CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rohit Virat World Cup 2027 : 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली या खत्म होगा सफर? BCCI के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

Rohit Virat World Cup 2027 : 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित-कोहली या खत्म होगा सफर? BCCI के जवाब ने बढ़ाया सस्पेंस

By Newsdesk Admin
19/06/2026
Share
Rohit Virat World Cup 2027
Rohit Virat World Cup 2027

सीजी भास्कर, 19 जून। भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सितारे रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब जानने के लिए करोड़ों फैंस इंतजार (Rohit Virat World Cup 2027) कर रहे हैं। लेकिन अब BCCI की ओर से आया ताजा बयान इस चर्चा को और दिलचस्प बना गया है। बोर्ड ने दोनों दिग्गजों के भविष्य को लेकर न तो कोई पुष्टि की और न ही किसी संभावना से इनकार किया।

Contents
  • BCCI ने क्या कहा? : Rohit Virat World Cup 2027
  • क्या खेलना चाहते हैं रोहित और विराट?
  • चयनकर्ताओं ने भी नहीं खोले पत्ते
  • अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा
  • बांग्लादेश दौरे पर भी BCCI का बयान

दरअसल, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 विश्व कप में खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर रहस्यमय जवाब दिया है। उन्होंने साफ कहा कि टीम इंडिया की भविष्य की रणनीति और खिलाड़ियों की भूमिका से जुड़ी चर्चाएं सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं।

BCCI ने क्या कहा? : Rohit Virat World Cup 2027

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम को लेकर लगातार समीक्षा और रणनीतिक चर्चाएं होती रहती हैं। चयन समिति, क्रिकेट समिति, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के बीच नियमित संवाद चलता है।

उन्होंने कहा कि टीम से जुड़े सभी फैसले चयनकर्ताओं, कोचिंग स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिए जाते हैं। हालांकि जब उनसे रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब देने से परहेज किया। सैकिया ने कहा कि ऐसी रणनीतिक चर्चाओं को सार्वजनिक करना उचित नहीं होगा और ये फैसले बोर्डरूम के भीतर ही रहने चाहिए।

क्या खेलना चाहते हैं रोहित और विराट?

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वे वनडे क्रिकेट में अभी आगे खेलना चाहते हैं। चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भी दोनों खिलाड़ियों ने वनडे फॉर्मेट जारी रखने की इच्छा जताई थी। हालांकि उनकी बढ़ती उम्र और फिटनेस को देखते हुए अंतिम फैसला आने वाले समय में उनके प्रदर्शन और शारीरिक स्थिति पर निर्भर करेगा।

चयनकर्ताओं ने भी नहीं खोले पत्ते

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी अब तक इस मुद्दे पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दे (Rohit Virat World Cup 2027) पाए हैं। यही वजह है कि दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर अटकलों का दौर लगातार जारी है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रोहित और विराट अगले डेढ़ साल तक फिट रहते हैं और लगातार प्रदर्शन करते हैं तो 2027 विश्व कप के लिए उनकी दावेदारी मजबूत बनी रह सकती है।

अफगानिस्तान सीरीज में टीम इंडिया का दबदबा

इस बीच भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा। विराट कोहली चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, जबकि रोहित शर्मा हाल ही में चोट से वापसी करने के बाद शानदार लय में दिखाई दिए हैं।

बांग्लादेश दौरे पर भी BCCI का बयान

देवजीत सैकिया ने भारत के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे को लेकर भी प्रतिक्रिया (Rohit Virat World Cup 2027) दी। उन्होंने कहा कि BCCI किसी भी द्विपक्षीय सीरीज को लेकर भारत सरकार की नीतियों और दिशा-निर्देशों का पालन करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बोर्ड का राजनीति से कोई संबंध नहीं है और उसका काम केवल क्रिकेट का संचालन करना है।

Virat Kohli Favourite Song : ‘विनिंग स्पीच’ फेवरेट गाना, पिता की याद से जुड़ा भावुक किया खुलासा
रायपुर सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में हादसा, बैडमिंटन खेलते हुए  युवक की संदिग्ध मौत
KKR Failure IPL 2026 : 38 करोड़ का दांव धड़ाम! हार की ‘चौकी’ लगा चुकी KKR
India vs South Africa Raipur ODI : रायपुर में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ंत, इस दिन रायपुर में पहुंचेंगी दोनों टीमें, जानें कहां रुकेंगे खिलाड़ी
RCB Victory : खिताब जीतने के बाद भी सड़कों पर नहीं दिखेगा जश्न, आखिर क्या सोच रही बेंगलुरु की टीम?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?