CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kawardha Premier League : खेल संस्कृति को मिला नया आयाम, युवाओं को मिला प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच : विजय शर्मा

Kawardha Premier League : खेल संस्कृति को मिला नया आयाम, युवाओं को मिला प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच : विजय शर्मा

By Newsdesk Admin
05/01/2026
Share
Kawardha Premier League
Kawardha Premier League

सीजी भास्कर, 5 जनवरी। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर आयोजित कवर्धा प्रीमियर लीग (Kawardha Premier League) ने कबीरधाम जिले में खेल संस्कृति को एक नई पहचान दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की तर्ज पर पहली बार इतने भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन के माध्यम से जिले के ग्रामीण और शहरी युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच मिला। इस आयोजन ने न केवल खेल प्रेमियों में उत्साह भरा, बल्कि युवाओं के भीतर अनुशासन, समर्पण और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी मजबूत किया।

कवर्धा प्रीमियर लीग (Kawardha Premier League) का फाइनल मुकाबला कवर्धा के वार्ड नंबर 08 और ग्राम सारी के बीच करपात्री स्टेडियम में खेला गया। अंतिम गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में दर्शकों की सांसें थमी रहीं। वार्ड नंबर 08 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्राम सारी की टीम के सामने 101 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्राम सारी की टीम को वार्ड नंबर 08 के गेंदबाजों ने अनुशासित और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर रोक दिया और वार्ड नंबर 08 ने खिताब अपने नाम किया।

तीसरे स्थान के लिए ग्राम बरेंडा और कवर्धा वार्ड नंबर 09 के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें ग्राम बरेंडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों का जोश, खेल भावना और दर्शकों का उत्साह देखते ही बनता था, जिसने कवर्धा प्रीमियर लीग (Kawardha Premier League) को जिले का ऐतिहासिक आयोजन बना दिया।

फाइनल मुकाबले से पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया। मैच के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्वयं भी क्रिकेट में हाथ आजमाया और आकर्षक शॉट लगाकर खिलाड़ियों व दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इसी अवसर पर उन्होंने ग्राम बरेंडा में मिनी स्टेडियम निर्माण की घोषणा कर खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात दी।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को बेहतर मंच और आधुनिक सुविधाएं मिलें, ताकि युवा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि कवर्धा प्रीमियर लीग (Kawardha Premier League) जैसे आयोजनों से जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिल रही है और युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल रही है।

समापन अवसर पर विजेता, उपविजेता और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नगद पुरस्कार और आकर्षक शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। विजेता वार्ड नंबर 08 की टीम को 1 लाख 11 हजार रुपये, उपविजेता ग्राम सारी को 51 हजार रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ग्राम बरेंडा की टीम को 31 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और मैन ऑफ द सीरीज जैसे पुरस्कार भी खिलाड़ियों को दिए गए।

कवर्धा विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित यह टूर्नामेंट जिले के सात मंडलों में आयोजित हुआ, जिसमें कुल 226 टीमों ने भाग लिया और 4500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया।

अत्याधुनिक फ्लड लाइट व्यवस्था में खेले गए सुपर-28 लीग मुकाबलों ने कवर्धा प्रीमियर लीग (Kawardha Premier League) को कबीरधाम जिले के इतिहास का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट बना दिया, जिसने आने वाले समय में जिले से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के उभरने की उम्मीद को और मजबूत किया।

रायपुर में 10 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर:2 सब-इंस्पेक्टर, 8 ASI के बदले गए प्रभार; SSP ने जारी किया आदेश
खरीफ फसल की बुवाई किए किसानों को बारिश का इंतजार:दुर्ग में खेती प्रभावित, सिंचाई के साधन उपलब्ध लेकिन बिजली कटौती से परेशान
CG Bus Fare Hike : रायपुर रूट पर यात्रियों की जेब पर डाका! 200 रुपए तक बढ़ा बस किराया
60 म्यूल खातों से 3 करोड़ का हेरफेर: अकाउंट और सिम कार्ड की खरीद-फरोख्त, बिलासपुर में 97 लाख जब्त..
नशे में पत्नी को तलवार दिखाकर धमकाया! रायगढ़ में आरोपी पति गिरफ्तार, दूसरे केस में 3 आदतन अपराधी भी जेल भेजे गए..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?