CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Baleshwar Sahu Case : विधायक बालेश्वर साहू को फर्जी मामलों में फंसाने का आरोप, भाजपा सरकार पर राजनीतिक षड्यंत्र का दावा

Baleshwar Sahu Case : विधायक बालेश्वर साहू को फर्जी मामलों में फंसाने का आरोप, भाजपा सरकार पर राजनीतिक षड्यंत्र का दावा

By Newsdesk Admin 10/01/2026
Share
Baleshwar Sahu Case
Baleshwar Sahu Case

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर विधायक बालेश्वर साहू को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फर्जी मामलों में फंसाने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार घबराई हुई है और इसी डर के चलते कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। विधायक बालेश्वर साहू (Baleshwar Sahu Case) को भी इसी साजिश के तहत गलत तरीके से फंसाया गया है।

दीपक बैज ने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, आदिवासी नेता एवं विधायक कवासी लखमा, विधायक देवेंद्र यादव और विधायक उत्तरी जांगड़े के खिलाफ भी मनगढ़ंत आरोप लगाकर झूठे मामले दर्ज किए गए।

अब इसी कड़ी में लोकप्रिय विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ फर्जी प्रकरण बनाकर उन्हें अदालत में पेश किया गया। यह पूरी प्रक्रिया विधायक बालेश्वर साहू (Baleshwar Sahu Case) की राजनीतिक हत्या की साजिश का हिस्सा है। कांग्रेस इस गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करती है और उनकी तत्काल रिहाई की मांग करती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। कांग्रेस लगातार इन घोटालों को उजागर कर रही है, जिससे भाजपा भयभीत है। इसी घबराहट में कांग्रेस नेताओं को दबाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कवर्धा में हाल ही में 7 करोड़ रुपये का धान घोटाला सामने आया है। पूरे प्रदेश में हजारों करोड़ रुपये की अनियमितताएं हुई हैं। जम्बूरी आयोजन में 15 करोड़ रुपये की गड़बड़ी उजागर हुई है। राजिम कुंभ के टेंडरों में भी भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।

दीपक बैज ने आरोप लगाया कि जेम पोर्टल के माध्यम से की गई अधिकांश खरीदी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। भाजपा के एक बड़े नेता पर प्रदेश से करीब 1500 करोड़ रुपये लेने के आरोप लगे हैं। ऐसा कोई विभाग नहीं बचा है, जहां भ्रष्टाचार नहीं हुआ हो।

तमनार और हसदेव क्षेत्र में जिस तरह जनता का आक्रोश सामने आया है, उससे स्पष्ट है कि सरकार की नीतियों से लोग नाराज हैं। इसी जनआक्रोश से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस विधायक के खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है और (Baleshwar Sahu Case) को जबरन तूल दिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही और कांग्रेस विधायकों के खिलाफ दर्ज किए गए झूठे मामलों के खिलाफ पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।

जरूरत पड़ी तो न्यायालय में भी पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने दावा किया कि अंततः भाजपा सरकार का झूठ और षड्यंत्र जनता के सामने उजागर होगा। कांग्रेस जनता की आवाज बनकर संघर्ष करती रहेगी और अन्याय के खिलाफ पीछे नहीं हटेगी।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Newsdesk Admin 10/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?