CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Thalapathy Vijay Jana Nayagan : 48 घंटे में रिलीज, सर्टिफिकेट का ठिकाना नहीं… फिर भी 5000 रुपये में बिक रही है थलपति विजय की फिल्म की टिकट

Thalapathy Vijay Jana Nayagan : 48 घंटे में रिलीज, सर्टिफिकेट का ठिकाना नहीं… फिर भी 5000 रुपये में बिक रही है थलपति विजय की फिल्म की टिकट

By Newsdesk Admin
07/01/2026
Share
Thalapathy Vijay Jana Nayagan
Thalapathy Vijay Jana Nayagan

सीजी भास्कर, 07 जनवरी। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay इन दिनों फिल्मों से ज्यादा सियासी एंट्री को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन उनकी आने वाली फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस (Thalapathy Vijay Jana Nayagan) से बाहर तूफान खड़ा कर दिया है।

Contents
  • 5000 रुपये तक पहुंची टिकट की कीमत
  • सर्टिफिकेशन का पेंच कहां फंसा?
  • थिएटर एलोकेशन भी बना विवाद
  • राजनीति की एंट्री, फिल्म पर बढ़ी नजर
  • रिलीज टलेगी या बनेगा रिकॉर्ड?

विजय की आखिरी फिल्म Jana Nayagan 9 जनवरी को रिलीज होने वाली है, मगर हैरानी की बात यह है कि रिलीज में अब 48 घंटे से भी कम समय बचा है और फिल्म को अब तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। इसके बावजूद टिकटों की बिक्री जोरों पर है—और वो भी ऐसे दामों पर, जो आम दर्शक के लिए चौंकाने वाले हैं।

5000 रुपये तक पहुंची टिकट की कीमत

फिल्म को लेकर फैंस का क्रेज इस कदर है कि कई जगह टिकट 2000 से 5000 रुपये तक बिकने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि आधिकारिक एडवांस बुकिंग पूरी तरह खुल न पाने के कारण ब्लैक टिकटिंग तेज (Thalapathy Vijay Jana Nayagan) हो गई है। जबकि सरकार द्वारा तय टिकट कीमत करीब 190 रुपये है, वहीं जन नायगन के लिए न्यूनतम दाम 1000 रुपये तक पहुंच चुके हैं। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि विजय की किसी फिल्म को लेकर ऐसी मांग पहले कभी नहीं देखी गई।

सर्टिफिकेशन का पेंच कहां फंसा?

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म को 19 दिसंबर 2025 को सर्टिफिकेशन के लिए Central Board of Film Certification के पास भेजा गया था। इसके बाद से मेकर्स को स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं मिली। सर्टिफिकेट में हो रही देरी को लेकर मेकर्स ने हाई कोर्ट का रुख किया, जहां सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। जब तक निर्णय नहीं आता, फिल्म की रिलीज पर अनिश्चितता बनी हुई है।

थिएटर एलोकेशन भी बना विवाद

खबरों में यह भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स की ओर से थिएटर मालिकों पर 80% शो एलोकेशन का दबाव (Thalapathy Vijay Jana Nayagan) है, जिससे सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स मालिकों को नुकसान की आशंका है। ऐसा ही विवाद विजय की पिछली फिल्म GOAT के समय भी सामने आया था। इसी वजह से कई थिएटर मालिक खुलकर एडवांस बुकिंग करने से बच रहे हैं।

राजनीति की एंट्री, फिल्म पर बढ़ी नजर

यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि इसके बाद विजय एक्टिंग से दूरी बनाकर पूरी तरह राजनीति में उतरने वाले हैं। उन्होंने अपनी पार्टी का ऐलान कर दिया है और जन नायगन को उनके करियर की विदाई फिल्म माना जा रहा है। फिल्म एक पॉलिटिकल थ्रिलर बताई जा रही है, ऐसे में सर्टिफिकेशन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

रिलीज टलेगी या बनेगा रिकॉर्ड?

फिलहाल स्थिति यह है कि फिल्म की रिलीज में सिर्फ कुछ दिन बचे हैं, टिकट ब्लैक में बिक रहे हैं और सर्टिफिकेट पर सस्पेंस कायम है। अगर समय पर मंजूरी मिल जाती है, तो जन नायगन ओपनिंग के मामले में नए रिकॉर्ड बना सकती है। वहीं, देरी की स्थिति में यह विवाद और गहरा सकता है।

PM Surya Ghar Yojana : बिजली बिल से राहत दिला रही सूर्यघर योजना, ऐसे मिल रहा फायदा
Roopa Ganguly Draupadi : जब कैमरा बंद हुआ तो टूट गईं द्रौपदी, ‘महाभारत’ का वो दृश्य जिसने रूपा गांगुली को भीतर तक हिला दिया
अरविंद केजरीवाल का तंज, ‘पीएम मोदी की रगों में सिंदूर दौड़ता है या नहीं, लेकिन…’
Horticulture Success Story : खेती में क्रांति..! पीतांबर नायक की स्मार्ट फार्मिंग से हर सीजन में लाखों की कमाई
कब्जे की जमीन पर रास्ता बनाने पर विवाद, पड़ोसी ने परिवार के साथ मिलकर कर दी किसान की हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?