CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs NZ : टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, 4 खिलाड़ी बाहर; शुभमन गिल की कप्तानी में पहली परीक्षा

IND vs NZ : टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, 4 खिलाड़ी बाहर; शुभमन गिल की कप्तानी में पहली परीक्षा

By Newsdesk Admin
11/01/2026
Share
IND vs NZ
IND vs NZ

सीजी भास्कर 11 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज वडोदरा में हो चुका है। कोटांबी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले के साथ यह मैदान पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (IND vs NZ) में अपना डेब्यू कर रहा है। पहले वनडे में टॉस जीतकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जिसके तुरंत बाद दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन सामने आ गई।

Contents
  • 77 दिन बाद वनडे में शुभमन गिल की वापसी
  • टीम इंडिया में 4 बदलाव, कई बड़े नाम बाहर
  • न्यूजीलैंड की टीम में नया चेहरा
  • भारत की प्लेइंग इलेवन
  • न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

77 दिन बाद वनडे में शुभमन गिल की वापसी

इस मुकाबले के जरिए शुभमन गिल की वनडे क्रिकेट में वापसी हुई है। 77 नंबर की जर्सी पहनने वाले गिल ठीक 77 दिनों के अंतराल के बाद एकदिवसीय क्रिकेट में नजर आए। उन्होंने अपना पिछला वनडे 25 अक्टूबर 2025 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। खास बात यह है कि यह मुकाबला भारत में गिल का पहला वनडे कप्तानी मैच भी है, जिससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गई है।

टीम इंडिया में 4 बदलाव, कई बड़े नाम बाहर

करीब 35 दिन बाद वनडे खेलने उतरी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कई अहम बदलाव देखने (IND vs NZ) को मिले हैं। पिछली वनडे टीम की तुलना में इस मैच में चार खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है।

शुभमन गिल की वापसी के बाद यशस्वी जायसवाल ओपनिंग से बाहर हो गए

ऋतुराज गायकवाड़ की जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिला

तिलक वर्मा की जगह वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया

अर्शदीप सिंह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टीम में लौटे

मोहम्मद सिराज भी नवंबर-दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं थे, ऐसे में यह उनके लिए भी कमबैक मुकाबला है।

न्यूजीलैंड की टीम में नया चेहरा

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो इस मैच में क्रिस्टियन क्लार्क को वनडे डेब्यू का मौका (IND vs NZ) मिला है। कीवी टीम ने युवा और अनुभव का संतुलन बनाए रखते हुए मैदान में उतरने का फैसला किया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन

माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), डेवन कॉनवे, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, क्रिस्टियन क्लार्क, माइकल रे, काइल जैमीसन

पहले मैच से ही दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त बनाने पर हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया किस तरह का प्रदर्शन करती है, इस पर क्रिकेट फैंस की खास नजर बनी हुई है।

Asia Cup News 2025 : एशिया कप ….दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच इस दिन खेला जाएगा का महामुकाबला
Rohit Sharma : 26 रन बनाकर भी इतिहास रच गए रोहित शर्मा… वानखेड़े में पूरा किया ‘स्पेशल शतक’
Rohit Virat World Cup 2027 : 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली या खत्म होगा सफर? BCCI के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस
India vs West Indies Test Series : टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ, यशस्वी-कुलदीप बने जीत के हीरो
अंपायर पर टिप्पणी करना पड़ा भारी: वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी पर ICC का एक्शन, लगा भारी जुर्माना!

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी
Ramlila Maidan Rally Live: ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, उन्हें जेल भेजेंगे’, रामलीला मैदान में बोले राहुल गांधी

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की…

PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र
PM Modi Letter to Vishnu Deo Sai : स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने CM साय को लिखा पत्र, नक्सलवाद से लेकर विकास तक का किया जिक्र

छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज
Durg Police Action : सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर पुलिस की सख्ती, एक दिन में 27 प्रकरण दर्ज

सड़क किनारे, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर…

Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी
Khursipar Drug Case : नशे के अवैध कारोबार में फरार ऋषि बाबा गिरफ्तार, पहले पकड़े जा चुके हैं 10 आरोपी

खुर्सीपार पुलिस ने मादक पदार्थों के मामले में…

UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी
UltraTech Cement Fraud : इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते ही आया फोन, 1400 बोरी सीमेंट के ऑर्डर पर कारोबारी से 4.13 लाख की ठगी

सोशल मीडिया पर दिखने वाला हर विज्ञापन भरोसेमंद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?