CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ का धारदार हथियार से हमला 🛑 तितर बितर करने पुलिस ने की फायरिंग, पुलिस पर भी हमला, गोली से दो की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

बुलडोजर लेकर अतिक्रमण हटाने गई टीम पर भीड़ का धारदार हथियार से हमला 🛑 तितर बितर करने पुलिस ने की फायरिंग, पुलिस पर भी हमला, गोली से दो की मौत, 50 से अधिक लोग घायल

By Newsdesk Admin
12/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 सितंबर। अतिक्रमण ढहाने गई टीम पर भीड़ ने धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। आज की यह घटना असम के सोनापुर अंचल कार्यालय के कोचुटोली गांव की है जब टीम जमीन खाली कराने पहुंची थी।

आपको बता दें कि असम के कामरूप (महानगर) जिले में आज अतिक्रमण हटाने के दौरान भीड़ और पुलिस की झड़प हो गई। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को भीड़ तितर बितर करने के लिए गोली चलानी पड़ी और गोली लगने से दो लोगों की मौत भी हो गई है। पुलिस का दावा है कि भीड़ के हमले से कई अधिकारी और सुरक्षाकर्मी घायल हो गए इसके बाद मजबूरन गोलियां चलानी पड़ीं।

गौरतलब हो कि असम के सोनापुर अंचल कार्यालय की पुलिस टीम आज कोचुटोली गांव में जमीन खाली कराने गई थी। प्रशासन का दावा है कि इस जमीन पर बंगाली भाषी मुस्लिम ग्रामीण अवैध रूप से कब्जा किए थे। इन्हें पहले भी एक बार यहां से हटाया जा चुका है लेकिन इन्होंने दोबारा यहां कब्जा कर लिया था इसीलिए प्रशासन की एक टीम पुलिस ने इन्हें हटाने पहुंची थी। इसी दौरान भीड़ ने पुलिस पर हमला किया और गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। असम के एक अधिकारी के मुताबिक टीम जब कब्जा हटाने की कार्रवाई कर रही थी, उसी वक्त बड़ी संख्या में वहां इकट्ठी हुईं महिलाओं और ग्रामीणों ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर धारदार हथियार, लाठी, पत्थरों से हमला कर दिया। इससे एक मजिस्ट्रेट और 20 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने एक पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस अधिकारी की ओर से दावा किया गया है कि पुलिस को भीड़ तितर बितर करने के लिए गोली चलानी पड़ी, इस मामले में दो अतिक्रमणकारी घायल हो गए। उन्हें सोनापुर जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जुबाहिर अली और हैदर अली के रूप में हुई है। भीड़ के हमले से सोनापुर के सर्किल अधिकारी नितुल खटानियार, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) मृणाल डेका और सोनापुर पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी हीरक ज्योति सैकिया घायल हो गए।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। एक अन्य अधिकारी ने दावा किया कि मामूली रूप से घायल कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। गांव में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

श्रद्धालुगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें 26 फरवरी तक कैंसिल, देखिए लिस्ट…
HDFC Bank Viral Audio: महिला की अभद्रता पर बवाल, CRPF जवान का अपमान कर फंसी विवाद में
Good news for passengers : ट्रेन से करते हैं सफर? इस ऐप से टिकट लेने पर 3% छूट
Bilaspur News : हनुमान जयंती शोभायात्रा में खूनी संघर्ष; साइड हटने के विवाद में युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, हालत गंभीर
भिलाई की चौहान ग्रीन वैली में आज फिर हो गया बड़ा कांड, पुलिस कर रही तफ्तीश, देखिए विडियो…..एक मकान घंटे के हिसाब पर, कई आपत्तिजनक चीजें बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Marriage Fraud
Raipur Marriage Fraud : पहचान छिपाकर शादी का आरोप, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव

Raipur Marriage Fraud :पुलिस का कहना है कि…

Spider-Man Box Office Collection
Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई

Spider-Man Box Office Collection : भारतीय बॉक्स ऑफिस…

PhonePe Loan Scam
PhonePe Loan Scam : व्हाट्सएप मैसेज से साइबर ठगी का नया तरीका, रहें सतर्क

PhonePe Loan Scam :यदि कोई व्यक्ति गलती से…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : लॉकडाउन में शराब ढोने वाला ट्रक जब्त, EOW-ACB की जांच तेज

Chhattisgarh Liquor Scam :प्रवर्तन निदेशालय (ED) पहले से…

Jagdalpur Knife Attack
Jagdalpur Knife Attack : चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Jagdalpur Knife Attack :आम नागरिकों से भी अपील…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?