CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Buried Gold Scam : 11 करोड़ के गड़ा सोना दिलाने का झांसा, 13 लाख और जेवर उड़ाए

Buried Gold Scam : 11 करोड़ के गड़ा सोना दिलाने का झांसा, 13 लाख और जेवर उड़ाए

By Newsdesk Admin
29/12/2025
Share
Raipur Gold Scam
Raipur Gold Scam

सीजी भास्कर, 29 दिसंबर। सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र में अंधविश्वास और तांत्रिक झांसे (Buried Gold Scam) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कथित तांत्रिक ने गड़ा हुआ सोना निकालने और बेटी पर जादू-टोना होने का भय दिखाकर एक किसान परिवार से 13 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर ठग लिए। पीड़ित परिवार को जब ठगी का अहसास हुआ, तब बतौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Contents
  • 11 करोड़ के खजाने का सपना दिखाया
  • ढाई महीने बाद टूटा भ्रम

बतौली थाना क्षेत्र के सेदम गांव निवासी किसान महेंद्र सिंह पैकरा (37) ने पुलिस को बताया कि 5 अक्टूबर को सूरज तिवारी नाम का व्यक्ति उनके घर पहुंचा। उसने खुद को नासिक का निवासी बताया और कहा कि उनके घर के आंगन में सोना-चांदी गड़ा हुआ है। तांत्रिक ने यह भी दावा किया कि महेंद्र की बेटी पर किसी ने जादू-टोना कर दिया है, जिसके कारण परिवार पर संकट आ सकता है। डर के माहौल में उसने तांत्रिक क्रिया करने की बात कही।

तांत्रिक के कहने पर आंगन में गड्ढा खुदवाया गया, जिसमें पांच नारियल रखवाए गए। परिवार को निर्देश दिया गया कि रोज सुबह-शाम वहां दीया जलाया जाए और किसी को इस बारे में जानकारी न दी जाए। इसके बाद आरोपित ने कहा कि जब तक 13 लाख रुपये इकट्ठा नहीं हो जाते, तब तक “विशेष दवा” नहीं दी जाएगी, जिससे गड़ा हुआ खजाना बाहर आएगा। अंधविश्वास में फंसे किसान परिवार ने धीरे-धीरे रकम जुटा ली।

11 करोड़ के खजाने का सपना दिखाया

महेंद्र सिंह ने जब 13 लाख रुपये (Buried Gold Scam) जुटने की जानकारी दी, तो सूरज तिवारी ने उन्हें रायपुर बुलाया। अक्टूबर माह में महेंद्र और उनकी पत्नी रायपुर पहुंचे, जहां बस स्टैंड के पास तांत्रिक ने उनसे 13 लाख रुपये नकद ले लिए। यही नहीं, महेंद्र की पत्नी से सोने की कान की बाली और तीन पायल भी उतरवा ली गईं। बदले में एक दवा का डब्बा थमाते हुए कहा गया कि इसे गड्ढे में डाल दिया जाए।

आरोपित ने दावा किया कि कुछ दिनों बाद वह अपने लोगों के साथ आकर गड्ढा खुदवाएगा, जिसमें से सोने-चांदी से भरे मटके निकलेंगे। उसने कहा कि इस खजाने की कीमत करीब 11 करोड़ रुपये होगी और दिल्ली से खरीदार भी लाए जाएंगे। इस दौरान उसने पति-पत्नी दोनों के मोबाइल फोन भी अपने पास रख लिए, ताकि “क्रिया में बाधा न आए।”

ढाई महीने बाद टूटा भ्रम

करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी जब सूरज तिवारी वापस नहीं आया और उसका मोबाइल बंद बताने लगा, तब परिवार को ठगी का संदेह हुआ। जब गड्ढा दोबारा खोदकर देखा गया, तो उसमें केवल दबे हुए नारियल ही मिले। इसके बाद महेंद्र सिंह ने बतौली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

यह मामला कथित तांत्रिक द्वारा किए गए गड़ा सोना ठगी केस (Buried Gold Scam) से जुड़ा है। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

बस्तर में ऐतिहासिक खोज, ताड़पत्र पांडुलिपियां मिलीं, विशेषज्ञों की टीम सक्रिय
Placement Camp : बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा मौका, दो दिन तक लगेगा मेगा भर्ती शिविर
रायपुर में युवक पर हथियारों से हमला, तलवार कड़े चाकू से किया वार
Organic Farming : नौकरी छोड़ खेती चुनी, अब जैविक चिन्नौर चावल से हर साल लाखों की कमाई कर रहे एमए पास युवा
Kanker Love Murder Case: शादी के दबाव ने ली युवती की जान, प्रेम संबंध बना हत्या की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?