारी और भूमिका को विशेष महत्व दिया जाना चाहिए।

हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी का अनुमान

जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष देवनाथ साहू ने व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। धमतरी से साहू संघ उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू ने बताया कि अध्यक्ष गणेश साहू के नेतृत्व में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। महासमुंद जिले की विभिन्न तहसीलों में भी बैठकों का दौर जारी है और इस वर्ष हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Abujhmad Security Operation: अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, 82 बीजीएल सेल बरामद
‘बुलडोजर तो यहीं से जाएगा’, पुलिस ने रोका तो उसी पर सवार हो गए BJP जिलाध्यक्ष, निकल रही थी रामनवमी की शोभायात्रा
कुलियों ने बताई समस्या तो आधे घंटे के भीतर MLA रिकेश ने कर दिया समाधान, ऐसी पहल कि तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा दुर्ग स्टेशन
Mata Kaushalya Dham: तीन बार टेंडर फेल, अब लीज पर चलेंगे चंदखुरी के कॉटेज
Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Corridor Upgrade
Railway Corridor Upgrade : रेलवे को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात, 7 हाई-डेंसिटी कॉरिडोर के फोर-लेनिंग को मंजूरी

Railway Corridor Upgrade : छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख…

India Russia Defence Talks
India Russia Defence Talks : BrahMos को और ताकतवर बनाने की तैयारी, PM मोदी-पुतिन की होगी अहम चर्चा

India Russia Defence Talks :सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री…

Ollie Robinson Test Wickets
Ollie Robinson Test Wickets : 100 टेस्ट विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन का कमाल, बुमराह को भी छोड़ा पीछे

Ollie Robinson Test Wickets :इंग्लैंड के तेज गेंदबाज…

Apple iPhone 18 Launch
Apple iPhone 18 Launch : Apple का बड़ा लॉन्च इवेंट आज, फोल्डेबल iPhone Duo से iPhone 18 Pro तक पर टिकी नजरें

Apple iPhone 18 Launch :कुल मिलाकर, ‘Surprise and…

Bilaspur Snake Bite Death
Bilaspur Snake Bite Death : बिस्तर में छिपे सांप ने 10 साल के बच्चे को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bilaspur Snake Bite Death : बारिश के मौसम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?