CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chherchhera Festival : छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पढ़े संदेश

Chherchhera Festival : छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पढ़े संदेश

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share
Chherchhera Festival
Chherchhera Festival

सीजी भास्कर, 2 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा (Chherchhera Festival) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर राज्य की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना करते हुए कहा कि छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और मानवीय मूल्यों का जीवंत प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छेरछेरा पर्व महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है, जो समाज में आपसी सहयोग और करुणा का संदेश देता है। यह पर्व नई फसल के आगमन की खुशी में पौष मास की पूर्णिमा को पूरे प्रदेश में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छेरछेरा पर्व (Chherchhera Festival) छत्तीसगढ़ की समृद्ध और गौरवशाली परंपराओं को सजीव रूप में प्रस्तुत करता है, जहां लोग अन्न को सर्वोच्च मानते हुए दान को पुण्य कर्म के रूप में अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकपर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और साझा समृद्धि की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि इसी दिन मां शाकंभरी जयंती मनाई जाती है, जो अन्न, प्रकृति और जीवन के संरक्षण का संदेश देती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने माता अन्नपूर्णा से भिक्षा ग्रहण की थी। इसी परंपरा के अनुरूप छेरछेरा पर्व पर धान के साथ-साथ साग-भाजी, फल एवं अन्य अन्न का दान कर लोग मानवता, सहयोग और संवेदनशीलता का परिचय देते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छेरछेरा पर्व हमें समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे इस लोकपर्व को पारंपरिक मूल्यों, सामाजिक सद्भाव और सामूहिक उल्लास के साथ मनाएं तथा दान और सहयोग की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएं।

CM Vishnu Deo Sai Welfare Distribution : छत्तीसगढ़ के निर्माण श्रमिकों को 18.89 करोड़ की सौगात…मेधावी बच्चों को मिलेगा स्कूटी अनुदान…
कांग्रेस की राह में रोड़ा गुटबाजी: पर्यवेक्षकों पर टिकी उम्मीद, क्या होगा संगठन का विस्तार?
पुलिस कर्मियों को वाहन से कुचलने की कोशिश, पांच आरोपी पकड़ाए, तीन निकले नाबालिग
आयरन ओर लोडिंग से स्टेशन पर धूल का संकट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Bhilai students assault case : स्कूली छात्रों से मारपीट कर वसूलते थे शराब के लिए पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?